ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पहलगाम में पहले नाम पूछा, धर्म पूछा फिर 26 हिंदुओं पर बरसाई गोली ……

UB India News by UB India News
April 24, 2025
in जम्मू कश्मीर
0
पहलगाम में पहले नाम पूछा, धर्म पूछा फिर 26 हिंदुओं पर बरसाई गोली ……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कश्मीर के पहलगाम शहर के पास ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन घाटी में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा में हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे बड़ा हमला है।

22 अप्रैल की दोपहर करीब 2 बजे, जगह- कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी। देश के अलग-अलग राज्यों से 40 से ज्यादा लोगों का ग्रुप यहां घूमने आया था। सभी टूरिस्ट खुले मैदान में थे। आसपास ही 4 से 5 छोटी-छोटी दुकानें हैं। कुछ टूरिस्ट दुकानों के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठ गए। कुछ टूरिस्ट आसपास मैदान में बैठे थे।

RELATED POSTS

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

तभी जंगल की तरफ से दो लोग आए। उन्होंने एक टूरिस्ट से नाम पूछा। टूरिस्ट ने अपना नाम बताया। जंगल से आए लोगों में से एक टूरिस्ट की ओर इशारा करके बोला- ये मुस्लिम नहीं है। इसके बाद पिस्टल निकाली और टूरिस्ट के सिर में गोली मार दी। करीब 10 मिनट तक गोली चलाते रहे। टूरिस्ट्स और दुकानदारों को समझ आ गया कि ये आतंकी हमला है। शुरुआत में एक टूरिस्ट के मरने की खबर आई। रात के 11 बजते-बजते मौतें बढ़कर 27 हो गईं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़कर वापस लौट चुके हैं। उन्होंने एयरपोर्ट पर ही पहलगाम हमले को लेकर बैठक की। पीएम मोदी आज कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी यानि CCS की भी बैठक लेंगे। इस बीच आतंकी हमले में मरने वालों की फुल लिस्ट जारी की गई है। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए हैं जबकि 13 लोग घायल हैं। इनमें अलग-अलग राज्यों के लोग हैं। सबसे ज्यादा तादा महाराष्ट्र के पर्यटकों की है। मृतकों में एक कश्मीरी भी शामिल है।

हमले में मारे गए लोग-

  • पहलगाम आतंकी हमले में महाराष्ट्र के 6 पर्यटकों की मौत
  • कर्नाटक के 3 और गुजरात के 3 टूरिस्ट की मौत
  • पश्चिम बंगाल के 2, यूपी के 1 टूरिस्ट की मौत
  • बिहार, यूपी, JK, ओडिशा और एमपी के 1-1 पर्यटक की मौत
  • नेपाल और UAE के 1-1 नागरिक की मौत

घायलों के नाम-

  • वीनी भाई- गुजरात
  • मानिक पटेल
  • रिनो पांडे
  • एस बालचंद्रू- महाराष्ट्र
  • डॉ परमेश्वरम- तमिलनाडु
  • अभिजवम राव- कर्नाटक
  • संत्रू आगे- तमिलनाडु
  • शशि कुमारी- ओडिशा
  • बालचंद्रा- तमिलनाडु
  • शोभित पटेल- मुंबई

4 आतंकियों ने दिया हमले को अंजाम, 2 की हुई पहचान

पुलिस सूत्रों की मानें तो हमले को अंजाम 4 आतंकियों ने दिया इनमें से दो आतंकियों की पहचान हो गई है। एक आतंकी आदिल गुरी है जिसकी फोटो भी सामने आई है। आदिल गुरी 2018 में पाकिस्तान से वापस आया था। वहीं दूसरे आतंकी की पहचान आसिफ शेख के रूप में हुई है। इन दोनों के साथ दो और आतंकी हमले में शामिल थे… ये दोनों पाकिस्तानी है।

कई टूरिस्टों के पैंट उतरवाए

इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर से जुड़े आतंकवादी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट TRF ने ली है। इन आतंकियों ने पहलगाम में जिस तरह की बर्बरता दिखाई है उससे पूरा देश गुस्से में है। आतंकियों ने पहले नाम पूछा, धर्म पूछा और फिर भी शक हुआ तो कन्फर्म करने के लिए आतंकियों ने कई टूरिस्टों के पैंट उतरवाए और कन्फर्म किया कि वो गैर मुस्लिम हैं या नहीं।

पहलगाम में हुआ हमला बीते 6 साल में कश्मीर में सबसे बड़ा टेररिस्ट अटैक है। इससे पहले पुलवामा में आतंकियों के हमले में 40 जवानों की मौत हुई थी। हमले की जिम्मेदारी द रजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है। इसका सुप्रीम कमांडर शेख सज्जाद गुल है। श्रीनगर में पैदा हुआ शेख सज्जाद अभी पाकिस्तान में है।

दैनिक भास्कर ने हमले के दौरान मौजूद टूरिस्ट, पुलिस और डिफेंस एक्सपर्ट से हमले के तरीके, टाइमिंग और वजहों पर बात की। एक्सपर्ट मानते हैं कि हमला करने वाले आतंकी पाकिस्तान से आए थे। लोकल मिलिटेंट टूरिस्ट पर हमला नहीं करते। ये हमला उन्होंने हिंदुओं और मुसलमानों के बीच दरार डालने के लिए किया है।

टूरिस्ट बोले- आतंकी झाड़ियों के पीछे छिपे थे, पिस्टल से फायरिंग की मौके पर मौजूद दुकानदारों के मुताबिक, आतंकियों ने दुकानों से कुछ दूर झाड़ियों से फायरिंग की। गोलियां लगने से 4 से 5 टूरिस्ट वहीं गिर गए। फायरिंग के बाद आतंकी भाग गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने घायलों की मदद की।

सोर्स के मुताबिक, हमले में मरने वालों में लोकल कश्मीरी और विदेशी भी शामिल हैं। विदेशी नागरिक नेपाल और सऊदी अरब के हैं। स्पॉट पर ही कई लोगों की मौत हो चुकी थी। कुछ देर बाद आर्मी के जवान आए और तिरपाल से सभी डेडबॉडी ढंक दीं।

गुजरात से आए टूरिस्ट ग्रुप में शामिल एक शख्स ने बताया कि हम करीब 20 लोग थे। मैंने गोली चलने की आवाज सुनी। झाड़ियों के बीच से फायरिंग हो रही थी। मैंने देखा कि कुछ लोग पिस्टल से गोलियां चला रहे हैं। मैं बचने के लिए छिप गया। मेरे साथ आए कई लोगों के बारे में पता नहीं चल पाया है।

एक महिला टूरिस्ट बताती हैं, ‘हम रात से यहां आए थे। जिस जगह फायरिंग हुई, वहां बड़ा सा बलून भी है। हमने अचानक तेज आवाज सुनी। शुरुआत में लगा कि बलून फट गया होगा। तभी लोग चीखते हुए हमारी तरफ आए। मैं और मेरे साथ मौजूद लोग जान बचाने के लिए तेजी से भागे। हमें बाद में पता चला कि आतंकियों ने कई टूरिस्ट्स को मार दिया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

हथियार तस्करी मामले में हरियाणा से बिहार तक एनआईए की छापेमारी…………

सुबह-सुबह NIA का बड़ा एक्शन, कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी के ठिकानों पर छापामारी

by UB India News
May 26, 2026
0

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी कश्मीर के खिलाफ कश्मीर में बड़ा अभियान चलाते हुए मध्य और दक्षिण...

सेना की फाइनल स्ट्राइक में जैश का पूरा खेल खत्म………………

सेना की फाइनल स्ट्राइक में जैश का पूरा खेल खत्म………………

by UB India News
February 24, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के जम्मू मंडल में पिछले तीन वर्षों से सक्रिय आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक खतरनाक मॉड्यूल को भारतीय सेना...

श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर गणतंत्र दिवस के मौके पर जश्न का माहौल

श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर गणतंत्र दिवस के मौके पर जश्न का माहौल

by UB India News
January 28, 2026
0

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में स्थित ऐतिहासिक लाल चौक पर गणतंत्र दिवस के मौके पर जश्न का माहौल है। यहां...

Next Post
सऊदी अरब से वापस लौटते ही एक्शन मोड में पीएम मोदी, विदेश मंत्री, एनएसए और अन्य अधिकारियों के साथ की बैठक , शाम 6 बजे CCS की बैठक होगी

सऊदी अरब से वापस लौटते ही एक्शन मोड में पीएम मोदी, विदेश मंत्री, एनएसए और अन्य अधिकारियों के साथ की बैठक , शाम 6 बजे CCS की बैठक होगी

कश्मीर हमले पर वर्ल्ड लीडर्स के बयान…

कश्मीर हमले पर वर्ल्ड लीडर्स के बयान...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend