ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश गुप्ता का बिहार कनेक्शन ……….

UB India News by UB India News
April 21, 2025
in पश्चिम चंपारण, बिहार
0
कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश गुप्ता का बिहार कनेक्शन ……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश गुप्ता का शव रविवार को उनके घर से खून से लथपथ अवस्था में मिला था. पूर्व डीजीपी की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी. इस मामले में बेंगलुरु की पुलिस जांच कर रही है. ओम प्रकाश गुप्ता को 2015 में कर्नाटक का डीजीपी नियुक्त किया गया था और 2017 में उन्होंने सेवानिवृत्ति ली थी. उनका कनेक्शन बिहार से था. उनके परिवार के जीवन में एक ऐसा दौर आया था जब उनका पैतृक घर तक तबाह हो गया था.

परसौनी के रहने वाले थे ओम प्रकाश गुप्ता

RELATED POSTS

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

70 वर्षीय ओम प्रकाश गुप्ता मूल रूप से पश्चिम चंपारण जिले के पिपरासी थाना क्षेत्र के परसौनी गांव के रहने वाले थे. साल 1971 की भयावह बाढ़ और कटाव में उनका पैतृक घर तबाह हो गया था. इसके बाद उनका परिवार बगहा आकर बस गया. उनके पिता स्वर्गीय शिवपूजन गुप्ता एलआईसी में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत थे. कोरोना काल के दौरान उनका निधन हो गया था. तब से उनका शास्त्री नगर स्थित आवास बंद पड़ा है. उनके घर के दरवाजे पर ताला लटका हुआ है.

बेतिया में ही हुई थी पूर्व डीजीपी की शादी

1981 बैच के आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता की शादी बेतिया में हुई थी. बताया जा रहा है कि उनकी मां इस शादी से असहमत थीं और शादी से पूर्व ही उनका निधन हो गया था. इसके बाद परिवार स्थायी रूप से बेंगलुरु शिफ्ट हो गया था. बेंगलुरु स्थित घर में पूर्व डीजीपी अपनी पत्नी पल्लवी गुप्ता, पुत्र कार्तिक और पुत्री कृति के साथ रहते थे.

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश गुप्ता की हत्या की खबर से पश्चिमी चंपारण जिले में भी शोक की लहर है. बगहा में उनको जानने वाले और उनके पड़ोसी भी इस घटना से हैरान हैं.

उधर पुलिस सूत्रों के अनुसार ओम प्रकाश और उनकी पत्नी के बीच तीखी बहस हुई थी जिसके बाद पल्लवी ने उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका. इससे ओम प्रकाश जलन के कारण इधर-उधर भागने लगे थे. उसी दौरान पल्लवी ने उन पर कई बार चाकू से वार किए. इससे ओम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने पत्नी और बेटी को हिरासत में लिया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव: छात्र आंदोलन से किसको को फायदा!

by UB India News
July 29, 2026
0

“देखिए साहब... गुस्सा बहुत है, लेकिन वोट डालने की बारी आती है तो जाति, संगठन और पुराना भरोसा काम करता...

Next Post
पीएम मोदी और नीतीश कुमार बिहार को बढ़ाएंगे आगे………..

पीएम मोदी और नीतीश कुमार बिहार को बढ़ाएंगे आगे...........

पटना में महागठबंधन की पहली औपचारिक बैठक में 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई

महागठबंधन ने 2025 चुनाव को 'करो या मरो' के तर्ज पर लड़ने का किया फैसला.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend