ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुर्शिदाबाद दौरे पर पहुंचे राज्यपाल, पीड़ितों से मुलाकात के बाद केंद्र को भेजेंगे रिपोर्ट

UB India News by UB India News
April 20, 2025
in खास खबर, पश्चिम बंगाल
0
मुर्शिदाबाद दौरे पर पहुंचे राज्यपाल, पीड़ितों से मुलाकात के बाद केंद्र को भेजेंगे रिपोर्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस आज मुर्शिदाबाद पहुंचे और हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की। राज्यपाल पीड़ितों से मुलाकात के बाद केंद्र सरकार को प्रदेश की कानून-व्यवस्था से जुड़ी रिपोर्ट भी भेजेंगे। राज्यपाल के अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम भी आज मुर्शिदाबाद पहुंची है। हिंसा पीड़ितों से मुलाकात के बाद राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि ‘वे (पीड़ित) सुरक्षित महसूस करना चाहते हैं। पीड़ितों ने जो भी सुझाव या मांग की हैं, उन पर विचार किया जाएगा। मैं इस बारे में केंद्र सरकार को सूचित करूंगा ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। मैंने लोगों को अपना फोन नंबर दिया है और उन्हें जरूरत पड़ने पर फोन करने को कहा है। हम संपर्क में बने रहेंगे।’

भाजपा नेता और फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल के ताजा हालात पर ममता बनर्जी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सेना की सख्त जरूरत है. जो कुछ हो रहा है, उसे देखते हुए सेना की जरूरत है.’ साथ ही उन्होंने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है. उन्होंने कहा, ‘मैंने कई बार अनुरोध किया है. मैं अभी भी गृह मंत्री से अनुरोध कर रहा हूं. कम से कम चुनाव के दौरान दो महीने के लिए सेना को अंदर तैनात करें. अगर उन्हें तैनात किया जाता है, तो निष्पक्ष चुनाव होंगे…’

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

मुर्शिदाबाद में भड़की संप्रदायिक हिंसा ने देश को झंझोड़कर रख दिया. सैंकड़ों लोग पलायन पर मजबूर हो गए. लाखों लोग डर के माहौल में वहां पर जीने को मजबूर हैं. हालांकि स्थिति सामान्य हो गई है, मगर तनाव की स्थिति बनी हुई है. वहीं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आज मुर्शिदाबाद के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे. साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की टीमें भी जमीनी हालात का आकलन करने के लिए इलाके का दौरा करेंगी.

इस बीच, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने मुर्शिदाबाद की घटनाओं के विरोध में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है. संगठन ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की है. दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने अपना रुख दोहराते हुए दावा किया है कि मुर्शिदाबाद की घटना एक पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा थी.

दिल्ली के विधायक ने बंगाल की सीएम ममता पर बोला हमला

दिल्ली के राजौरी गार्डेन (वेस्ट) के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder singh Sirsa) ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, ‘मुझे बंगाल के शेर भाइयों के लिए बुरा लगता है. पंजाब और बंगाल का गहरा नाता रहा है. पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने में भी इन्होंने अहम भूमिका निभाई थी, पर आज वहां बंगालियों की नहीं बल्कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की सरकार हो गई हैं. ये तस्वीरें तब तक नहीं बदलेंगी, जब तक बंगाल से या कहें बांग्लादेशी घुसपैठियों की राज से ही ममता की सरकार नहीं हट जाती.’

ममता बनर्जी क्रूर चेहरा सामने आया- अमित मालवीय भाजपा नेता

भाजपा ने अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि  पश्चिम बंगाल के माननीय राज्यपाल, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग, भाजपा नेता, गैर सरकारी संगठन और कई धार्मिक और सांस्कृतिक संगठन मुर्शिदाबाद में ग्राउंड जीरो पर पहुंच चुके हैं. फिर भी मुख्यमंत्री, जो भयानक हिंदू विरोधी दंगों की भड़काने वाली हैं, को पीड़ितों से मिलने का समय नहीं मिला. वह न तो संदेशखली की महिलाओं से मिलीं और न ही आरजी कर बलात्कार और हत्या की पीड़िता के माता-पिता से. ममता बनर्जी क्रूर और उदासीन दोनों हैं. उनमें जन सेवा के लिए आवश्यक सहानुभूति की कमी है. पश्चिम बंगाल जैसे आबादी वाले राज्य की मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करना तो दूर की बात है.

NCW की अध्यक्ष ने हिंसा पर सरकार पर करारा प्रहार किया

एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष विजया रहाटकर मुर्शिदाबाद हिंसा प्रभावित क्षेत्र से लौटकर आ चुकी हैं. उन्होंने आज ही अपनी टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. इसके बाद उन्होंने सरकार पर हमला बोला है.

उन्होंने कहा- 

  • सरकार को अपनी जिम्मेदारी लेनी होगी, ऐसा नहीं है
  • लोगों ने बताया कि घऱ से ड्रैकर पर हमला हुआ
  • ये डर और आतंक का बिजनेस है
  • इन दर्दों को बयान करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है

मुर्शिदाबाद पहुंचे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस

मुर्शिदाबाद पहुंचे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस. यहां पीड़ितों के परिवार से मिलकर उनका हालचाल जानेंगे. इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने मालदा में हिंसा पीड़ितों से राहत शिविर कैंप में मुलाकात की थी. बतातें चलें कि आज सुबह एनसीडब्लू की टीम ने भी घुलियान गांव का दौरा किया था. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर की भी टीम के साथ मौजूद रहीं. उन्होंने पीड़ित परिवारों और औरतों का हाल जाना और ताजा हालात पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि वे मुर्शिदाबाद की हालात की जानकारी सरकार को देंगी.

क्या हम सनातनियों को बांटने में लगे रहोगे? ममता सरकार पर धर्म गुरु का हमला

आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर पश्चिम बंगाल सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि हम लोग 1947 में पाकिस्तान से भागे, 90 में कश्मीर से, अब बंगाल से भी भागना पड़ रहा हैं. बड़े बड़े नेता जो फिलिस्तीन की जय बोलते हैं और फिलिस्तीन का बैग उठाते हैं. उनकी बोलती बंद हो जाती है औऱ इस देश के पीएम बनने का सपना सब देखते हैं, लेकिन 100 करोड़ लोगों का दर्द किसी को नहीं दिखता? ममता बनर्जी को क्यों नहीं इस्तीफा दे देना चाहिए? वहां दलितों की हत्या हुई है, क्या हम सनातनियों को बांटने में लगे रहोगे? याद रखना बहुत जगह ऐसी है जहां तुम बहुसंख्यक नहीं हो. जो तुम वहां कर रहे हो, अगर वही होने लगा, जहां तुम अल्पसंख्यक हो फिर क्या होगा? सनातनियों एक हो जाओ और इनको इन्हीं की भाषा में जवाब दो…

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
भारत में संघवाद: केंद्र और राज्यों के बीच और अधिक सहयोग की जरूरत है……………

भारत में संघवाद: केंद्र और राज्यों के बीच और अधिक सहयोग की जरूरत है...............

अमेरिका में आ रही है मंदी का भारत पर कितना असर?

अमेरिका में आ रही है मंदी का भारत पर कितना असर?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend