ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शेयर बाजार में आज मंगलवार को मंगल ही मंगल , सेंसेक्स 1600 और निफ्टी में 500 अंकों की तेजी ……..

UB India News by UB India News
April 16, 2025
in खास खबर, शेयर बाज़ार
0
शेयर बाजार अब तक की सर्वकालिक ऊंचाई पर खुला ,  सेंसेक्स ने 79,671 और निफ्टी ने 24,174 का हाई बनाया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार, 15 अप्रैल को बड़ी तेजी है। सेंसेक्स 1600 अंक (2.17%) से ज्यादा चढ़कर 76,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 500 अंक (2.18%) की तेजी है, ये 23,300 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी है। टाटा मोटर्स, HDFC बैंक, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एयरटेल और रिलायंस में 4% तक की तेजी है। निफ्टी के सभी 50 शेयरों में तेजी है।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में सबसे ज्यादा तेजी ऑटो में 2.74%, रियल्टी में 2.65%, फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.16%, प्राइवेट बैंकिंग में 1.95% और मेटल में 1.81% की है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी, विदेशी निवेशकों ने 2,519 करोड़ निकाले

  • 14 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 312 अंक (0.78%), नैस्डेक कंपोजिट 107 अंक (0.64%) और S&P 500 इंडेक्स 42 अंक (0.79%) चढ़कर बंद हुए।
  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 302 अंक (0.89%) चढ़कर 34,285 पर है। कोरिया के कोस्पी में 0.80% (19 अंक) की तेजी है, ये 2,475 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट में 0.30% की गिरावट है, ये 3,253 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 0.15% की गिरावट है।
  • 9 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2,519.03 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि भारतीय यानी घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,759.27 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

बाजार में तेजी की 2 वजह

1. अमेरिकी टैरिफ से 90 दिन की राहत:

9 अप्रैल को चीन को छोड़कर अन्य सभी देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 90 दिनों के लिए टालने के अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले के बाद वहां का बाजार 12% चढ़कर बंद हुआ था। वहीं अगले दिन सुबह यानी, 10 अप्रैल को एशियाई बाजारों में 10% तक की तेजी आई।

भारतीय बाजार कल यानी गुरुवार 10 अप्रैल को महावीर जयंती के कारण बंद था। इसीलिए आज अमेरिकी और एशिया के अन्य बाजारों में गिरावट के बावजूद भारतीय बाजार ऊपर है।

2. भारत-अमेरिका ट्रेड डील होने की उम्मीद:

90 दिनों की अस्थायी राहत से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के बारे में चल रही चर्चाओं को गति मिलने की उम्मीद है। भारत के विपरीत चीन को टैरिफ़ में छूट नहीं दी गई है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स को शॉर्ट टर्म में कॉम्पिटिटिव एडवांटेज मिल सकता है।

शुक्रवार को बाजार में रही थी बड़ी तेजी

पिछले हफ्ते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (11 अप्रैल) को सेंसेक्स 1310 अंक (1.77%) की तेजी के साथ 75,157 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 429 अंकों की तेजी रही, ये 22,829 के स्तर पर पहुंच गया।

NSE के 50 शेयरों में से 46 में तेजी रही। मेटल सेक्टर सबसे ज्यादा 4.09%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 3.19%, फार्मा 2.43%, ऑयल एंड गैस 2.20% और ऑटो 2.03% चढ़कर बंद हुए। कल (14 अप्रैल) अंबेडकर जयंती के चलते शेयर बाजार बंद था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
रॉबर्ट वाड्रा का ईडी दफ्तर तक पैदल मार्च की क्या है वजह? ……………

रॉबर्ट वाड्रा का ईडी दफ्तर तक पैदल मार्च की क्या है वजह? ...............

तमिलनाडु में बीजेपी के लिए बड़ी कामयाबी है AIADMK का साथ ……..

तमिलनाडु में बीजेपी के लिए लोगों के सोच को बदलना एक बड़ी चुनौती है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend