ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अच्छी चाय’… बंगाल हिंसा के बीच TMC सांसद यूसुफ पठान के पोस्ट पर मचा बवाल……..

UB India News by UB India News
April 13, 2025
in खास खबर
0
अच्छी चाय’… बंगाल हिंसा के बीच TMC सांसद यूसुफ पठान के पोस्ट पर मचा बवाल……..

RELATED POSTS

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ एक्ट को लेकर हिंसा भड़क गई थी और ये मामला कोर्ट तक जा पहुंचा है. हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने 12 और लोगों को  गिरफ्तार किया है. इस बीच बरहाम्पुर सीट से तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को उनके एक पोस्ट के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है. दरअसल उन्होंने अपनी कुछ फोटो शेयर की थी. जिसमें वे आराम से चाय का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. मुर्शिदाबाद हिंसा के बीच किया गया उनका ये पोस्ट लोगों को पसंद नहीं आ रहा है और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. हालांकि हिंसा प्रभावित अधिकांश क्षेत्र पठान के निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा नहीं हैं. लेकिन उनका इंस्टा पोस्ट के समय को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश पैदा हुआ है.

पठान ने दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर कीं थी. कैप्शन में लिखा था, “आरामदेह दोपहर, बढ़िया चाय और शांत माहौल. बस पल का लुत्फ़ उठा रहा हूं,” कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके इस पोस्ट के लिए उनकी आलोचना शुरू कर दी. एक यूजर ने पूछा, “क्या आपको कोई शर्म है?”

भाजपा ने तृणमूल सांसद पर निशाना साधा और ममता बनर्जी सरकार पर राज्य द्वारा संरक्षित हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “बंगाल जल रहा है. हाईकोर्ट ने कहा है कि वह आंखें बंद नहीं रख सकता और केंद्रीय बलों को तैनात कर दिया है. ममता बनर्जी राज्य द्वारा संरक्षित हिंसा को बढ़ावा दे रही हैं, जबकि पुलिस चुप है! इस बीच यूसुफ पठान – सांसद चाय की चुस्की लेते हैं. यह टीएमसी है.”

Latest and Breaking News on NDTV

पठान ने अभी तक आलोचना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. वाम दलों के समर्थकों ने भी यूसुफ पठान की इस पोस्ट की आलोचना की है. पिछले साल के आम चुनाव में, पठान ने बरहाम्पुर के पांच बार के सांसद अधीर रंजन चौधरी को हराया था. बरहाम्पुर सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

Next Post
बिहार में आसमानी बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत, 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान

बिहार में आज एक बार फिर वज्रपात का खतरा मंडरा रहा..................

युवाओं के बीच पॉलीमोरस रिलेशनशिप क्यों हो रही है पॉपुलर?

युवाओं के बीच पॉलीमोरस रिलेशनशिप क्यों हो रही है पॉपुलर?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend