ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जदयू ने सेट किया चुनावी समीकरण , फीडबैक सिस्टम पर देगा जोर …………..

UB India News by UB India News
April 11, 2025
in खास खबर, जदयू, पटना, ब्लॉग
0
नीतीश कुमार 2025 में फिर से मुख्यमंत्री बनना है………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वक्फ संशोधन बिल को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तमाम राजनीतिक दल अपनी जमीनी तैयारियों को मजबूत कर लेना चाहते हैं. ताकि चुनाव में इसका लाभ उठाया जा सके. इसी कड़ी में जेडीयू ने अचानक से पार्टी संगठन से जुड़े जिला से लेकर प्रखंड के नेताओं को पार्टी दफ्तर बुलाकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. इस बैठक में पार्टी के संगठन की ताक़त और कमजोरी की पूरी जानकारी ली गई. बैठक में मिली जानकारी ने पार्टी को हैरान भी किया और सतर्क भी.

दरअसल चुनावी साल में जेडीयू की गतिविधियां तेज हो गई हैं और पार्टी दफ्तर में चहल-पहल नजर आ रही है. इसका कारण है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू को बड़ा झटका लगा था और पार्टी मात्र 43 सीटों पर सिमट गई थी. तब जेडीयू को जमीनी हकीकत का सही से पता नहीं चल पाया था, जिसका खामियाजा पार्टी आज तक भुगत रही है. लेकिन, 2025 के विधानसभा चुनाव में ऐसा न हो, इसके लिए पार्टी दफ्तर में जिला अध्यक्षों, संगठन प्रभारियों और विधानसभा प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें जमीनी स्तर पर पार्टी की तैयारियों की जानकारी ली गई.

RELATED POSTS

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

चुनावी साल की बैठक काफी अहम

इस बैठक में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं, जो पार्टी के लिए अहम थीं. वक़्फ संशोधन बिल के बाद उपजी राजनीतिक परिस्थिति पर भी गहन चिंतन हुआ और इससे निपटने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए, जो पार्टी को आगामी चुनाव में लाभ दिला सकते हैं. इस बारे में जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि चुनावी साल होने के कारण बैठकें होती रहती हैं, लेकिन यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी साल चुनाव होने वाला है. इससे जमीनी स्तर पर पार्टी की तैयारी का पता चला और जिनकी तैयारी पूरी नहीं हुई है. उन्हें जल्द से जल्द तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया गया है.

100 लोगों की कमिटी बनाने के दिया गया निर्देश

जेडीयू की योजना है कि पार्टी बूथ स्तर तक अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करें. इसके लिए हर बूथ पर 10 लोगों की कमिटी बनाने का निर्देश दिया गया है. इस काम के लिए जिला अध्यक्षों से लेकर विधानसभा प्रभारी और जिला प्रभारियों को टास्क दिया गया है. जेडीयू बिहार में जाति की राजनीति की सच्चाई को समझता है, इसलिए सभी गांवों में वोटर लिस्ट के अनुसार वोटरों की जाति की पहचान करने, हर बूथ पर चार सबसे अधिक वोट वाली जातियों को चिन्हित कर, उनका नाम और मोबाइल नंबर देने को कहा गया है. पार्टी का मानना है कि यह जानकारी उम्मीदवार तय करने में मदद करेगी और चुनाव जीतने के लिए आवश्यक कदम उठाने में सहायक होगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट समेत केंद्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ी ठीक करने की मांग करते...

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

by UB India News
July 23, 2026
0

पिछले एक महीने में राष्ट्रीय राजनीति तथा संसद का समीकरण जिस तरह से बदला है उसकी कल्पना किसी को नहीं...

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

by UB India News
July 23, 2026
0

किसी राष्ट्र की ईमानदारी का सबसे बड़ा परीक्षण अदालतों में नहीं होता। वह तब होता है, जब कोई व्यक्ति ऐसी...

क्या इस आंदोलन से कांग्रेस की झोली भरेगी?

क्या इस आंदोलन से कांग्रेस की झोली भरेगी?

by UB India News
July 23, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरना व प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ हुई हिंसा के बाद युवा वर्ग बेहद...

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार विधानसभा में गुरुवार को सदन के बाहर और अंदर नारेबाजी हुई। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी विधायकों...

Next Post
बिहार के 8 जिलों में आज यलो अलर्ट , कल आकाशीय बिजली से हुई थी 22 की मौत

बिहार के 8 जिलों में आज यलो अलर्ट , कल आकाशीय बिजली से हुई थी 22 की मौत

तहव्वुर राणा के आतंक की वह कहानी, जिससे दुनिया अनजान…………..

तहव्वुर राणा के आतंक की वह कहानी, जिससे दुनिया अनजान..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend