ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सदन में आज भी उठ सकता है लॉ-एंड-ऑर्डर का मामला , आज भी हंगामे के आसार

UB India News by UB India News
March 25, 2025
in खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन विपक्ष ने किया जमकर हंगामा , आप लोगों का हाय हाय आप लोगो का हाय आप लोगो का हाय…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज अपने 17वें दिन में है. आज के सत्र में हंगामा होने की संभावना जताई जा रही है. विपक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाकर विधानसभा के भीतर और बाहर जमकर प्रदर्शन करेगा. विपक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है. इसके साथ ही भ्रष्टाचार और अपराध के मुद्दों पर भी विधानसभा के भीतर हंगामा होने की संभावना है. आज विपक्ष ने कई मुद्दों पर कार्य स्थगन का नोटिस दिया है और इन पर चर्चा की मांग की है. महागठबंधन के विधायक भी विभिन्न मुद्दों को लेकर विधानसभा के भीतर और बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे और उन्हें घेरने की कोशिश करेंगे.

आज विधान सभा में ध्यानाकर्षण के तहत जल संसाधन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सवालों के जवाब दिए जाएंगे। बिहार विधान परिषद में भी प्रश्नोत्तर काल के अलावा 2025 के बजट, बाल कल्याण बजट, जेंडर बजट, हरित बजट की पुस्तिका रखी जाएगी। साथ ही प्रदेश के वार्ड पार्षदों के मानदेय में बढ़ोतरी पर भी चर्चा हो सकती है।

RELATED POSTS

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

वित्तीय अनियमितताओं की फिर से जांच की मांग

विश्वविद्यालयों में वित्तीय अनियमितताओं की फिर से जांच कराने की मांग भी उठ सकती है। साथ ही राज्य के अल्पसंख्यक विद्यालयों के शिक्षकों को सरकारी शिक्षकों के समान वेतनमान देने के सवाल पर सरकार अपना पक्ष रखेगी।

इससे पहले बिहार विधानसभा में शुक्रवार को नीतीश के राष्ट्रगान के अपमान करने के मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ था। सदन के अंदर और बाहर विपक्ष ने पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया था। कार्यवाही शुरू होने से पहले RJD ने CM नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की थी। सदन के बाहर पोर्टिको में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी हाथ में बैनर लिए खड़े दिखे थे।

PM के लाडले CM ने राष्ट्रगान का अपमान किया

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था कि- ‘बिहार के लिए कल काल दिवस था। PM मोदी के लाडले CM ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। लाडले CM पर PM क्या कहेंगे। भारत माता की जय करने वाले बीजेपी के दोनों डिप्टी CM गायब हैं।’

‘कल हम सब का सिर शर्म से झुक गया है। इंडिया की राजनीति में पहली ऐसी घटना है, जहां राष्ट्रगान का अपमान हुआ है। PM मोदी ने एक ट्वीट तक नहीं किया। CM नीतीश कुमार को रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। राष्ट्रगान को अपमान करने वाले को तीन साल की सजा होती है।’

विधान परिषद में भी राष्ट्रगान के अपमान पर हंगामा हुआ था। कार्यवाही के दौरान राबड़ी देवी का माइक बंद हो गया था। उन्होंने माइक चालू कराने की मांग की थी। राबड़ी ने कहा था, ‘अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिमाग खराब है, तो उनको गद्दी छोड़नी चाहिए और अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। बेटा नहीं बनता तो किसी दूसरे अपने को कुर्सी सौंप दें।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

Next Post
अब बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी, एक्शन मोड में बिहार पुलिस

अब बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी, एक्शन मोड में बिहार पुलिस

भारत के लिए नई डिप्लोमेटिक परीक्षा साबित होगी कतर में भारतीय की गिरफ्तारी …………..

भारत के लिए नई डिप्लोमेटिक परीक्षा साबित होगी कतर में भारतीय की गिरफ्तारी ..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend