ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो, धीरेंद्र शास्त्री पर हमले की फैलाई अफवाह………….

UB India News by UB India News
March 12, 2025
in अध्यात्म, खास खबर, गोपालगंज
0
कल निकलेगा बाबा बागेश्वर के दरबार में पर्ची, जानें कैसे लगेगी आपकी अर्जी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पांच दिवसीय हनुमंत कथा के दौरान शांति और सौहार्द बिगाड़ने की एक बड़ी कोशिश की गई थी, जिसे पुलिस की तत्परता से नाकाम कर दिया गया था. हनुमंत कथा शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद घटना को लेकर पुलिस ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है. घटना 10 मार्च को हनुमंत कथा के समापन के दिन की बताई जा रही है. उस वक्त सोशल मीडिया में ‘प्रभात ब्रो’ नामक आईडी से एक झूठा वीडियो वायरल हुआ.इस वीडियो में कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर हमला करने और अस्पताल में भर्ती करने की झूठी खबर फैलाई गई थी.

दरअसल, वीडियो को कई व्हाट्सएप ग्रुप्स पर शेयर किये गये, जिससे श्रद्धालुओं के बीच अफवाहें फैलने लगीं. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस वीडियो की सत्यता की जांच शुरू की और पाया कि यह पूरी तरह से फर्जी था. इसके जरिए समाज में शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई थी. पुलिस ने आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया और आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. हालांकि, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

साइबर थाने के पुलिस पदाधिकारी विकास कुमार ने अपने फर्द बयान पर एफआइआर दर्ज कराते हुए बताया कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है. साइबर थाने की डीएसपी और थानाध्यक्ष अवंतिका दिलीप कुमार ने कहा कि पुलिस इस मामले में पूरी गंभीरता से काम कर रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

बता दें कि 5 से 10 मार्च तक गोपालगंज के भोरे प्रखंड स्थित राम-जानकी मठ में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा आयोजित की गई थी. इस कथा में लाखों श्रद्धालु शामिल हुए थे. ऐसे में इस तरह की झूठी और भ्रामक वीडियो के वायरल होने से श्रद्धालुओं की आस्था को नुकसान पहुंचाने और कथा में शांति को बिगाड़ने की कोशिश की गई थी.पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दिया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
जश्न के वक्त किसने दंगे करवाये?

जश्न के वक्त किसने दंगे करवाये?

RJD को बागेश्वर धाम बाबा से डर क्यों लगता है?

RJD को बागेश्वर धाम बाबा से डर क्यों लगता है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend