ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, अरविंदर लवली बने प्रोटेम स्पीकर, कल पेश होगी CAG रिपोर्ट

UB India News by UB India News
February 25, 2025
in खास खबर, दिल्ली
0
दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, अरविंदर लवली बने प्रोटेम स्पीकर, कल पेश होगी CAG रिपोर्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद आज से विधानसभा का सत्र शुरू हो गया है। पहले दिन सदन की कार्यवाही में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वरिष्ठ बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव पेश करेंगी। आज से शुरू हुए दिल्ली विधानसभा का सत्र तीन दिन तक चलेगा। इसी विधानसभा सत्र में सीएजी की रिपोर्ट भी पेश की जाएगी।

विधायकों को प्रोटेम स्पीकर दिला रहे शपथ

दिल्ली विधानसभा में विधायकों को शपथ प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली दिला रहे हैं। सदन में कल सीएजी की रिपोर्ट पेश की जाएगी।

कल पेश की जाएगी CAG की रिपोर्ट

विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि बहुत खुशी का दिन है। आज विधायकों की शपथ होगी। स्पीकर का चुनाव होगा। मंगलवार दोपहर 12:00 बजे सदन में CAG की रिपोर्ट पेश की जाएगी।.

अरविंदर सिंह लवली बने प्रोटेम स्पीकर

भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने राज निवास में दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। एलजी वीके सक्सेना उन्हें शपथ दिलाई। दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू होने जा रहा है।

मोदी की गांरटी का मुद्दा उठाएंगी आतिशी

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा, ‘दिल्ली की जनता ने हमें विपक्ष की जिम्मेदारी दी है। हम विधानसभा में लोगों की आवाज उठाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी ने दिल्ली की जनता से वादा किया था कि पहली कैबिनेट बैठक में हर महिला को 2500 रुपये प्रति माह देने की योजना पारित की जाएगी, लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हुआ। पहली किस्त 8 मार्च तक देने का वादा किया गया था। हम इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे।’

 

दिल्ली की आठवीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू होगा, जिसमें नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे। यह सत्र तीन दिनों तक चलेगा।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

उपराज्यपाल (एलजी) विनय कुमार सक्सेना ने भाजपा के अरविंदर सिंह लवली को अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) नियुक्त किया है।

नवनिर्वाचित विधायकों की शपथ सुबह 11 बजे ली जाएगी, जबकि विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव दोपहर 2 बजे होगा।

विधानसभा बुलेटिन के अनुसार, उपराज्यपाल (एलजी) सक्सेना 25 फरवरी को विधानसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पेश की जाएगी।

26 फरवरी को एलजी के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसके बाद दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 27 फरवरी को भी जारी रहेगी।

भाजपा ने वरिष्ठ विधायक विजेंद्र गुप्ता और मोहन सिंह बिष्ट को क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नामित किया है।

विधानसभा की कार्यसूची के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अध्यक्ष के रूप में विजेंद्र गुप्ता का नाम प्रस्तावित करेंगी और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा 24 फरवरी को इसका समर्थन करेंगे।

इससे पहले, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और विजेंद्र गुप्ता दोनों ने कहा कि सीएजी रिपोर्ट विधानसभा में पेश की जाएगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया, पहली कैबिनेट बैठक में हमने दो महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा की और उन्हें मंजूरी दी – दिल्ली में 5 लाख रुपये के टॉप-अप के साथ आयुष्मान भारत योजना लागू करना और विधानसभा की पहली बैठक में 14 सीएजी रिपोर्ट पेश करना। हम अपने सभी वादों को पूरा करेंगे।

दिल्ली विधानसभा में 22 विधायकों वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने आतिशी को विपक्ष का नेता नियुक्त किया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
भारत से जलील होने के बाद आज न्यूजीलैंड की हार की दुआ करेगा पाकिस्तान, सेमीफाइनल का नया समीकरण

भारत से जलील होने के बाद आज न्यूजीलैंड की हार की दुआ करेगा पाकिस्तान, सेमीफाइनल का नया समीकरण

महाकुंभ में अब तक 62 करोड़ से अधिक लोगों ने मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया………..

महाकुंभ में अब तक 62 करोड़ से अधिक लोगों ने मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend