ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार के पास दैवीय शक्ति आ गई है………….

UB India News by UB India News
February 21, 2025
in पटना, भाजपा
0
नीतीश कुमार के पास दैवीय शक्ति आ गई है………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एक तरफ विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव जो हैं वो नीतीश सरकार पर हमलावर हैं तो दूसरी ओर बीजेपी को मुख्यमंत्री में भगवान दिख रहा है. शुक्रवार (20 फरवरी) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार के पास दैवीय शक्ति आ गई है. प्रगति यात्रा में मुख्यमंत्री जिस तरह से काम कर रहे हैं मतलब कहा जा सकता है कि जो चीज सोचा वह मिल गया.

दिलीप जायसवाल ने कहा, “कभी सोच भी नहीं सकता था कोई कि 40 मेडिकल कॉलेज बिहार में बन जाएगा. यह कोई मामूली बात नहीं है. लगता है नीतीश कुमार जी में कोई दैवीय शक्ति आ गई है. बिहार को विकसित बिहार बनाने के लिए उन्होंने मजबूत इच्छाशक्ति प्रगति यात्रा में दिखाई है.”

RELATED POSTS

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

पटना समेत आज 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

दिलीप जायसवाल बोले- ‘मैं अचंभित हूं’

नीतीश कुमार के बारे में बीजेपी नेता ने आगे कहा कि एक राजनीतिक दल के अध्यक्ष से अलग हटकर एक व्यक्ति के रूप में भी देखकर मैं अचंभित हूं. उन्होंने कहा कि जो अच्छा काम कर सकता है उसके अंदर दैवीय शक्ति होती है. मुझे तो यही एहसास हुआ है.

तेजस्वी यादव की ओर से प्रगति यात्रा को दुर्गति यात्रा कहे जाने पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव सही कह रहे हैं. तेजस्वी यादव को बिहार की दुर्गति ही करनी है. जिस आदमी का पूरा परिवार बिहार की दुर्गति का जिम्मेदार है उसको तो दुर्गति ही दिखाई देगी. जैसा सोच रखेगा वैसा ही दिखाई देगा. तेजस्वी यादव के हिसाब से वही है.

दरअसल शुक्रवार को जेडीयू कार्यालय में एनडीए गठबंधन के सभी पांच दलों के नेताओं ने सामूहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. बताया गया कि 15 जनवरी से पूरे बिहार में एनडीए गठबंधन का सामूहिक कार्यकर्ता सम्मेलन सभी जिलों में किया जा रहा है. अब तक चार चरण संपन्न हो चुका है. पांचवें चरण की शुरुआत 27 फरवरी से होने जा रही है. 27 फरवरी को समस्तीपुर, एक मार्च को मधेपुरा, 9 मार्च को शेखपुरा, 22 मार्च को मुंगेर, 23 मार्च को पूर्णिया, 23 मार्च को कटिहार, 29 मार्च को भागलपुर, 29 मार्च को नवगछिया और 30 मार्च को बांका में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

मुंबई में आफत की बारिश!

पटना समेत आज 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

by UB India News
July 13, 2026
0

मौसम विभाग ने आज बिहार के 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं, पटना में दिनभर बादल...

18 जुलाई से हेली-टूरिज्म योजना की शुरुआत, ऑनलाइन बुकिंग आज से

18 जुलाई से हेली-टूरिज्म योजना की शुरुआत, ऑनलाइन बुकिंग आज से

by UB India News
July 13, 2026
0

बिहार की पहचान लंबे समय से बौद्ध, जैन, रामायण और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ी रही है. लेकिन राज्य में आने...

तेजस्वी यादव की निजी विदेश को लेकर उठ रहे है कई सवाल……………

टूर पॉल्टिक्स से कैसे सधेगा बिहार?

by UB India News
July 13, 2026
0

बिहार में बांकीपुर उपचुनाव की शोर है. मीडिया में कभी बीजेपी के प्रत्याशी बदलने तो कभी जनसुराज के संस्थापक प्रशांत...

क्या ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर लगेगा ताला !

कोचिंग विवाद मामले में फैजल खान को मिली जमानत, दोनों बॉडीगार्ड भी बेल पर रिहा

by UB India News
July 13, 2026
0

कोचिंग फायरिंग मामले में फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को जमानत मिल गई है. जिला अदालत...

Next Post
महाकुंभ में महापाप करने वाले पकडे गए, 13 FIRs दर्ज,17 वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ब्लॉक…………….

महाकुंभ में महापाप करने वाले पकडे गए, 13 FIRs दर्ज,17 वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ब्लॉक................

सॉफ्टवेयर की तकनीकी खराबी के कारण बिहार के 8 लाख कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला……

सॉफ्टवेयर की तकनीकी खराबी के कारण बिहार के 8 लाख कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend