ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : भारत और बांग्लादेश के बीच मैच दुबई में जारी ……….

UB India News by UB India News
February 21, 2025
in क्रिकेट, खास खबर
0
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : भारत और बांग्लादेश के बीच मैच दुबई में जारी ……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत और बांग्लादेश चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे मैच में आज आमने-सामने हैं। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश की टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है और जो भी टीम इस मैच को जीतेगी उनके लिए सेमीफाइनल में जाने का रास्ता आसान हो जाएगा। इस मैच के दौरान सभी की नजरें भारत के स्टार प्लेयर्स पर होगी खासकर विराट और रोहित पर। दोनों ही बल्लेबाजों का हालिया फॉर्म उतना अच्छा नहीं रहा है, ऐसे में इनकी कोशिश होगी कि वो इस मैच में बड़ी पारी खेलकर टूर्नामेंट के पहले मैच में फॉर्म हासिल करें।

बांग्लादेश ने 4 ओवर में दो विकेट पर 13 रन बना लिए हैं। तंजीद हसन और मेहदी हसन मिराज क्रीज पर हैं।

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

नई बॉल से पहला ओवर डाल रहे मोहम्मद शमी ने सौम्य सरकार को आउट किया, फिर हर्षित राणा ने दूसरे ओवर में कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को पवेलियन भेजा। शांतो को विराट कोहली ने कैच किया।

भारत-बांग्लादेश इस टूर्नामेंट के इतिहास में केवल एक बार भिड़ी हैं। यह मुकाबला 2017 के सीजन में हुआ था। तब बर्मिंघम में खेले गए सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इसमें कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 123 रन की पारी खेली थी।

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और हर्षित राणा।

बांग्लादेश : नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, जाकीर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब और मुस्तफिजुर रहमान।

भारतीय कप्तान रोहित ने कहा- मैं गेंदबाजी चुनता

मैं पहले गेंदबाजी करता। हमने कुछ साल पहले भी यहां खेला है, इसलिए हमें लगा कि लाइट्स में गेंद बेहतर आती है। सब कुछ अच्छा लग रहा है। सभी फिट हैं और खेलने के लिए तैयार हैं। उम्मीद है कि हम अच्छी शुरुआत करेंगे।

बांग्लादेश के कप्तान शांतो बोले- हम बड़ा स्कोर बनाना चाह रहे हैं

हम पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है इसलिए हम रन बनाना चाहते हैं। हमने आज अच्छा क्रिकेट खेला है और सभी प्लेयर्स आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।

हेड-टु-हेड में भारत आगे

ओवरऑल वनडे में दोनों टीमें 41 बार आमने-सामने हुईं। इसमें भारत ने 32 और बांग्लादेश ने 8 मैच जीते। जबकि 1 मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका। दोनों टीमें वनडे में आखिरी बार 2023 वर्ल्ड कप के दौरान एक-दूसरे का सामना की थीं। यह मुकाबला भारत 7 विकेट से जीता था।

गिल इस साल टीम के टॉप स्कोरर

भारत के उपकप्तान शुभमन गिल इस साल वनडे में टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 259 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 181 रन बनाए हैं। बॉलिंग में तेज गेंदबाज हर्षित राणा टॉप पर हैं। उन्होंने इस साल 3 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 2 मैचों में 6 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
BJP की रणनीति का जवाब नहीं

रेखा सरकार के सामने क्या हैं चुनौतियां?

2 साल में जहां-जहां चुनाव वहां विपक्ष को हराएंगे’……..

2 साल में जहां-जहां चुनाव वहां विपक्ष को हराएंगे'........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend