ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

CM नीतीश कुमार ने नई दिल्ली भगदड़ पर जताया दुख,मुआवजे का ऐलान

UB India News by UB India News
February 16, 2025
in पटना, मुख्यमंत्री
0
यह क्षण मेरे लिए पीड़ादायक ……..जदयू नेत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है. मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

सीएम नीतीश ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बिहार के रहनेवाले मृतकों के आश्रितों को 2 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान एवं घायलों को 50 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

बिहार के अन्य नेताओं ने भी घटना पर जताया दुख
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है. इस हादसे में जिनका निधन हुआ, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतक आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायल शीघ्र स्वस्थ हों.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी दुख जताया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद है. मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. ईश्वर से सभी दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

बिहार बीजेपी के प्रवक्ता प्रभाकर कुमार ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना दुखद है. भगदड़ की वजह अव्यवस्था नहीं, भारी भीड़ है. प्रयागराज महाकुंभ मेले के लिए स्पेशल ट्रेने चलाई जा रही है फिर भी भगदड़ होना दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक है. भगदड़ क्यों मची इसकी जांच की जाएगी और जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी.

मृतकों की पूरी सूची, बिहार के

1. आहा देवी (79 वर्ष) पत्नी रविन्दी नाथ निवासी बक्सर, बिहार

2.पूनम देवी (40 वर्ष) पत्नी मेघनाथ निवासी सारण, बिहार
3.ललिता देवी (35 वर्ष) पत्नी संतोष निवासी परना, बिहार
4. सुरुचि पुत्री (11 वर्ष) मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार
5. कृष्णा देवी (40 वर्ष) पत्नी विजय शाह निवासी समस्तीपुर, बिहार
6. विजय साह (15 वर्ष) पुत्र राम सरूप साह निवासी समस्तीपुर, बिहार
7. नीरज (12 वर्ष) पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी वैशाली, बिहार
8. शांति देवी (40 वर्ष) पत्नी राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार
9. पूजा कुमार (8 वर्ष) पुत्री राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार

रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान, हादसे की होगी जांच

रेलवे बोर्ड में इंफॉर्मेशन एंड पब्लिसिटी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर दिलीप कुमार ने रविवार को बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामले की जांच करने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। वहीं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना के प्रभावित लोगों को मुआवजे का ऐलान हो चुका है और मुआवजा वितरित भी किया जा रहा है ..

मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख का मुआवजा
गंभीर रूप से घायल लोगों को ₹2.5 लाख
मामूली रूप से घायल लोगों को ₹1.0 लाख का मुआवजा

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल भाजपा और राजद के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है। यह चुनाव भाजपा के...

Next Post
दिल्ली में कांग्रेस का संगठन कमजोर है………….

दिल्ली में कांग्रेस का संगठन कमजोर है.............

‘चीन हमारा दुश्मन नहीं’, कांग्रेस के सीनियर नेता सैम पित्रोदा के बयान ने मचा दिया हंगामा…………..

'चीन हमारा दुश्मन नहीं', कांग्रेस के सीनियर नेता सैम पित्रोदा के बयान ने मचा दिया हंगामा..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend