ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बांग्‍लादेश को माननी ही होगी भारत की बात !

UB India News by UB India News
February 17, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
बांग्‍लादेश को माननी ही होगी भारत की बात !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान पड़ोसी देश बांग्‍लादेश का मुद्दा भी छाया रहा. ऐसा इसलिए क्‍योंकि डोनाल्‍ड ट्रंप ने ज्‍वाइंट प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान बांग्‍लादेश को लेकर पूछे गए सवाल पर साफ शब्‍दों में कहा कि मोहम्‍मद यूनुस के देश से कैसे निपटना है, यह वो पीएम नरेंद्र मोदी पर छोड़ते हैं. शेख हसीना सरकार के जाने के बाद से ही लगातार भारत के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे मोहम्‍म्‍द यूनुस को ट्रंप ने चारों खाने चित कर दिया है. इस बड़ी डिप्‍लोमेटिक जीत के बाद अब बांग्‍लादेश को ‘सबक सिखाने’ की बारी पीएम मोदी के खास दूत एस जयशंकर की है. जयशंकर आज बांग्‍लादेश के विदेश सलाहकार मोहिद हुसैन से मिलने वाले हैं.

विदेश मंत्री एस जयशंकर आज मस्कट में 8वें हिंद महासागर सम्मेलन के दौरान बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन से मुलाकात करेंगे. भारतीय विदेश मंत्रालय और ओमानी सरकार द्वारा इसे संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 27 देशों के विदेश मंत्री हिस्‍सा ले रहे हैं. एस जयशंकर सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे. इसी बीच बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार संग जयशंकर की बैठक होगी. बांग्‍लादेश में पिछले छह महीनों में लगातार हिन्‍दुओं पर हमले बढ़े हैं. कार्यवाहक सरकार के मुखिया इन हमलों को रोक पाने में विफल साबित हुए हैं. दूसरी तरफ यूनुस भारत पर शेख हसीना को वापस लौटाने के लिए हेकड़ी भी दिखा रहे हैं.

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

बांग्‍लादेश को माननी ही होगी भारत की बात
एक तरफ डोनाल्‍ड ट्रंप बग्‍लादेश पर हिन्‍दुओं के खिलाफ हो रहे हमलों को लेकर हमालवर हैं. वहीं, दूसरी तरफ उन्‍होंने मोहम्‍मद यूनुस से निपटने के लिए भारत को फ्री हैंड दे दिया है. ऐसे में अब एस जयशंकर बांग्‍लादेश को कड़े शब्‍दों में जवाब देंगे. भारत की पॉलिसी नेबर-फर्स्‍ट की रही है. लेकिन बांग्‍लादेश जिस तरह का रवैया सीमा पर भारत के खिलाफ अपनाए हुए है, उसकी अकल को इस वक्‍त ठिकाने लगाना बेहद जरूरी है.

जयशंकर दिखाएंगे बांग्‍लादेश को सही राह!
शेख हसीना सरकार के जाने के बाद बांग्‍लादेश में लगातार कट्टरपंथी ताकतें काफी ज्‍यादा सक्रिय हैं. वहां  कट्टरपंथी गुट मोहम्‍मद यूनुस पर भारत विरोधी एजेंडा चलाने का दबाव बना रहे हैं. यूनुस पूरी तरह से ऐसे लोगों के कंट्रोल में हैं. आज जयशंकर तोहिद हुसैन से मिलकर बांग्‍लादेश को लेकर भारत के रुख को स्‍पष्‍ट कर देंगे. भारत पहले ही यह साफ कर चुका है कि पिछली सरकार के दौरान भारत के साथ जो समझौते हुए हैं, उसे बांग्‍लादेश को पूरा करना ही होगा. वो इससे पीछे नहीं हट सकता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

by UB India News
July 9, 2026
0

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करने का दावा...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

Next Post
फ्रांस के बाद अब मुम्बई में होने जा रहा है एशिया का सबसे बड़ा AI इवेंट……..

AI हमारी जिंदगी को आसान बना रहा या 'मंदबुद्धि' बना रहा.........

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में बिहार के 9 लोगों की मौत, मृतकों की सूची जारी, मुआवजे का ऐलान

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में बिहार के 9 लोगों की मौत, मृतकों की सूची जारी, मुआवजे का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend