ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस में क्यों शामिल हुए दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ?

UB India News by UB India News
February 14, 2025
in पटना, बिहार
0
दशरथ मांझी के बेटे थामेंगे कांग्रेस का दामन……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में इस साल (2025) विधानसभा का चुनाव होना है. उससे पहले प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाल ही में (18 जनवरी और पांच फरवरी को) दो बार बिहार दौरे पर आ चुके हैं. जब राहुल गांधी पटना आए थे तब उनके साथ माउंटेन मैन दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी की एक फोटो वायरल हुई थी जिसके दूसरे दिन बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने भागीरथ मांझी को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई थी. इसके बाद से लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं कि राहुल गांधी ने भागीरथ मांझी को कोई बड़ा ऑफर दे दिया है.

राहुल गांधी ने क्या ऑफर दिया?

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

इस सवाल पर कि क्या उन्हें राहुल गांधी ने कोई ऑफर दिया है? इस पर भागीरथ मांझी ने बताया कि राहुल गांधी ने उन्हें अपने पास बिठाया, अपने हाथों से ग्लास देकर पानी पिलाया और उन्हें विधायक बनाने का वादा किया है. मांझी ने दावा किया कि उन्हें राहुल गांधी ने बोधगया सीट से टिकट देने के लिए वचन दे दिया है. इसकी वजह से वे कांग्रेस में शामिल हुए हैं. फिलहाल बोधगया सीट महागठबंधन के ही खाते में है और यहां से आरजेडी के विधायक सर्वजीत हैं. वे महागठबंधन सरकार में कृषि मंत्री भी रह चुके हैं.

भागीरथ मांझी से पूछा गया कि आखिर उनका कांग्रेस में जाने का मन क्यों बना? इस पर उन्होंने कहा कि उनके पिता दशरथ मांझी जब नीतीश कुमार से मिले थे तब उन्होंने कुछ मांगें रखी थीं. गांव में सड़क पक्की बनाने, नदी पर पुल बनाने, सुरक्षा के लिए थाना, अस्पताल और किसान भवन, सीएम नीतीश कुमार ने सभी मांगों को तो पूरा कर दिया लेकिन परिवार (दशरथ मांझी के) के बारे में नहीं सोचा. हम कैसे जीवन व्यतीत कर रहे हैं ये कभी जानने की कोशिश नहीं की गई.

…तो राहुल गांधी ने कहा सब बन जाएगा

भागीरथ मांझी ने कहा कि उनकी बहु को आंगनबाड़ी सेविका तो बनाया गया लेकिन ये कोई सरकारी नौकरी तो नहीं है. उनके पिता दशरथ मांझी का स्मृति भवन तो बना दिया, लेकिन उसमें कोई सफाई करने वाला नहीं रखा गया. इसके लिए उन्हीं के परिवार में से किसी को रख दिया जाता तो सही रहता. उसे भी सरकारी नौकरी मिल जाती. भागीरथ मांझी ने कहा कि अभी भी हमारे गांव में बहुत काम बचा हुआ है. हाई स्कूल नहीं है. वह बनना चाहिए. गरीब के बच्चों को पढ़ने के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है. जब हमने राहुल गांधी से सब बातें बताई तो उन्होंने हमसे कहा सब बन जाएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

by UB India News
July 8, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतपत्र पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी का नाम होगा और...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

Next Post
विपक्ष मोदी विरोध में इतने गुम गए हैं कि वो आम लोगों की भावनाओं को समझ नहीं पा रहे……

AAP की हार से इंडिया अलायंस की बेचैनी का सबब समझिये!

आज दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में ‘बिहार पॉलिसी डायलॉग’ के सहारे राजद करेगा मंथन

आज दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में 'बिहार पॉलिसी डायलॉग' के सहारे राजद करेगा मंथन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend