ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में जातीय वोट बैंक को साधने की कवायद………

UB India News by UB India News
February 14, 2025
in खास खबर, पटना, बिहार
0
क्या सच में समय से पहले होगा बिहार विधानसभा चुनाव?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चुनावी साल में तमाम राजनीतिक दल अपने-अपने जातीय वोट बैंक को साधने की कवायद में जुट गए है. बिहार में तमाम मुद्दों पर अंत में जाति की राजनीति ही हावी होती है. शायद बिहार के राजनीतिक दल इसे बखूबी समझते है तभी तो इस कवायद में कोई भी राजनीतिक पार्टी पीछे नहीं है. यही नहीं जातीय संदेश के साथ साथ गठबंधन में एकजुटता का भी संदेश देने की पूरी कोशिश की जा रही है ताकि चुनाव के पहले गठबंधन में सब कुछ ठीक ठाक रहे. इसकी तस्वीर दिखी पटना में रविदास जयंती समारोह के मौके पर पर भी देखने को मिली. दरअसल संत रविदास के जयंती समारोह बिहार के तमाम जिलों से विकास मित्र आए हुए थे जो दलित समाज से थे. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने दलितों को मैसेज देने के साथ-साथ बिहार की जनता को एनडीए की एकजुटता के बारे में भी बड़ा संदेश दे दिया.

दरअसल सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास और बाबा साहब के काम को भुलाया नहीं जा सकता है. मैं भी उनके रास्ते पर चलने की पूरी ईमानदारी से कोशिश कर रहा हूं. हिन्दू-मुस्लिम हो या अपर कास्ट हो, दलित या महादलित हमलोगों ने सबके लिए काम किया. हमने वंचित वर्ग को मुख्यधारा में लाने की पूरी कोशिश की है. महादलित विकास मिशन की स्थापना की गई. राज्य में 9707 विकास मित्र काम कर रहे हैं. उनका मानदेय प्रतिमाह बढ़ाकर 25 हजार किया गया और हर साल इसमें 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी की जा रही है.

RELATED POSTS

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

‘2 बार इधर-उधर गए, अब नहीं जाएंगे’

इस दौरान नीतीश कुमार ने एक तरफ जहां दलित समाज को बड़ा मैसेज देते दिखे. वहीं दूसरी तरफ विरोधियों पर हमला बोलते हुए एकजुटता का बड़ा संदेश भी देते दिखे. खासकर तौर पर तब जब बिहार में महागठबंधन में कांग्रेस और आरजेडी के रिश्ते को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. नीतीश कुमार RJD पर हमला बोलते हुए कहते हैं कि पहले की सरकार कोई काम करता था. कोई काम नहीं करता था,  सब काम हमहीं लोगों ने किया है. हमलोग BJP के साथ थे. उन्हें के साथ काम करेंगें. दो बार इधर उधर हो गया था लेकिन, अब नहीं होगा.

‘अब रात में लड़का-लड़की बाहर निकलता है’

इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पहले पटना में शाम के समय कोई बाहर नहीं निकलता था. अब तो रात में भी लड़का-लड़की निकलता है. वहीं नीतीश कुमार ने एक बार फिर दोहराया कि अटल जी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया था. वहीं डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है. लेकिन, SC-ST समाज के लिए 21 अरब 20 करोड़ का बजट हो चुका है. आगे यह बजट और बढ़ेगा. 2025-26 के बजट में एससी ST वर्ग के  उत्थान को ध्यान में रखते हुए काम किया जाएगा. बिहार और देश में SC ST वर्ग के उत्थान लिए डबल इंजन की सरकार काम करती रहेगी.

‘नीतीश के नेतृत्व में बढ़ रहे हैं आगे’

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा किन कुछ लोग आज हिंदुस्तान की संस्कृति प्रेम में भटकाव लाने की कोशिश कर रहे हैं. शबरी का बैर राम ने खाया तो राम बन गए सुदामा का पैर कृष्ण धोया तो कृष्ण बन गए नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम आगे बढ़ रहे हैं. पीएम मोदी का सपना साकार करेंगे और समाज के आखिरी पायदान ओर खड़े लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए जी जान लगा देंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

Next Post
प्रगति यात्रा  : आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया में 1447 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण

प्रगति यात्रा : आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया में 1447 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण

संसद के बजट सत्र के पहले चरण का आज आखिरी दिन , वक्फ बिल पर विपक्ष का हंगामा

संसद के बजट सत्र के पहले चरण का आज आखिरी दिन , वक्फ बिल पर विपक्ष का हंगामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend