ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्‍ली बीजेपी के विधायक दल के नेताओं की बैठक 16 फरवरी को होने की उम्‍मीद !

UB India News by UB India News
February 13, 2025
in खास खबर, दिल्ली
0
दिल्‍ली बीजेपी के विधायक दल के नेताओं की बैठक 16 फरवरी को होने की उम्‍मीद !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्‍ली में इस वक्‍त दिल्‍ली बीजेपी की बैठक जारी है. माना जा रहा है कि दिल्‍ली के सभी बीजेपी विधायक 16 फरवरी को विधायक दल की बैठक कर अपना सीएम चुन सकते हैं. अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के सत्‍ता से बाहर होने के बाद दिल्‍ली का अगला सीएम कौन होगा इसे लेबर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्‍व में चर्चा का दौर जारी है. इसे लेकर गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के बीच मंगलवार को भी एक बैठक हुई. इस दौरान इस बात पर चर्चा हुई कि दिल्‍ली का ताज किसे पहनाचा जाए. बीजेपी चाहती है कि दिल्‍ली में किसी धाकड़ चेहरे को सीएम के रूप में चुना जाए। वो उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ जैसे फेस को भी दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री के तौर पर चुन सकते हैं.

अब मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिरी दिल्‍ली में यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ जैसे धाकड़ नेता कि क्‍या जरूरत है. यहां तो खुद पीएम मोदी, अमित शाह जैसा केंद्रीय नेतृत्‍व मौजूद है. दरअसल, भले ही दिल्‍ली का दंगल आम आदमी पार्टी हार गई हो लेकिन वोट प्रतिशत के लिहाज से हार का अंतर बहुत ज्‍यादा नहीं था. आप को 43 और बीजेपी को 45 प्रतिशत वोट मिले. ऐसे में बीजेपी चाहेगी कि दिल्‍ली की गद्दी पर एक ऐसा शख्‍स बैठे जो यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ की तर्ज पर ही तेज तर्रार हो. ताकि भविष्‍य में भी केजरीवाल के लिए राजधानी का दंगल जीत पाना मुश्किल कर दिया जाए.

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

योगी आदित्‍याना की छवि की नही है विपक्ष के पास काट, दिल्‍ली में भी बीजेपी ढूढ रही ऐसा ही चेहरा

उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ इस वक्‍त पीएम नरेंद्र मोदी के बाद बीजेपी के सबसे ज्‍यादा चर्चित चेहरे के रूप में जाने जाते हैं. हिन्‍दुत्‍व के चेहरे के रूप में वो बीजेपी के बड़े ब्रॉन्‍ड हैं. साथ ही सीएम के रूप में उनके सख्‍त फैसले भी काफी ज्‍यादा पसंद किए जाते हैं. अरविंद केजरीवाल को चारों खाने चित करने के लिए बीजेपी किसी ऐसे ही चेहरे को दिल्‍ली के लिए देख रही है.

16 फरवरी को होगी बीजेपी के विधायक दल की बैठक, दिल्‍ली के नए सीएम के नाम पर होगा फैसला

दिल्‍ली का अगला सीएम कौन होगा, यह तो अभी शायद दिल्‍ली बीजेपी के किसी नेता को भी नहीं पता होगा. टॉप लीडरशिप इसे लेकर फाइनल कॉल लेगी. इसी बीच यह खबर सामने आ रही है कि 16 फरवरी को दिल्‍ली के विधायक दल के नेताओं की बैठक हो सकती है। इस दौरान सीएम का नाम भी फाइनल हो जाएगा.

दिल्‍ली में जारी है नए सीएम फेस की तलाशी, इसी बीच दिल्‍ली बीजेपी ने बुलाई अहम बैठक, क्‍या है मकसद?

दिल्‍ली के नए सीएम फेस को लेकर इस वक्‍त स्थिति स्‍पष्‍ट नहीं है. इसी बीच आज सुबह साढ़े 10.30 बजे से दिल्ली बीजेपी में तमाम समितियों के बैठक का दौर जारी है. दिल्ली भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव में बनाई गई 43 समितियों की बैठक हो रही है. प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा सहित अन्य पदाधिकारी रहेंगे मौजूद. बैठक में समिति के संयोजकों को सम्मानित किया जाएगा. साथ में होगी चुनाव परिणाम की समीक्षा भी होगी. बांसुरी स्वराज, योगेंद्र चंदोलिया, मनोज तिवारी, विष्णु मित्तल समेत अन्य संयोजक भी बैठक में मौजूद.

दिल्‍ली का अगला सीएम कौन होगा? अमित शाह- जेपी नड्डा ने किया मंथन

दिल्‍ली का अगला सीएम कौन होने वाला है, यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब हर कोई जानना चाहता है. दिल्‍ली में राजनीतिक हलचल 8 फरवरी को नतीजे आने के बाद से ही काफी ज्‍यादा तेज है. हालांकि अबतक नाम की घोषणा नहीं की गई है. अमित शाह और जेपी नड्डा ने मंगलवार को इसे लेकर बैठक की और मंथन किया.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 7, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
पहले वाला कोई कुछ करता था जी, यह सब हमलोग साथ में आने के बाद किए हैं……….

पहले वाला कोई कुछ करता था जी, यह सब हमलोग साथ में आने के बाद किए हैं..........

भारत के स्वतंत्रता के संघर्ष में मार्सिले विशेष महत्व रखता है…………

भारत के स्वतंत्रता के संघर्ष में मार्सिले विशेष महत्व रखता है............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend