ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महाकुंभ 2025 में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी लगाएंगे डुबकी!

UB India News by UB India News
January 22, 2025
in अध्यात्म, केंद्रीय राजनीती
0
महाकुंभ 2025 में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी लगाएंगे डुबकी!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में तमाम बड़े नेता और हस्तियां पहुंच रही हैं। महाकुंभ में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक फरवरी को महाकुंभ पहुंचेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी 5 फरवरी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को कुंभ पहुंचेंगी।

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को प्रयागराज का दौरा कर सकते हैं. उनके इस संभावित दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की समीक्षा और कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है. प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान संगम क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं. प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं.

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

22 जनवरी को प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान योगी कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी. इसके बाद 27 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह महाकुंभ में शिरकत करेंगे. उनके कार्यक्रम का शेड्यूल जारी हो चुका है, जिसमें संगम स्नान, गंगा पूजन और अधिकारियों के साथ बैठक शामिल है. गृह मंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. शहर के प्रमुख चौराहों और कार्यक्रम स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति का कार्यक्रम

उपराष्ट्रपति के 1 फरवरी को प्रयागराज में संगम पर पवित्र डुबकी लगाने की संभावना है. इसके साथ ही महामहिम राष्ट्रपति का 10 फरवरी को प्रयागराज दौरा संभावित है. राष्ट्रपति के दौरे के दौरान वे शहर में आयोजित कुछ प्रमुख कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं. इन उच्च पदस्थ नेताओं के आगमन के चलते प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियों को उच्चतम स्तर पर पहुंचा दिया गया है.

सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

अतिविशिष्ट महानुभावों के दौरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है. प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है. विशेष सुरक्षा टीमों को एक्टिव किया गया है. ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के हर पहलू पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो. प्रशासन ने आम जनता से भी सहयोग करने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 31, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

Next Post
ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एनकाउंटर में 14 से ज्यादा नक्सली ढेर

ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एनकाउंटर में 14 से ज्यादा नक्सली ढेर

BJP के संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा किया जारी………

BJP के संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा किया जारी.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend