ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार चुनाव के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू ……..

UB India News by UB India News
January 11, 2025
in खास खबर, पटना, बिहार
0
बिहार चुनाव के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू ……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की सियासी हवा तेजी से बहने लगी है. अपने अब पराए होने लगे हैं. पराए पर प्यार लुटाया जा रहा है. अपनों को दुत्कारा और ललकारा जा रहा है. बिहार का सियासी ऊंट किस ओर करवट बैठेगा, खुद बिहार को भी नहीं पता. तुर्रा अटकलों का बाजार गर्म है. नीतीश कुमार फिर चर्चा के केंद्र में हैं. सबके मन में यह सवाल है- नीतीश कुमार फिर पलटी मारेंगे? इस सवाल को बल और दे दिया लालू यादव ने दिल का दरवाजा खोलकर. लालू यादव को नीतीश की वापसी से दिक्कत नहीं. जबकि उनके बेटे तेजस्वी को एतराज है. तेजस्वी राहुल को भी आंख दिखा चुके हैं. कांग्रेस को साफ-साफ कह चुके हैं कि अपना रास्ता देख लो. इधर लालू यादव नीतीश पर प्यार बरसा रहे हैं, उधर तेजस्वी राहुल को ललकार रहे हैं. ऐसे में बिहार की पॉलिटिक्स से ज्यादा राजद की पॉलिटिक्स ने लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है.

बाप-बेटे क्यों कर रहे कन्फ्यूज
बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव है. सबकी निगाहें फिर से नीतीश कुमार पर हैं. लालू यादव तो साफ कह चुके हैं कि नीतीश कुमार के लिए उनका दरवाजा खुला है. जबकि तेजस्वी यादव नीतीश की वापसी को अस्वीकार करने की हुंकार भर चुके हैं. तेजस्वी यादव यहीं नहीं रुके. वह तो राहुल गांधी के कांग्रेस को भी सीधा संदेश दे चुके हैं. या तो राजद की बात मानकर पिछलग्गू बने रहिए, वरना हाथ जोड़िए और पीछा छोड़िए. ऐसे में लोग कन्फ्यूज हैं कि पिता-पुत्र दोनों अलग-अलग चाल क्यों चल रहे हैं? क्या यह राजद की मध्यम मार्ग वाली पॉलिटिक्स है? क्या राजद हर सियासी संभावना का गेट खोलकर रखना चाहती है? दरअसल, कांग्रेस को फटकारने के पीछे तेजस्वी की एक सोची-समझी चाल है. या यूं कहिए कि तेजस्वी यादव की प्रेशर पॉलिटिक्स.

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

तेजस्वी यादव मौके पर मार रहे चौका
अभी तेजस्वी यादव को खूब पता है कि कांग्रेस पूरी तरह बैकफुट पर है. हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में हार से कांग्रेस टूटी हुई है. इंडिया गठबंधन के अन्य साथी उसे घेर रहे हैं. ममता बनर्जी हों, अरविंद केजरीवाल हों या अखिलेश यादव, सभी के टारगेट पर राहुल गांधी और कांग्रेस ही है. कांग्रेस के कई नेता यह इशारा कर चुके हैं कि कांग्रेस अब राजद की पिछलग्गू नहीं बनकर रहना चाहती. बिहार में 1990 के बाद से कांग्रेस राजद की पिछलग्गू बनकर रही है. राजद के बगैर उसका सियासी वजूद बिहार में कभी रहा ही नहीं. मगर अब कांग्रेस अपने पैरों पर खड़े होकर चलना चाहती है. इसलिए कांग्रेस तेवर दिखा रही है. वह साफ-साफ कह चुकी है कि उसे पिछली बार जितनी ही 70 सीटें चाहिए.

राजद की पॉलिटिक्स के मायने
अब तेजस्वी यादव को कांग्रेस के इस तेवर की भनक है. तेजस्वी यादव मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहते हैं. इसलिए वह कांग्रेस को आड़े हाथों ले रहे हैं. राजद को पता है कि कांग्रेस को अधिक सीट देने का मतलब है सियासी नुकसान. जैसा बीते चुनावों में दिखा. इसलिए तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन को लोकभा चुनाव तक का करार बता रहे हैं. तेजस्वी यादव को लग रहा है कि कांग्रेस सीट शेयरिंग में आंखें दिखा सकती है. वह अधिक सीटों का दवाब बनाएगी. इसलिए तेजस्वी अभी से ही अपना पलड़ा भारी करके चलना चाहते हैं. तभी वह इंडिया गठबंधन की तिलांजलि दे रहे हैं. राजद अभी दोनों एंड से बैटिंग कर रही है. एक ओर बल्लेबाजी की कमान लालू यादव के पास है तो दूसरी ओर तेजस्वी के पास. दोनों अपने-अपने अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं. चाहे जिसके बल्ले से सियासी छक्का लगे, फायदा टीम यानी राजद को ही होगा. ऐसे में अब बिहार चुनाव से पहले बनने-बिगड़ने वाले सियासी समीकरण से ही साफ होगा कि आखिर राजद की असल पॉलिटिक्स क्या है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

Next Post
सुबियंतो को रिपब्लिक डे के अवसर पर बुलाने में पेच कहां है?

सुबियंतो को रिपब्लिक डे के अवसर पर बुलाने में पेच कहां है?

अमेरिका में चुनाव से पहले हश मनी केस में बुरे फंसे पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप पर सुप्रीम कोर्ट ने रहम दिखाने से क्यों किया इनकार........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend