ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लैंड फॉर जॉब मामला: लालू परिवार की बढ़ेगी मुश्किलें या मिलेगी राहत!

UB India News by UB India News
December 23, 2024
in पटना, राजद
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आरजेडी प्रमुख लालू यादव और उनके परिवार पर चल रहे ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में लालू, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव समेत परिवार के पांच सदस्य आरोपी हैं। तेज प्रताप यादव को भी कोर्ट ने समन भेजा है। आरोप है कि लालू ने रेल मंत्री रहते हुए नौकरी के बदले लोगों से ज़मीन लिखवाई थी।

सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है और 30 सरकारी कर्मचारियों पर मुकदमा चलाने की अनुमति भी मिल गई है। इससे पहले 30 नवंबर को सुनवाई होनी थी, लेकिन टल गई। 7 अक्टूबर को सभी 9 आरोपियों को ज़मानत मिल गई थी। ईडी ने इस साल जनवरी में लालू और तेजस्वी से पूछताछ भी की थी।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

2004 से 2009 के बीच जमीन के बदले नौकरी का मामला

‘ज़मीन के बदले नौकरी’ का मामला 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू यादव रेल मंत्री थे। आरोप है कि उन्होंने रेलवे में नौकरियां देने के बदले लोगों से ज़मीन अपने परिवार के नाम करवाई थी।

राबड़ी-तेजस्वी और मीसा समेत कई को बनाया गया आरोपी

इस मामले में लालू यादव के परिवार के कई सदस्य फंसे हैं। राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव भी आरोपी हैं। तेज प्रताप यादव को भी कोर्ट ने समन भेजा है। यानी कुल मिलाकर परिवार के छह सदस्य इस मामले में उलझे हैं। 7 अक्टूबर को सभी नौ आरोपियों को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर ज़मानत मिल गई थी। कोर्ट ने सभी आरोपियों के पासपोर्ट भी जमा करवा लिए थे।

लालू और तेजस्वी से ईडी की टीम कर चुकी है पूछताछ

इस साल जनवरी में प्रवर्तन निदेशालय ने भी इस मामले में लालू यादव और तेजस्वी यादव से पूछताछ की थी। 20 जनवरी को दिल्ली और पटना के म्क् अधिकारियों ने लालू और तेजस्वी से लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की। 30 जनवरी को तेजस्वी यादव से भी 10-11 घंटे पूछताछ हुई थी।

30 सरकारी कर्मचारियों पर भी मुकदमा चलाने की तैयारी

सीबीआई इस मामले में 30 सरकारी कर्मचारियों पर भी मुकदमा चलाने की तैयारी में है। उन्हें इसके लिए अनुमति भी मिल गई है। एक और सरकारी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति का इंतज़ार है। 26 नवंबर को सीबीआई ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट को यह जानकारी दी थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
लोकसभा चुनाव की रैली में विधानसभा की बात, समझिए प्लान……..

बिहार विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा..........

‘जब बात बिहार की हो, नाम सिर्फ नीतीश कुमार का हो………..

'जब बात बिहार की हो, नाम सिर्फ नीतीश कुमार का हो...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend