ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन ,अनुपूरक बजट पेश

UB India News by UB India News
December 17, 2024
in TAZA KHABR, उत्तरप्रदेश
0
यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन ,अनुपूरक बजट पेश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। मंगलवार को योगी सरकार विधानसभा में 2024-2025 के लिए अपना दूसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी। राज्य सरकार ने 1 अगस्त को समाप्त हुए राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र में  12209.92 करोड़ की अनुदान की अनुपूरक मांगों को पारित कराया था।

इन विभागों को मिल सकता है बजट

जानकारी के अनुसार, अनुपूरक बजट में प्रयागराज महाकुंभ के लिए अतिरिक्त धनराशि मिलने की उम्मीद है। साथ ही परिवहन, उद्योग, सिंचाई समेत अन्य योजनाओं के लिए भी बजट मिल सकता है। बताया जा रहा है कि अनुपूरक बजट 10 से 15 हजार करोड़ रुपये के बीच हो सकता है।

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

शिवपाल यादव ने बीजेपी को घेरा

समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम लोग भी 4 बार सरकार में रहे हैं। हमने भी अनुपूरक बजट लाया है और उसे खर्च किया है। यह लोग हर बार अनुपूरक बजट लाते हैं और खर्च नहीं कर पाते…ये कोई काम पूरा नहीं कर पाए हैं, बजट खर्च नहीं कर पाए हैं। वन नेशन वन इलेक्शन पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इसके विरोध में है। ये देश में तानाशाही ला रहे हैं और लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं।

वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “अनुपूरक बजट के माध्यम से हम सदन में आएंगे। ये बजट प्रदेश के आधारभूत संरचना को मजबूती देगा। महाकुंभ को और बेहतर बनाने वाला होगा। कानून-व्यवस्था और मजबूत किया जाएगा। हम हर स्थिति से प्रदेश को विकास के मोर्चे पर लाने के लिए काम कर रहे हैं।

सीएम योगी बोले- सदन में सार्थक बहस करें

बता दें कि सत्र के पहले दिन विपक्षी दलों ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा किया। सदन में आज भी हंगामा हो सकता है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्य, युवाओं, किसानों, महिलाओं, सुरक्षा और विकास के हित में सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्षी दलों से अपील की कि वे जनता के मुद्दों पर चर्चा के लिए सदन में तैयार होकर आएं। उन्होंने कहा कि सदन को सार्थक बहस का मंच बनना चाहिए। इसमें सभी के सहयोग की आवश्यकता है।

उन्होंने यह भी कहा, “यह यूपी के लिए गौरव का क्षण होगा जब दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच प्रयागराज के संगम पर आयोजित किया जाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

आज का खास ….

आज का खास ….

by UB India News
August 5, 2026
0

आज 6 अगस्त 2026 ईस्वी दिन वुधवार वर्ष का 218 वाँ दिन 147 दिन शेष है। आज श्रावण कृष्ण पक्ष...

आज का पंचांग

आज का पंचांग

by UB India News
August 5, 2026
0

📜 6 अगस्त 2026 का पञ्चांग- मुख्यांश 📜 दिनांक : 6 अगस्त 2026 ईस्वी वर्ष का 218 वाँ दिन ,...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

Next Post
बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को लेकर प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन

बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को लेकर प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन

पंजाब में किसान कल करेंगे ‘रेल रोको’ आंदोलन

पंजाब में किसान कल करेंगे 'रेल रोको' आंदोलन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend