ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बांग्लादेश पर अब तो कुदरत भी निर्दयी ………..

UB India News by UB India News
October 22, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
बांग्लादेश पर अब तो कुदरत भी निर्दयी ………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शेख हसीना के जाते ही बांग्लादेश की हालत खराब होने लगी है. बांग्लादेश पर अब तो कुदरत भी निर्दयी हो चली है. बहुत जल्द बांग्लादेश में लोग भात के दाने-दाने को मोहताज हो जाएंगे. बांग्लादेश में बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई है, जिसका असर लंबे समय तक रहेगा. यूनुस सरकार भी अब बेबस नजर आ रही है. जी हां, बांग्लादेश में आई बाढ़ ने करीब 11 लाख टन चावल बर्बाद कर दिया है. बांग्लादेशी कृषि मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. बांग्लादेश में अब खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छूने लगे हैं. खाने-पीने की आसमान छूती कीमतों के बीच बांग्लादेश अब चावल के लिए तरसने वाला है. यही वजह है कि युनूस सरकार अब चावल के आयात बढ़ाने पर जोर दे रही है. मगर उसका सहारा केवल भारत ही होगा.

दरअसल, बांग्लादेश में बाढ़ ने अपना रौद्र रूप दिखाया है. अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में भारी मानसूनी बारिश और ऊपरी इलाकों में मूसलाधार पानी आने से आई बाढ़ ने देश में भारी तबाही मचाई थी. इस बाढ़ में कम से कम 75 लोगों की मौत हुई थी और लाखों लोग प्रभावित हुए थे. पूर्वी और उत्तरी इलाके में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. यहीं पर फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है. कृषि मंत्रालय की मानें तो इस साल बाढ़ की वजह से चावल की पैदावार में भारी कमी आई है. इसका असर है कि बांग्लादेश में अब चावल के दाम आसमान छूने लगे हैं. खाद्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार 5 लाख टन चावल का आयात करने के लिए तेजी से कदम उठा रही है. जल्द ही निजी क्षेत्र को भी आयात की अनुमति दी जा सकती है.

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

अब भारत के सामने हाथ फैलाएगा बांग्लादेश
पिछले दिनों हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत भागने पर अगस्त में एक अंतरिम सरकार ने सत्ता संभाली थी. मोहम्मद यूनुस की सरकार खाने-पीने की चीजों की कीमतों को स्थिर करने के लिए जूझ रही है, जो हाल के महीनों में लगभग 20% बढ़ गई हैं. यही वजह है कि बांग्लादेश अपने यहां चावल का आयात बढ़ा रहा है. बांग्लादेश अब फिर से भारत के सामने हाथ फैलाने को तैयार है. उसे अपने चावल का आयात बढ़ाने के लिए पड़ोसी देश भारत पर निर्भर रहना होगा. ऐसे में भारत को फायदा होगा. भारत दुनिया का सबसे बड़ा चावल निर्यातक है. पिछले महीने ही उसने उबले हुए चावल के निर्यात पर शुल्क घटाकर 10% कर दिया था.

बांग्लादेश में सब्जियों के दाम भी बढ़े
बांग्लादेश में बाढ़ ने 2 लाख टन से अधिक सब्जियों सहित अन्य कृषि उत्पादों को भी बुरी तरह प्रभावित किया है. बाढ़ से बांग्लादेश में कुल कृषि नुकसान लगभग 45 अरब टका (38 करोड़ डॉलर) होने का अनुमान है. दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा चावल उत्पादक बांग्लादेश आमतौर पर अपनी 17 करोड़ की आबादी का पेट भरने के लिए हर साल लगभग 4 करोड़ टन चावल का उत्पादन करता है. हालांकि, प्राकृतिक आपदाएं अक्सर उत्पादन को बाधित करती हैं और आयात पर निर्भरता बढ़ा देती हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
जम्‍मू-कश्‍मीर के गांदरबल में रविवार रात को बड़ा आतंकी हमला ,7 लोगों की गई जान

जम्‍मू-कश्‍मीर के गांदरबल में रविवार रात को बड़ा आतंकी हमला ,7 लोगों की गई जान

जंग के बीच ही रूस ब्रिक्स सम्मेलन में मोदी और पेजेशकियन की होगी मुलाकात………

जंग के बीच ही रूस ब्रिक्स सम्मेलन में मोदी और पेजेशकियन की होगी मुलाकात.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend