ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान में 4 दिन में दूसरा आतंकी हमला,20 की मौत

UB India News by UB India News
October 12, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
पाकिस्तान में 4 दिन में दूसरा आतंकी हमला,20 की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को एक प्राइवेट कोयला खदान पर आतंकी हमले में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हो गए। पाकिस्तानी मीडिया डॉन के मुताबिक, कुछ हमलावरों ने डूकी क्षेत्र में जुनैद कोल कंपनी की खदान पर हमला कर दिया।

इस दौरान उन्होंने रॉकेट और हैंड ग्रेनेड समेत कई आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया। डूकी के डिस्ट्रिक्ट काउंसिल चेयरमैन खैरुल्लाह नासिर ने कहा कि हमलावरों ने 10 कोल इंजन और मशीनों में आग भी लगा दी। हमले में मारे गए लोग पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों से हैं।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

इनमें से कुछ अफगानिस्तान के रहने वाले भी हैं। पुलिस और सिक्योरिटी फोर्स की टीम ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अब तक किसी भी विद्रोही या आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हमले के बाद डूकी में कई जगह प्रदर्शन भी शुरू हो गए हैं।

दावा- हमलावरों ने खदान कर्मियों को इकट्ठा कर गोली मारी

कतर के मीडिया हाउस अलजजीरा ने स्थानीय पुलिस अधिकारी के हवाले से जानकारी दी कि हमलावरों ने खदान में काम करने वाले सभी कर्मियों को एक जगह इकट्ठा कर गोली मार दी। यह पाकिस्तान में पिछले 4 दिनों में दूसरा आतंकी हमला है।

इससे पहले 6 अक्टूबर को भी देर रात कराची एयरपोर्ट के पास एक विस्फोट हुआ था। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 11 घायल हुए थे। हमले के बाद चीन की एम्बेसी ने इसकी जांच की मांग की थी। इस पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद जांच का नेतृत्व करने का आश्वासन दिया था।

अगस्त में पाकिस्तान में 3 आतंकी हमलों में 73 की मौत हुई थी

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अगस्त में अलग-अलग आतंकी हमले में कम से कम 73 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली थी। इसके बाद पाकिस्तानी आर्मी ने बयान जारी कर बताया था कि बलूचिस्तान में जवाबी कार्रवाई में 21 आतंकियों को भी ढेर कर दिया।

मार्च में पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट पर आतंकी हमला हुआ था

इसी साल मार्च में पाकिस्तान में चीन की मदद से बनाए जा रहे ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी (GPA) पर आतंकी हमला हुआ था। ग्वादर के कॉम्प्लेक्स में कई धमाके और फायरिंग हुई। यहीं एक पासपोर्ट ऑफिस भी था, जो धमाके में तबाह हो गया था। 8 आतंकी भी मारे गए थे। मारे गए आठों लोग बलूचिस्तान के प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के थे।

फरवरी में चुनाव से एक दिन पहले धमाके में 24 की मौत हुई थी

निर्दलीय उम्मीदवार के ऑफिस के बाहर धमाका बाइक में रखे विस्फोटक सामान की वजह से हुआ था। (फोटो- राणा माल्ही)
निर्दलीय उम्मीदवार के ऑफिस के बाहर धमाका बाइक में रखे विस्फोटक सामान की वजह से हुआ था। (फोटो- राणा माल्ही)

फरवरी में पाकिस्तान चुनाव से एक दिन पहले बलूचिस्तान में दो ब्लास्ट हुए। पहला धमाका पिशिन शहर में हुआ। इसमें 12 लोगों की मौत हुई और 30 घायल हो गए। यह धमाका निर्दलीय उम्मीदवार असफंद यार खान काकड़ के ऑफिस के बाहर हुआ। धमाके के दौरान काकड़ दफ्तर में मौजूद नहीं थे।

इसके कुछ ही देर बाद दूसरा धमाका बलूचिस्तान के ही किला सैफुल्लाह शहर में जमीयत-उलेमा-ए-इस्लाम (JUI-F) पार्टी के कैंडिडेट मौलाना अब्दुल वासे के ऑफिस के बाहर हुआ। इस हमले में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 घायल हुए हैं। दोनों धमाकों में कुल 24 लोगों की मौत हो गई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
महाराष्ट्र चुनाव से पहले खटपट ……..

महाराष्ट्र चुनाव से पहले खटपट ........

चिट्ठी के इंतजार में बैठे है अब्दुल्ला…….

चिट्ठी के इंतजार में बैठे है अब्दुल्ला.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend