ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महाराष्ट्र चुनाव से पहले खटपट ……..

UB India News by UB India News
October 12, 2024
in खास खबर, प्रदेश
0
महाराष्ट्र चुनाव से पहले खटपट ……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र में चुनावी गर्मी का असर महायुती सरकार पर भी दिखने लगा है. महाराष्ट्र कैबिनेट की गुरुवार को बैठक हुई. कैबिनेट की बैठक में कुछ ऐसा हुआ, जिसका नजारा देखकर सभी दंग रह गए. दरअसल, कैबिनेट बैठख में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके डिप्टी अजित पवार के बीच तीखी बहस हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि अजित पवार नाराज होकर बैठक से ही चले गए. सीएनए-न्यूज18 को सूत्रों ने यह जानकारी दी. महायुती में खटपट की खबर ऐसे वक्त में आई है, जब हरियाणा में जीत के बाद भाजपा के हौसले बुलंद हैं.

सूत्रों ने बताया कि यह तकरार उस समय शुरू हुई, जब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य के लिए कई बड़ी घोषणाओं का प्रस्ताव रखा. दरअसल, आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. लेकिन, अजित पवार ने इनमें से कुछ प्रस्तावों पर कड़ी आपत्ति जताई और मंजूरी देने से इनकार कर दिया. सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट चुनाव से पहले कई महत्वपूर्ण पहल और कल्याणकारी योजनाओं को तेजी से लागू करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुती सरकार वोटरों का समर्थन हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. इससे पहले की कैबिनेट बैठकों में भी कई घोषणाएं की जा चुकी हैं, जिससे विकास पर सरकार का फोकस साफ दिखाई देता है.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

हालांकि, गुरुवार की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री शिंदे के प्रस्ताव पर अजित पवार ने कड़ा विरोध जताया. सूत्रों के अनुसार, असहमति की जड़ बारामती से आए कुछ प्रस्ताव थे, जिन्हें शिंदे ने आगे बढ़ाया था. सूत्रों का कहना है कि ऐसी संभावना थी कि ये प्रस्ताव शरद पवार के कार्यालय से मुख्यमंत्री के पास मंजूरी के लिए आए थे. इस बात से नाराज अजित पवार ने इन्हें मंजूरी देने से इनकार कर दिया. हालांकि, बाद में कैबिनेट ने 38 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि इसमें बारामती परियोजना शामिल थी या नहीं.

हालांकि, अजित पवार ने मामले को हल्के में लेते हुए कहा, ‘मैं बैठक शुरू होने के 10 मिनट के भीतर नहीं गया. मैं शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से उचित अनुमति लेकर ही निकला क्योंकि लातूर के उदगीर विधानसभा क्षेत्र में मेरी पहले से कुछ बैठकें निर्धारित थीं. मुझे दोपहर 1 बजे फ्लाइट पकड़नी थी, इसलिए मैं बैठक से जल्दी निकल गया’. उन्होंने मुख्यमंत्री शिंदे के साथ अपनी असहमति और तकरार के बारे में किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया.

सूत्रों की मानें तो अजित पवार द्वारा शिंदे के प्रस्ताव को मंजूरी देने से इनकार और उसके बाद हुई बहस ने कैबिनेट को हिला कर रख दिया. इससे सरकार के भीतर तनाव की खबरें भी आने लगी हैं, खासकर ऐसे समय में जब विधानसभा चुनाव करीब हैं. उधर, महाविकास अघाड़ी में भी खटपट की खबरें हैं. हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद शरद पवार की एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना भी कांग्रेस को आंखें दिखाने लगी हैं. महाविकास अघाड़ी की शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली थी, मगर इसे रद्द कर दिया गया है. इसी से खटपट की खबरों को बल मिल रहा है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
चिट्ठी के इंतजार में बैठे है अब्दुल्ला…….

चिट्ठी के इंतजार में बैठे है अब्दुल्ला.......

Live Updates: चुनाव प्रचार के लिहाज से आज का दिन ‘सुपर संडे’………….

हिन्दुओं की एकजुटता से कांग्रेस को डर लगता...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend