ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू-मांझी और तेजस्वी के बीच यह चल क्या रहा है?

UB India News by UB India News
September 27, 2024
in खास खबर, पटना, बिहार
0
लालू-मांझी और तेजस्वी के बीच यह चल क्या रहा है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में जाति की राजनीति कोई नई बात नहीं है. बिहार में चुनावों के दौरान जाति समीकरण को सेट करके ही चुनाव लड़ा जाता है. वहीं चुनाव से पहले भी एक दूसरे जतियों पर हमला कर एक दूसरे पर वार-पलटवार का दौर खूब चलता है. अब एक बार फिर से बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले जाति को लेकर एक-दूसरे पर हमला शुरू हो गया है. दरअसल जीतन राम मांझी ने बीते दिनों आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को लेकर बयान दिया था कि वे लोग लोग यादव नहीं गड़ेरिया हैं.  वहीं जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव की शिक्षा को लेकर भी सवाल उठाया था. वहीं बुधवार शाम पटना पहुंचते ही लालू प्रसाद यादव ने जीतन राम मांझी को करारा जवाब देता हुए कहा कि ‘ऊ मुसहर हैं क्या?’

वहीं लालू यादव के इस सवाल पर जीतन राम मांझी ने भी एक बार फिर से पलटवार करते हुए सोशल साइट X पर पोस्ट शेयर कर जवाब दिया है. उन्होंने लिखा है- लालू जी, हम मुसहर-भुईयां हैं,हमारे पिता मुसहर-भुईयां थें, हमारे दादा मुसहर-भुईयां थें, हमारे परदादा मुसहर-भुईयां थें, हमारा तो पुरा खानदान ही मुसहर-भुईयां है. और हम तो गर्व से कहतें हैं कि “हम मुसहर,भुईयां हैं”

RELATED POSTS

सुप्रीम कोर्ट ने दीपक प्रकाश के एमएलसी नामांकन की बिहार सरकार से मांगी अधिसूचना …………………

आरजेडी में अंदरूनी बगावत , विद्रोह की राह पर दिग्गज !

तेजस्वी ने मांझी को बताया था शर्मा

बता दें, जीतन राम मांझी और लालू फैमिली के बीच जाति को लेकर यह विवाद नवादा हादसे के बाद शुरू हुआ था. दरअसल जीतन राम मांझी ने नवादा में दलितों की बस्ती जलाए जाने के यादवों को जिम्मेदार ठहराया था, जिसके बाद तेजस्वी यादव ने जीतन राम मांझी को शर्मा कहा था. तेजस्वी यादव ने कहा था कि जीतन राम मांझी का नाम मांझी जी है, लेकिन लोग उन्हें प्यार से जीतन राम शर्मा बुलाते हैं, जीतन राम शर्मा. वहीं जीतन राम मांझी ने भी बीते 19 सितंबर को सोशल साइट X पर पोस्ट शेयर कर हमला किया था.

‘लालू जी कहकर दिखाएं कि हम गरेड़ी हैं’

जीतन राम मांझी ने पोस्ट शेयर कर लिखा था- विपक्षी दलों के गुंडे हमारे घर,दरवाजों को तोड़ सकतें पर हमारे लोगों का हौसला नहीं तोड़ सकतें। घर जलाने वाले लोगों के संरक्षक लालू पाल(गरेड़ी) जी आप राजनीति के लिए अपनी जाति छुपा सकतें हैं पर हम नहीं।हम गर्व से कहतें हैं “हम मुसहर हैं”. लालू जी में हिम्मत है तो वह भी कहकर दिखाएं कि हम गरेड़ी हैं। लालू जी! पूरे बिहार में दलितों के जमीन पर और मुसलमानों के क़ब्रिस्तानों पर किस पार्टी के समर्थकों का क़ब्जा रहा है यह सबको पता है. आपने और आपके लोगों ने बहुत दबा लिया हमलोगों को,अब करारा जवाब मिलेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

सुप्रीम कोर्ट ने दीपक प्रकाश के एमएलसी नामांकन की बिहार सरकार से मांगी अधिसूचना …………………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश विधान परिषद के सदस्य बन गए हैं। मंत्री दीपक प्रकाश के एमएलसी बनने...

अब तो क्षेत्रीय दलों के टूटने की हवा ही चल पड़ी है………..

आरजेडी में अंदरूनी बगावत , विद्रोह की राह पर दिग्गज !

by UB India News
August 8, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल के भीतर विद्रोह की चिंगारी भड़क गई है। राजद के युवराज तेजस्वी यादव अपनी खुद की गलती...

बिहार सरकार सड़क-पुल निर्माण के लिए ₹21000 करोड़ का कर्ज लेगी …………..

बिहार सरकार सड़क-पुल निर्माण के लिए ₹21000 करोड़ का कर्ज लेगी …………..

by UB India News
August 8, 2026
0

सरकार सड़क एवं पुल निर्माण के लिए 21 हजार करोड़ रुपये राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से उधार...

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

by UB India News
August 8, 2026
0

भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर में असिस्टेंट टेक्निशयन के पद पर काम करने वाला रौशन कुमार AEDO परीक्षा का सेटर था।...

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

by UB India News
August 8, 2026
0

पटना के बापू सभागार में शनिवार को मानव तस्करी (Human Trafficking) को लेकर पूर्वी जोन का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित...

Next Post
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले तुर्की की चुपी यूं ही नहीं है ……..

भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले तुर्की की चुपी यूं ही नहीं है ........

जयशंकर ने ऐसा क्‍या दांव चला की लश्कर-जैश के बुरे द‍िन शुरू…  ?

जयशंकर ने ऐसा क्‍या दांव चला की लश्कर-जैश के बुरे द‍िन शुरू... ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend