ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज एक बार फिर से जनता की अदालत में ………

UB India News by UB India News
September 23, 2024
in खास खबर, दिल्ली
0
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज एक बार फिर से जनता की अदालत में ………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजधानी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज एक बार फिर से जनता की अदालत में पहुंचे हैं। यहां जंतर मंतर पर वह लोगों को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 4 अप्रैल 2011 को जंतर मंतर से अन्ना आंदोलन शुरू हुआ था। दो साल तक अलग-अलग जगहों पर आंदोलन चला। उस समय की सरकार भी अहंकारी थी, हमारी बात नहीं मानते थे और चैलेंज करते थे कि चुनाव लड़ के दिखाओ जीत कर दिखाओ। हमारे पास ना पैसा था, ना आदमी थे, ना गुंडे थे, हम चुनाव कैसे लड़ते, लेकिन हम भी चुनाव लड़ लिए। जनता ने हमें जिता दिया और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई। हमने देश में साबित कर दिया कि इमानदारी से चुनाव लड़े भी जा सकते हैं और जीते भी जा सकते हैं।

उस समय ये लोग कहते थे कि इनकी तो जमानत जब्त हो जाएगी, लेकिन पहली बार में हमारी 49 दिन की सरकार बन गई थी। पिछले 10 साल से हम लोग दिल्ली के अंदर सरकार चला रहे थे। ऐसी-ऐसी सुविधाएं दीं, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। दस साल इमानदारी से काम किया, मोदी जी को लगने लगा कि अगर इनसे जीतना है तो इनकी इमानदारी पर चोट करो। फिर मोदी जी ने षड़यंत्र रचा कि इनको बेइमान साबित करो और फिर हमारे सारे नेताओं को एक-एक करके जेल में डाल दो। अब हम जेल से बाहर आ गए और बाहर आने के बाद हमने इस्तीफा दे दिया।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

मैं गंध करने के लिए बाहर नहीं आया था, मुझे सत्ता की भूख नहीं है, मैं पैसे कमाने नहीं आया। देश के लिए आए थे, देश की राजनीति बदलने के लिए आए थे। इन नेताओं को फर्क नहीं पड़ता। मैं नेता नहीं हूं, मेरी मोटी चमड़ी नहीं है, मेरे को फर्क पड़ता है। मुझे जब चोर, भ्रष्टाचारी कहते हैं तो मुझे फर्क पड़ता है। मैं अंदर से बहुत दुखी हूं, इसलिए मैंने इस्तीफा दिया। मैंने अपनी जीवन में केवल इज्जत कमाई है, मेरे बैंक अकाउंट में कोई पैसा नहीं है। जब मैंने इस्तीफा दिया है, आज मेरे पास दिल्ली में घर भी नहीं है रहने के लिए। कई लोग कहते हैं कि दस साल सीएम रहने के बाद दस कोठियां बन जातीं, लेकिन मैंने दस सालों में केवल आपका प्यार कमाया है। आज इतने लोगों के मैसेज आ रहे हैं कि मेरा घर ले लो कोई किराया नहीं लूंगा। श्राद्ध खत्म होने के बाद जब नवरात्रि शुरू होगी तो अपना आवास छोड़ दूंगा और आप में से ही किसी के घर आकर रहूंगा।

मोदी जी ने सबसे कठोर केस हमारे ऊपर लगाया, लेकिन केस फर्जी था। इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने सबको बेल दे दी। कोर्ट जब तक बाइज्जत बरी नहीं कर देता तब तक मैं दोबारा कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, लेकिन वकीलों ने कहा कि ये केस अभी 8-10 साल चलेगा, इसलिए मैं जनता के बीच में आया हूं। मैं दाग के साथ नहीं जी सकता, इसलिए मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि अगर मैं बेइमान होता तो क्या दिल्ली में बिजली फ्री कर सकता था, क्या मैं महिलाओं का किराया फ्री करता, क्या आपके बच्चों के लिए स्कूल बनवाता, क्या आपका इलाज मुफ्त करता? इन लोगों की 22 राज्यों में सरकार है, लेकिन कहीं बिजली फ्री नहीं है, कहीं महिलाओं का किराया फ्री नहीं है, तो चोर कौन है? आप बताइये कि केजरीवाल चोर है या केजरीवाल को चोर बोलने वाले चोर हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
‘वन अर्थ, वन हेल्थ, भारत का विजन’, कैंसर मूनशॉट इवेंट में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

'वन अर्थ, वन हेल्थ, भारत का विजन', कैंसर मूनशॉट इवेंट में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

क्वाड किसी के खिलाफ नहीं है बल्कि यह नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और संप्रभुता के सम्मान के पक्ष में है……

क्वाड किसी के खिलाफ नहीं है बल्कि यह नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और संप्रभुता के सम्मान के पक्ष में है......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend