ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा उलटफेर, बांग्लादेश ने पाकिस्तान से टेस्ट सीरीज जीती……..

UB India News by UB India News
September 5, 2024
in क्रिकेट, खास खबर
0
टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा उलटफेर, बांग्लादेश ने पाकिस्तान से टेस्ट सीरीज जीती……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रावलपिंडी में बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी में इतिहास रच दिया है. बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में 6 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी 2-0 से जीत ली. बांग्लादेश ने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती है. बांग्लादेश की इस ऐतिहासिक जीत में मेहंदी हसन मेराज, लिटन दास, हसन महमूद और नाहिद राणा का अहम रोल रहा.

टेस्ट सीरीज में हार से बचने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में दूसरा टेस्ट मैच जीतना था, लेकिन शान मसूद की टीम ऐसा नहीं कर सकी. दूसरे टेस्ट का पहला दिन बारिश में धुल गया. इसके बाद दूसरे दिन पाकिस्तानी बल्लेबाज फ्लॉप रहे और पहली पारी में टीम 274 रन ही बना सकी.

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

इसके बाद पहली पारी में बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही. सिर्फ 26 के स्कोर पर 6 विकेट गिर गए, लेकिन टीम ने जबरदस्त फाइटबैक किया. लिटन दास ने 138 और गेंदबाजी में 5 विकेट लेने वाले मेहंदी हसन मेराज ने 78 रनों की पारी खेलकर कमाल कर दिया. बांग्लादेश ने 26/6 से स्कोर 262 तक पहुंचा दिया.

फिर दूसरी पारी में भी पाकिस्तान के बल्लेबाज फुस्स रहे. अब्दुल्लाह शफीक, बाबर आजम, शान मसूद और सऊद शकील सभी फ्लॉप रहे, और पूरी टीम महज़ 172 रनों पर सिमट गई. पहली पारी में 12 रनों की बढ़त के आधार पर पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सामने 185 रनों का लक्ष्य रखा.

चौथे दिन जाकिर हसन और शादमान इस्लाम ने बांग्लादेश को तूफानी शुरुआत दिलाई, लेकिन बारिश और खराब मौसम बांग्लादेश की जीत में रोड़ा बन गया. अब पांचवें दिन इतिहास रचने के लिए बांग्लादेश को 143 रन और बनाने थे. पिच गेंदबाजों के लिए मददगार हो गई थी, लेकिन बांग्लादेश ने गज़ब का जज्बा दिखाया और सिर्फ चार विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया.

बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में जाकिर हसन ने 40, शादमान इस्लाम ने 24, कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 38 और मोमिनुल हक ने 34 रन बनाए. अंत में शाकिब अल हसन 21 और मुशफिकुर रहीम 22 रन बनाकर नाबाद लौटे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
ब्रुनेई और सिंगापुर की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, इन मुद्दों पर होगा मंथन

ब्रुनेई और सिंगापुर की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, इन मुद्दों पर होगा मंथन

सबूत नष्ट करने या FIR दर्ज न करने पर जिम्मेदार अफसर को मिले सजा

सबूत नष्ट करने या FIR दर्ज न करने पर जिम्मेदार अफसर को मिले सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend