ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्यों NDA के फैसलों के खिलाफ जा रही जेडीयू

UB India News by UB India News
September 2, 2024
in TAZA KHABR, पटना, बिहार
0
क्यों NDA के फैसलों के खिलाफ जा रही जेडीयू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्र की सत्ताधारी और बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा? ये ऐसा सवाल है जो बार-बार सामने आ जाता है. कभी महाराष्ट्र तो कभी बिहार में गठबंधन के नेता एनडीए के फैसलों के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो अंदरूनी मतभेद की खबरें आने लगती है. कभी चिराग पासवास के एनडीए से अलग रुख तो कभी नीतीश की पार्टी के नेताओं के बयान तो इसी ओर इशारा करते हैं कि एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं है. अब जेडीयू असम सरकार के विधानसभा में जुमा ब्रेक खत्म करने का विरोध कर रही है.

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने राज्य विधानसभा में जुमा की नमाज के लिए दो घंटे के ब्रेक की प्रथा को समाप्त करने का ऐलान किया, तो जेडीयू ने इस फैसले का विरोध करना शुरू कर दिया. जेडीयू नेता नीरज कुमार ने असम सरकार के इस फैसला का विरोध करते हुए कहा कि किसी को भी धार्मिक आस्थाओं पर हमला करने का अधिकार नहीं है. इसी के साथ उन्होंने जुमा की नमाज के लिए दो घंटे के ब्रेक को समाप्त करने के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की.

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

धार्मिक आस्थाओं पर हमला ठीक नहींः जेडीयू

जनता दल (यू) नेता नीरज कुमार ने असम सरकार के फैसले की आलोचना की. उन्होंने कहा कि किसी को भी धार्मिक आस्थाओं पर हमला करने का अधिकार नहीं है. नीरज कुमार ने कहा कि बेहतर होता अगर असम के सीएम लोगों को गरीबी से ऊपर उठाने पर अधिक ध्यान देते. नीरज कुमार यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया निर्णय देश के संविधान के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है.

उन्होंने कहा कि हर धार्मिक आस्था को अपनी परंपराओं को संरक्षित करने का अधिकार है. इसी के साथ नीरज कुमार ने कहा कि, मैं सीएम सरमा से पूछना चाहता हूं कि आप रमजान के दौरान शुक्रवार की छुट्टियों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं और दावा करते हैं कि इससे कार्य कुशलता बढ़ेगी.

उन्होंने कहा कि हिंदू परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मां कामाख्या मंदिर है, क्या आप वहां बलि की प्रथा पर प्रतिबंध लगा सकते हैं? नीरज कुमार ने कहा कि बेहतर होता कि आप अपना ध्यान लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने और यह सुनिश्चित करने पर केंद्रित करते कि असम को बाढ़ का सामना न करना पड़े.

चिराग पासवान भी कर चुके हैं विरोध

जेडीयू ही नहीं एलजेपी रामविलास के मुखिया चिराग पासवान भी बीजेपी के फैसलों का विरोध कर चुके हैं. चिराग पासवान ने जातीय जनगणना, लैटरल एंट्री से पोस्टिंग पर बीजेपी नेतृत्व से अलग रुख अपनाया. वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में अजित पवार की एनसीपी की भी नाराजगी देखने को मिली. तब एनसीपी ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से तानाजी सावंत पर एक्शन की मांग की थी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

आज का खास ….

आज का खास ….

by UB India News
August 5, 2026
0

आज 6 अगस्त 2026 ईस्वी दिन वुधवार वर्ष का 218 वाँ दिन 147 दिन शेष है। आज श्रावण कृष्ण पक्ष...

आज का पंचांग

आज का पंचांग

by UB India News
August 5, 2026
0

📜 6 अगस्त 2026 का पञ्चांग- मुख्यांश 📜 दिनांक : 6 अगस्त 2026 ईस्वी वर्ष का 218 वाँ दिन ,...

Next Post
लोकसभा स्पीकर के पद को लेकर जदयू ने किया रुख साफ़ …….

केसी त्यागी को क्यों देना पड़ा इस्तीफा?

आम आदमी पार्टी के विधायाक अमानतुल्लाह खान को ED ने किया गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी के विधायाक अमानतुल्लाह खान को ED ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend