ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जदयू ने बनाई नई प्रदेश कमिटी, कई दिग्गज हुए बाहर ,…………

UB India News by UB India News
August 26, 2024
in खास खबर, जदयू, पटना
0
जदयू के विशेष राज्य की मांग के क्या है मायने ………

Old File Photo

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

JDU अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयारी में जुट गई है. इसे लेकर संगठन को मज़बूत और धारधार बनाने के लिए संगठन में बड़े बदलाव किए है. संगठन में वैसे लोगों को जगह दी गई है जो पार्टी के नज़र में आने वाले विधान सभा चुनाव में महत्वपूर्ण रोल अदा कर सकते हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने प्रदेश संगठन को भंग कर दिया और नई कमिटी की घोषणा की है. पिछली जंबो कमिटी जिसमें 300 सदस्य थे; इस बार 115 नेताओं को प्रदेश कमिटी में जगह दी गई है.

प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि चुनाव को देखते हुए पार्टी ने फ़ैसला किया है कि कमिटी को छोटा किया जाए ताकि संगठन को धार दिया जाए. साथ ही वैसे लोगों को बाहर किया गया है जो संगठन में निष्क्रिय भूमिका में थे. उमेश कुशवाहा ये भी बताते हैं कि कई लोगों को संगठन में जगह नहीं मिली है. उन्हें अलग से भूमिका दी जाएगी जिनकी भूमिका चुनाव में महत्वपूर्ण होगी.

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

10 उपाध्यक्ष, 1कोषाध्यक्ष, 49 महासचिव, 46 सचिव बनाए गए
पार्टी के प्रदेश संगठन में 10 उपाध्यक्ष, 1कोषाध्यक्ष, 49 महासचिव, 46 सचिव और 9 प्रवक्ता बनाए गए है. सबसे चौंकाने वाली तस्वीर प्रदेश उपाध्यक्ष की लिस्ट में देखी गई है जिसमें पिछली बार शामिल लक्ष्मेश्वर राय, खुर्शीद अहमद, जयकुमार सिंह, डॉ. रंजू गीता, वीरेंद्र प्रसाद सिंह, श्याम बिहारी प्रसाद, अशोक कुमार, लखन ठाकुर, मुजाहिद आलम, वीरेंद्र सिंह दांगी, अंजली सिंह, बी.के. सिंह, विश्वनाथ सिंह और टुनटुन प्रसाद जैसे नेताओं को जगह नहीं मिली.

केवल 10 उपाध्‍यक्ष बनाए गए
सूत्र बताते हैं कि कई लोगों को कमिटी में जगह नहीं मिली है; उन्हें पार्टी चुनाव में टिकट दे सकती है. जेडीयू प्रदेश उपाध्यक्ष की जो लिस्ट जारी की गई है उसमें 10 को जगह दी गई हैं. इनमें रविंद्र प्रसाद सिंह, अजीत चौधरी, महाबली सिंह, मुनेश्वर चौधरी, संजय सिंह, हारून रशीद, बैद्यनाथ प्रसाद विकल, प्रमिला कुमारी प्रजापति, अमर कुमार अग्रवाल और कलाधर प्रसाद मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया है.

49 लोगों को प्रदेश महासचिव और 9 प्रवक्ता बनाए गए
वहीं, इस कमिटी में 49 लोगों को प्रदेश महासचिव बनाया गया है जिनमें वासुदेव कुशवाहा, मनीष कुमार, धर्मेंद्र चन्द्रवंशी, राणा रणधीर सिंह चौहान, भूमिपाल राय, मेजर इक़बाल हैदर वीरेंद्र कुशवाहा कुछ प्रमुख नाम है. वहीं, इस कमिटी में नौ प्रवक्ता भी बनाए गए हैं जिनके ऊपर पार्टी की बात को मीडिया में रखना है. जदयू के नौ प्रवक्ता नीरज कुमार निहोरा यादव ,अंजुम आरा हिमराज राम अरविंद निषाद भारती मेहता परिमल कुमार अनुप्रिया मनीष कुमार शामिल हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से बिहारी बाबू और...

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव दोनों नेता एक दूसरे पर...

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की सियासी राजनीति में संजय झा अभी काफी चर्चा में हैं। फरक्का जलसंधि का विरोध कर जनता दल यू...

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

by UB India News
August 8, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता की जमानत जब्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब बिहार की...

Next Post
मैसेजिंप ऐप टेलीग्राम के संस्थापक और सीईओ पावेल डुरोव  फ्रांस के एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

मैसेजिंप ऐप टेलीग्राम के संस्थापक और सीईओ पावेल डुरोव फ्रांस के एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

मिडिल ईस्ट में नई जंग, हिजबुल्लाह ने दागीं ताबड़तोड़ मिसाइलें, इजरायल ने लगाई 48 घंटे की इमरजेंसी

मिडिल ईस्ट में नई जंग, हिजबुल्लाह ने दागीं ताबड़तोड़ मिसाइलें, इजरायल ने लगाई 48 घंटे की इमरजेंसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend