ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अजमेर ब्लैकमेल-रेप कांड: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 6 आरोपियों को उम्रकैद और 30 लाख का लगा जुर्माना

UB India News by UB India News
August 20, 2024
in TAZA KHABR, अपराध
0
अजमेर ब्लैकमेल-रेप कांड: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 6 आरोपियों को उम्रकैद और 30 लाख का लगा जुर्माना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अजमेर के बहुचर्चित ब्लैकमेल-रेप कांड मामले में पोक्सो न्यायालय संख्या 2 ने आज अपना फैसला दे दिया है। कोर्ट ने सभी 6 आरोपियों नफीस चिश्ती, नसीम उर्फ टार्जन, इकबाल भाटी, सलीम चिश्ती, सोहेल गनी और सैयद जमीर हुसैन को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई और 30 लाख का जुर्माना लगाया है। बता दें कि इन सभी आरोपियों ने 1992 में अश्लील फोटो से युवतियों को ब्लैकमेल कर रेप किया था। मामले में न्यायालय पूर्व में 9 आरोपियों के खिलाफ सजा सुना चुका है।

कोर्ट ने 32 साल पहले हुए इस कांड के बचे हुए 6 आरोपियों को स्पेशल पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी करार दिया है. इस केस में कुल 18 आरोपी थे, जिनमें से 9 को पहले ही सजा सुनाया जा चुका है. वहीं, एक आरोपी ने सुसाइड कर लिया और एक आरोपी फरार चल रहा है. जिसे कोर्ट की तरफ से भगोड़ा करार दिया जा चुका है. बाकी बचे हुए 6 आरोपियों को भी मंगलवार को सुनवाई करते हुए दोषी ठहराया गया है. इसमें सलीम चिश्ती, नसीम उर्फ टार्जन, सोहिल गणी, सैयद जमीर हुसैन, नफीस चिश्ती का नाम शामिल है. बता दें कि यह मामला 1992 का है, जिसमें 100 से ज्यादा कॉलेज-स्कूल की छात्राओं के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था.

RELATED POSTS

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

क्या है 1992 का अजमेर रेप कांड

दरअसल, 1990-1992 के बीच अजमेर सेक्स स्कैंडल का मास्टरमाइंड तत्कालीन अजमेर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष फारूक चिश्ती ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था. इन लोगों ने मिलकर पहले एक व्यापारी के बेटे के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए और फिर उसका वीडियो बनाकर लड़के को ब्लैकमेल करने लगे.

सैकड़ों छात्राओं की न्यूड तस्वीरें वायरल की गई

इतना ही नहीं आरोपियों ने लड़के को ब्लैकमेल कर उसकी गर्लफ्रेंड को भी पोल्ट्री फार्म पर बुलाया और उसके साथ गैंगरेप किया. जिसके बाद पीड़िता पर दबाव बनाया कि वह अपने साथ पढ़ने वाली लड़कियों की अश्लील व न्यूड फोटो शेयर करें.

100 से ज्यादा लड़कियों के साथ गैंगरेप

किसी तरह आरोपियों ने 100 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड फोटो एकत्रित कर लिए और फिर सभी लड़कियों को ब्लैकमेल कर बुलाने लगे. इस मामले में 100 से ज्यादा लड़कियों को हवस का शिकार बनाया गया. बाद में कुछ लड़कियों की अश्लील फोटो तक वायरल कर दी गई. अपनी न्यूड फोटो शेयर होने की वजह से 6 लड़कियों ने सुसाइड कर लिया.

32 साल बाद 6 आरोपियों को ठहराया गया दोषी

इस कांड का जब खुलासा हुआ तो पूरा देश हिल गया. कैसे अजमेर के जाने माने प्राइवेट स्कूलों व कॉलेज की छात्राओं की नग्न तस्वीरें बाहर आई. इस मामले में पहले 6 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया गया था. जिसमं हरीश तोलानी, फारुख चिश्ती, कैलाश सोनी, परवेज अंसारी, पुरुषोत्तम, नसीम, अनवर चिश्ती, महेश लुधानी, शम्सू उर्फ माराडोना, जहूर चिश्ती और पूतन इलाहाबादी का नाम शामिल था. पहली चार्जशीट 30 नवंबर 1992 में 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की और फिर 4 आरोपियों के खिलाफ 4 अलग-अलग चार्जशीट दायर की गई. वहीं, 6 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बाद में चार्जशीट दायर की. पुलिस की इस एक गलती की वजह से केस की सुनवाई में 32 साल का समय लग गया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 30, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

by UB India News
July 30, 2026
0

30 जुलाई यानी आज देश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें बिहार की हाई-प्रोफाइल सीट बांकीपुर, गुजरात...

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 30, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

by UB India News
July 30, 2026
0

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा धांधली के मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया...

Next Post
UPSC में लेटरल एंट्री से नियुक्ति का आदेश रद्द

UPSC में लेटरल एंट्री से नियुक्ति का आदेश रद्द

कोलकाता रेप-मर्डर केस- CJI ने नेशनल टास्क फोर्स बनाई

कोलकाता रेप-मर्डर केस- CJI ने नेशनल टास्क फोर्स बनाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend