ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज आसमान में दिखेगा ब्लू सुपरमून, 14% बड़ा, 30% अधिक चमकीला और नीला दिखेगा चांद…

UB India News by UB India News
August 20, 2024
in अंतरिक्ष, खास खबर
0
आज आसमान में दिखेगा ब्लू सुपरमून, 14% बड़ा, 30% अधिक चमकीला और नीला दिखेगा चांद…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज सिर्फ रक्षाबंधन या सावन का आखिरी सोमवार नहीं है बल्कि आज अंतरिक्ष में अलग नजारा देखने को मिलेगा. आसमान में चांद की रोशनी 30 फीसदी ज्यादा होगी. चंद्रमा खुद 14 फीसदी बड़ा दिखेगा. यानी आज आसमान में सिर्फ मून नहीं निकलेगा. आज निकलेगा सुपरमून. ब्लू सुपरमून (Blue Supermoon). इसे स्टरजियॉन सुपरमून (Sturgeon Supermoon) भी कहते हैं.

यह सुपरमून रात को करीब 11.55 पर सबसे बड़ा और अधिक चमकीला नजर आएगा. असल में ब्लू सुपरमून दो तरह के होते हैं. पहला वो जो मंथली ब्लू मून होता है. यानी हर दूसरे हफ्ते दिखने वाला चंद्रमा. दूसरा सीजनल ब्लू मून यानी एक सीजन में दिखने वाले चार पूर्ण चंद्र में से तीसरा वाला.

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

गर्मियों का सोल्टिस 20 जून को था. इसलिए पहला पूर्ण चंद्र 22 जून, फिर दूसरा 21 जुलाई और अब तीसरा 19 अगस्त को हो रहा है. यानी ये इस सीजन का तीसरा ब्लू मून है. इसके बाद 18 सितंबर को हार्वेस्ट मून (Harvest Moon) होगा. फिर 22 सितंबर को इक्वीनॉक्स.

कैसे देख सकते हैं इस सुपरमून को?

नासा के मुताबिक सीजनल ब्लू मून हर दो से तीन साल में एक बार आता है. जैसे- अक्तूबर 2020, अगस्त 2021,अब इसके बाद अगला सीजनल ब्लू मून मई 2027 में दिखाई देगा. आप इसे ब़ड़े आराम से अपनी छत या आंगन से देख सकते हैं. अगर आपको चंद्रमा की सतह देखनी है तो दूरबीन का सहारा लेना होगा.

इसका नाम क्यों पड़ा स्टरजियॉन मून?

नेटिव अमेरिकन इलाका ग्रेट लेक्स में इन दिनों स्टरजियॉन मछलियां दिखाई पड़ती है. इसलिए इस समय निकलने वाले पूर्ण चंद्रमा का नाम स्टरजियॉन रखा गया है. कुछ जगहों पर इसे ग्रेन वाइल्ड राइस मून भी बुलाया जाता है.

क्या होता है सुपरमून, पहले इसे समझते हैं?

चांद जब धरती के नजदीक आ जाता है तब उसका आकार 12 से 14 फीसदी बड़ा दिखता है. आमतौर पर चांद की दूरी धरती से 406,300 km रहती है. लेकिन जब यह दूरी कम होकर 356,700 km होती है तब चांद बड़ा दिखाई देता है. इसलिए इसे सुपरमून कहते हैं. चांद इस समय अपनी कक्षा में चक्कर लगाते समय धरती के नजदीक आता है. क्योंकि चांद धरती के चारों तरफ गोलाकार चक्कर नहीं लगाता. यह अंडाकार कक्षा में घूमता है. ऐसे में इसके धरती के नजदीक आना तय होता है. नजदीक आने की वजह से इसकी चमक भी बढ़ जाती है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
बांग्लादेश में हुई व्यापक हिंसा के बाद उपद्रवी अब मीडिया को बना रहे निशाना

बांग्लादेश में हुई व्यापक हिंसा के बाद उपद्रवी अब मीडिया को बना रहे निशाना

क्या होगा झारखंड की राजनीति में?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend