ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लग रहा कि जंग की पूरी फिल्म तो अभी बाकी है…………

UB India News by UB India News
August 13, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, संपादकीय, सेना
0
लग रहा कि जंग की पूरी फिल्म तो अभी बाकी है…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस-यूक्रेन जंग और इजरायल-हमास युद्ध में दुनिया तबाही देख चुकी है. ड्रोन और मिसाइलों के अटैक ने लाखों जिंदगियों को बर्बाद कर दिया. करोड़ों लोग बेघर हो गए, मगर युद्ध की तपिश अब भी जस की तस है. ऐसा लग रहा है कि यूक्रेन जंग तो दुनिया के लिए ट्रेलर है. जिस तरह से दुनियाभर के देश अपने शस्त्रागार को मजूबत करने में लगे हैं, ऐसे में लग रहा कि जंग की पूरी फिल्म तो अभी बाकी है. जी हां, हमास-इजरायल और यूक्रेन जंग के बीच फिर से हथियार बनाने की होड़ मच गई है. नए शीत युद्ध में मिसाइलों की दौड़ और भी तेज हो गई है. एक ओर जहां उत्तर कोरिया अपने बैलेस्टिक मिसाइलों का जखीरा बढ़ा रहा है तो दूसरी ओर अमेरिका के साथ मिलकर जापान भी इंटरसेप्टर मिसाइलें बना रहा है.

जिस गति से ये देश अपने-अपने मिसाइलों का जखीरा बढ़ा रहे हैं, ऐसे में यूक्रेन जंग में एक नए तरह का खतरा पैदा हो गया है. इन मिसाइलों की वजह से यूक्रेन में एक ऐसी जंग छिड़ सकती है, जिसमें दोनों ही पक्ष एक-दूसरे को कमजोर करने की कोशिश करेंगे. दरअसल, इस महीने की शुरुआत में रॉयटर्स की एक रिपोर्ट आई थी. उसमें बताया गया कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया से लगी सीमा पर तैनात कोरियाई पीपुल्स आर्मी (केपीए) की यूनिट्स को 250 नए टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर देने के निर्देश दिए हैं. यह रिपोर्ट कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) की एक रिपोर्ट पर आधारित थी.

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

साउथ कोरिया पर भी खतरा?
उत्तर कोरिया के इस कदम से अब साउथ कोरिया पर हमले का खतरा मंडराने लगा है. साथ ही यूक्रेन जंग की आग भी और भड़कने का अंदेशा है. खुद दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के प्रवक्ता इस डर को व्यक्त किया है. प्रवक्ता ली सुंग-जून के मुताबिक, लेटेस्ट डेवलपमेंट साउथ कोरिया कोरिया के लिए संभावित खतरा हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि किम जोंग उन ने पर्सनली इस बैलेस्टिक मिसाइल लॉन्चर को डिजाइन किया है. माना जा रहा है कि हमला करने के लिए ही ये लॉन्चर तैयार किए गए हैं. साथ ही ये लॉन्चर विभिन्न सामरिक अभियानों के लिए माकूल हैं.

नॉर्थ कोरिया ने क्या दलील दी
दरअसल, नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने दावा किया था कि अमेरिका न्यूक्लियर बेस्ड मिलिट्री ब्लॉक बना रहा है. अमेरिका के इसी कदम की वजह से उत्तर कोरिया को भी अपनी सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने पर विवश होना पड़ा है. तानाशाह का बयान और सैन्य क्षमता के प्रदर्शन की टाइमिंग अमेरिका और साउथ कोरिया के बीच अपकमिंग संयुक्त वार्षिक सैन्य अभ्यास के साथ मेल खाता है. अमेरिका और साउथ कोरिया के ज्वाइंट मिलिट्री ड्रील को उल्ची फ्रीडम शील्ड के नाम से जाना जाता है. रॉयटर्स की रिपोर्ट की मानें तो उत्तर कोरिया के इन कदमों का उद्देश्य अमेरिकी चुनाव को प्रभावित करना और सैन्य अभ्यास का जवाब देना है. उत्तर कोरिया का मानना है कि अमेरिका साउथ कोरिया के साथ मिलकर उस पर हमले की योजना बना रहा है और इसी वजह से वह बार-बार युद्धाभ्यास करता रहा है. उत्तर कोरिया शुरू से ही अमेरिका-साउथ कोरिया के युद्धाभ्यास का आलोचना करता रहा है.

अमेरिका भर रहा शस्त्रागार

वहीं, स्टार्स एंड स्ट्राइप्स की मानें तो जापान अब अमेरिका को मिसाइलें बेचेगा. इसी महीने बताया गया कि जापान अब अमेरिका को अपनी घरेलू स्तर पर निर्मित मिसाइलें बेचना शुरू कर देगा. यह सौदा लगभग 19.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के पैट्रियट एडवांस्ड कैपेबिलिटी-3 (PAC-3) इंटरसेप्टर से जुड़ा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बिक्री का उद्देश्य अमेरिका के मिसाइल भंडार को फिर से भरना है, जो यूक्रेन को दिए गए मदद के बीच कम हो गया है. इसका मतलब है कि अमेरिका का शस्त्रागार फिर से भरने वाला है. बताया जा रहा है कि अमेरिका और जापान मिलकर 100 PAC-3 इंटरसेप्टर और एडवांस्ड मीडियम-रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल बनाएंगे.

कैसे और भड़क सकती है जंग की आग?
यहां जानना यह भी जरूरी है कि एक ओर जहां उत्तर कोरिया रूस को मिसाइलें देकर मदद कर रहा है, उधर अमेरिका यूक्रेन को लगातार मिसाइल दे रहा है. अब ऐसे में जह उत्तर कोरिया और अमेरिका लगातार अपने शस्त्रागार में हथियारों की संख्या को बढ़ाएंगे तो युद्ध की आग और भड़क सकती है. माना जा रहा है कि नॉर्थ कोरिया रूस को अपना मदद जारी रखेगा. वहीं अमेरिका ने भी कसम खाई है कि वह यूक्रेन की हर हाल में मदद करता रहेगा. वहीं, रूस को ईरान से भी मदद मिल रही है. ऐसे में हथियारों का जखीरा बढ़ना, महाजंग की ओर इशारा कर रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
आप खुद ढाका आइए और खुद देखिए कि बांग्लादेश में क्या हुआ है………

आप खुद ढाका आइए और खुद देखिए कि बांग्लादेश में क्या हुआ है.........

भागलपुर में दिल दहला देने वाली घटना, पुलिस लाइन से मिले 5 शव, मचा हड़कंप!

भागलपुर में दिल दहला देने वाली घटना, पुलिस लाइन से मिले 5 शव, मचा हड़कंप!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend