ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वेट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी हर एथलीट और उसके कोच की है……..

UB India News by UB India News
August 12, 2024
in TAZA KHABR, खेल
0
वेट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी हर एथलीट और उसके कोच की है……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का फाइनल से पहले अयोग्य करार दिया जाना ओलंपिक की समाप्ति के बाद चर्चा में बना हुआ है। उन्हें कैटेगरी से 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इस मुद्दे पर अब भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वजन को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी एथलीट और उसके कोच की होती है। इसके लिए मेडिकल टीम को दोषी ठहराना ठीक नहीं है।

दरअसल, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट महिला 50 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल से पहले अयोग्य करार दिया गया था। इसके बाद उन्होंने खेल पंचाट से संयुक्त रजत पदक देने की अपील की थी। इस मामले पर अब 13 अगस्त यानी मंगलवार को शाम छह बजे तक फैसला सुनाया जाएगा। वहीं, फाइनल से पहले बाहर होने के बाद विनेश ने सोशल मीडिया पर संन्यास की घोषणा की थी। महिला पहलवान के डिस्क्वालिफिकेशन के बाद सोशल मीडिया पर एक वर्ग आईओए की मेडिकल टीम, खासकर डॉ दिनशॉ पारदीवाला और उनकी टीम पर लापरवाही का आरोप लगा रहा है।
इस मामले पर अब आईओए की अध्यक्ष पीटी उषा ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, जूडो जैसे खेलों में एथलीट्स के वेट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी हर एथलीट और उसके कोच की है, न कि आईओए के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनशॉ पारदीवाला और उनकी टीम की। आईओए की मेडिकल टीम, खासकर डॉ. पारदीवाला के प्रति घृणा अस्वीकार्य है। किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों पर विचार करेंगे।”

उषा ने आगे कहा, “पेरिस ओलिंपिक में हर भारतीय एथलीट के पास इस तरह के खेल में अपनी खुद की सहायता टीम थी। ये टीमें कई साल से एथलीट्स के साथ काम कर रही हैं। आईओए ने कुछ महीने पहले एक मेडिकल टीम नियुक्त की थी, जो प्रतियोगिता के दौरान और बाद में एथलीट्स की रिकवरी और चोट प्रबंधन में मदद करेगी। इस टीम को उन एथलीट्स की मदद… के लिए भी बनाया गया था जिनके पास न्यूट्रिशनिस्ट और फिजियोथेरेपिस्टों की अपनी टीमें नहीं थी।”

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

आज का खास ….

आज का खास ….

by UB India News
August 5, 2026
0

आज 6 अगस्त 2026 ईस्वी दिन वुधवार वर्ष का 218 वाँ दिन 147 दिन शेष है। आज श्रावण कृष्ण पक्ष...

आज का पंचांग

आज का पंचांग

by UB India News
August 5, 2026
0

📜 6 अगस्त 2026 का पञ्चांग- मुख्यांश 📜 दिनांक : 6 अगस्त 2026 ईस्वी वर्ष का 218 वाँ दिन ,...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

Next Post
लग रहा कि जंग की पूरी फिल्म तो अभी बाकी है…………

लग रहा कि जंग की पूरी फिल्म तो अभी बाकी है............

आप खुद ढाका आइए और खुद देखिए कि बांग्लादेश में क्या हुआ है………

आप खुद ढाका आइए और खुद देखिए कि बांग्लादेश में क्या हुआ है.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend