ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हिंडनबर्ग आरोप : कल शेयर बाजार पर क्या होगा असर?

UB India News by UB India News
August 12, 2024
in कारोबार, खास खबर
0
बाजार पर एग्जिट पोल का दिखा कमाल, सेंसेक्स में 2000 पॉइंट्स बढ़ा, निफ्टी 600 पॉइंट्स पर कर रहा ट्रेड.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च आरोप लगाया है कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्ष माधवी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच की अडानी समूह के कथित धन शोधन घोटाले में इस्तेमाल की गईं संदिग्ध विदेशी कंपनियों में हिस्सेदारी थी. हिंडनबर्ग ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार नियामक सेबी ने अडानी समूह के खिलाफ कोई सार्वजनिक कार्रवाई नहीं की बल्कि अमेरिकी शॉर्ट सेलर को ही कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया. हिंडनबर्ग के ताजा आरोपों पर भारतीय शेयर बाजार कैसी प्रतिक्रिया देगा, यह जानने को सभी उत्‍सुक है. अडानी समूह पर पहले आई हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट से भारतीय शेयर बाजार में खलबली मच गई थी. क्‍या इस बार भी ऐसा ही होगा? या फिर बाजार इस बार सधी हुई प्रतिक्रिया देगा?

शेयर बाजार विश्लेषकों का मानना है कि हिंडनबर्ग द्वारा सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच पर लगाए आरोपों पर बाजार रिएक्ट तो करेगा, लेकिन बड़ा असर नहीं होगा. उनका मानना है कि ये आरोप केवल आरोप हैं, कुछ सिद्ध नहीं हुआ है. विशेषज्ञों का कहना है कि इन आरोपों का शेयर बाजार में ‘मामूली’ शॉर्ट टर्म प्रभाव तो हो सकता है, लेकिन बाजार में बड़ी हलचल यह हिंडनबर्ग के आरोप पैदा कर देगी, ऐसी आशंका अत्‍यधिक कम है. विश्‍लेषकों का कहना है कि यह सेबी के आंतरिक संचालन और कर्मचारी अनुपालन से संबंधित मामला है. बाजार परिपक्व और कोई दहशत जैसी स्थिति पैदा नहीं होगी.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

कितना होगा असर?
एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्केट एक्सपर्ट सुनील सुब्रमण्यम की मानें तो बाजार रिएक्ट तो करेगा लेकिन साथ ही दूसरे निवेशकों के लिए मौके भी बना सकता है. मुताबिक ऐसा नहीं है कि बाजार पर इन आरोपों का कोई असर नहीं होगा. ये देखना जरूरी है कि हिंडनबर्ग एक शॉर्ट सेलर है. उसकी रुचि बाजार में गिरावट पर है और बाजार को लेकर रणनीति शॉर्ट सेलिंग के आधार पर है. संभव है कुछ और मार्केट प्लेयर भी होंगे जो बाजार में सोमवार को बिकवाली दिखा सकते हैं. ऐसे में हिंडनबर्ग के ताजा एपिसोड का बाजार पर सोमवार को असर दिख सकता है. लेकिन ये असर कितना होगा ये इस बात पर निर्भर करता है कि बाजार पर भरोसा रखने वाले लंबी अवधि के निवेशक क्या एक्शन लेते हैं.

शुरुआती कारोबार में थोड़ी गिरावट आशंका
बिजनेस स्‍टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्वतंत्र बाजार विश्लेषक अंबरीश बालिगा ने कहा, “सेबी प्रमुख पर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के कारण बाजार में शुरुआती प्रतिक्रिया हो सकती है, क्योंकि ये आरोप मौजूदा सेबी प्रमुख के खिलाफ हैं. हालांकि, बाजार में तेजी से सुधार भी आ सकता है. समस्या तभी पैदा होगी जब सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच की इन आरोपों के चलते छुट्टी कर दे. आईसीआईसीआई बैंक में चंदा कोचर के मामले ऐसा देखा गया था.”

इक्विनॉमिक्स रिसर्च के संस्थापक और प्रमुख शोधकर्ता जी चोकालिंगम का भी मानना है कि हिंडनबर्ग ने जो कहा है वह, केवल आरोप हैं और वे ऐसी रिपोर्टों पर विश्वास नहीं करते हैं. चोकालिंगम सोमवार को शेयर बाजार के स्थिर रहने की संभावना जताई है. वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज में इक्विटी रणनीति निदेशक क्रांति बाथिनी ने कहा कि सेबी की मजबूत आंतरिक प्रक्रियाएं हैं और इस घटनाक्रम का भावनात्मक अल्पकालिक प्रभाव हो सकता है, लेकिन इससे कुछ महत्वपूर्ण निकलेगा, ऐसी संभावना कम है.

बाजार धारणा पर ज्‍यादा असर नहीं
अल्फानिटी फिनटेक के सह-संस्थापक और निदेशक यू आर भट्ट ने कहा कि हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए आरोपों का वैसा प्रभाव पड़ने की संभावना बहुत कम है, जैसी अडानी पर आई रिपोर्ट पर हुआ था. हिंडनबर्ग के आरोपों का बाजार की धारणा पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. आरोप अप्रत्यक्ष हैं और इसका ज्यादा मतलब नहीं है. किसी भी तरह की शुरुआती प्रतिक्रिया के बाद बाजार वापस उछाल लेगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
बांग्लादेश में टूटा हिंदुओं के सब्र का बांध, ढाका की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब………

बांग्लादेश में टूटा हिंदुओं के सब्र का बांध, ढाका की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब.........

अडानी ग्रुप के स्कैंडल में SEBI चीफ भी शामिल : हिंडनबर्ग

अडानी ग्रुप के स्कैंडल में SEBI चीफ भी शामिल : हिंडनबर्ग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend