ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘सदन में हर रोज मेरा अपमान किया जा रहा है, चेयर पर चिल्लाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई?

UB India News by UB India News
August 9, 2024
in खास खबर, सांसद
0
‘सदन में हर रोज मेरा अपमान किया जा रहा है, चेयर पर चिल्लाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विनेश फोगाट की अयोग्यता के मामले पर संसद में आज यानी गुरुवार को खूब हंगामा हुआ. राज्यसभा में तो हंगामा ऐसा हुआ कि सभापति जगदीप धनखड़ को भारी मन से अपने चेयर से उठना पड़ गया. राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन पर निशाना साधा और उन्हें सदन के नियम के अनुसार व्यवहार करने को कहा. गुस्से में दिख रहे जगदीप धनखड़ ने ऊंची आवाज में चिल्लाते हुए कहा, ‘सदन में हर रोज मेरा अपमान किया जा रहा है. चेयर पर चिल्लाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई?’

दरअसल, भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगट की अयोग्यता का मुद्दा उठाने की विपक्ष की मांग से सभापति जगदीप धनखड़ नाखुश दिखे. खरगे और डेरेक ओब्रायन विनेश फोगाट का मुद्दा उठाना चाह रहे थे. विपक्षी सासंदों के व्यवहार पर सभापति धनखड़ ने कहा कि पत्रों और समाचार पत्रों के माध्यम से सभापति के अधिकार को चुनौती देना असंसदीय है.

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

‘यह मेरे लिए चुनौती नहीं’
उन्होंने कहा, ‘यह मेरे लिए चुनौती नहीं है. यह राज्यसभा के सभापति के पद के लिए चुनौती है. उन्होंने कहा, ‘उन्हें लगता है कि इस कुर्सी पर बैठा व्यक्ति इस पद के लायक नहीं है.’ उन्होंने कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर निशाना साधा और उन्हें ‘नहीं हंसने’ के लिए कहा. उसके बाद वह उन्होंने कहा कि मैं दुखी मन से चेयर से उठ रहा हूं.

खरगे की किस बात पर गुस्सा हुअ सभापति
दरअसल, विनेश फोगाट के मसले पर राज्यसभा में विपक्षी सांसद हंगामा कर रहे थे. लगातार नारेबाजी कर रहे थे. इससे झल्लाकर सभापति जगदीप धनखड़ ने मल्लिकार्जुन खरगे को अपनी बात रखने का मौका दिया. इसके बाद खरगे ने कहा, ‘सर मैं कहना चाहता हूं कि कल हमने केवल मुद्दा उठाया. यह काफी अहम मुद्दा उठाया.’ इसके बीच में ही जगदीप धनखड़ ने टोका और कहा कि आप क्या कहना चाहते हैं, क्या आप इस विषय पर चर्चा चाहते हैं?’ इसके जवाब में खरगे ने कहा, ‘हां हम चर्चा करना चाहते हैं, और इसके पीछे कौन है, कैसे महज 100 ग्राम से यह हुआ?…’ इसके बाद जगदीप धनखड़ ने टोका और कहा कि कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं जाएगा. हम आपको इस सदन को इस तरह का प्लेटफॉर्म बनाने नहीं देंगे. आपको नियम मानने होंगे. सॉरी. ‘

डेरेक ओब्रायन को खूब सुनाया

इसके बात सभापति ने कार्तिकेय शर्मा को बोलने का मौका दिया. जब कार्तिकेय शर्मा बोल रहे थे, तभी बीच में सभापति जगदीप धनखड़ ने टोका और डेरेक ओब्रायन अच्छे से सुनाया. सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, ‘मिस्टर डेरेक ओब्रायन. आप चेयर (सभापति) पर चिल्ला रहे हैं. मैं आपके इस व्यवहार की आलचोना करता हूं. चेयर पर चिल्लाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई. अगली बार से मैं आपको दरवाजा दिखा दूंगा. क्या कोई इस तरह के आचरण को बर्दाश्त कर सकता है?…

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
फर्जी डिजिटल लैंडिंग ऐप्स पर RBI का शिकंजा, उठाया ये बड़ा कदम

फर्जी डिजिटल लैंडिंग ऐप्स पर RBI का शिकंजा, उठाया ये बड़ा कदम

RBI ने दी देश की जनता को राहत, रेपो रेट में नहीं हुआ इजाफा

ब्याज दरों में लगातार 9वीं बार बदलाव नहीं , रेपो रेट 6.5% पर बरकरार रखी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend