ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के इन 9 जिलों में होगी आफत की बारिश! आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत

UB India News by UB India News
August 4, 2024
in खास खबर, दुर्घटना, पटना
0
बिहार में बीते 24 घंटों में बिजली गिरने से 21 की मौत, CM ने पीड़ितों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का किया ऐलान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को बिहार के 9 जिलों के लिए अगले 36 घंटे के दौरान आंधी और आकाशीय बिजली गिरने तथा अत्यधिक भारी बारिश होने का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया. इसने अरवल, बेगूसराय, भागलपुर, गया, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, नवादा, रोहतास और शेखपुरा जैसे जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी जारी किया. आईएमडी ने बुलेटिन में कहा कि अगले दो-तीन दिन में औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, गया, जमुई, कटिहार, मुंगेर, नवादा और रोहतास जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मेघ गर्जन/आकाशीय बिजली के साथ अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.

रेड अलर्ट का मतलब है ‘कदम उठाएं’, ‘ऑरेंज अलर्ट’ का मतलब है ‘सतर्क रहें’, ‘येलो अलर्ट’ का मतलब ‘निगरानी बनाए रखें और जानकारी हासिल करते रहें’ और ‘ग्रीन अलर्ट’ का मतलब है ‘कोई कदम उठाने की जरूरत नहीं. बुलेटिन में कहा गया है कि कटिहार, रोहतास, औरंगाबाद और गया जिलों में कुछ स्थानों पर अगले चार-पांच दिन में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया गया है. इसमें कहा गया कि अगले चार-पांच दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में एक या दो स्थानों पर तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) और मेघ गर्जन एवं आकाशीय बिजली के साथ बारिश की संभावना है. राज्य सरकार ने लोगों से मौसम से संबंधित जानकारी पर नजर बनाए रखने को कहा है.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत
बिहार के चार जिलों में पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि राज्य की राजधानी पटना और औरंगाबाद में तीन-तीन मौतें हुईं, जबकि नवादा और सारण में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौतों पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. कुमार ने लोगों से अपील की कि वे आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी परामर्श का पालन करें. राज्य के चार जिलों में बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई थी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
एक और युद्ध की तैयारी? अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए लड़ाकू विमान, वारशिप, इजरायल की बन रहा ढाल

एक और युद्ध की तैयारी? अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए लड़ाकू विमान, वारशिप, इजरायल की बन रहा ढाल

वायनाड लैंडस्लाइड में 341 शवों का पोस्टमॉर्टम, 206 की पहचान हुई

वायनाड लैंडस्लाइड में 341 शवों का पोस्टमॉर्टम, 206 की पहचान हुई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend