नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने गुरुवार को अपना पहला आरोप पत्र दाखिल किया. सीबीआई ने 13 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है, जिसमें नीतीश कुमार, अमित आनंद, सिकंदर यादवेंदु और आशुतोष कुमार, रोशन कुमार, मनीष प्रकाश, आशुतोष कुमार, अखिलेश कुमार, अवधेश कुमार, अनुराग यादव, अभिषेक कुमार, शिवनंदन कुमार और आयुष राज के नाम शामिल हैं. सीबीआई ने इस मामले में अब तक 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 15 बिहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हैं और 58 स्थानों पर तलाशी ली गई है.
यह मामला शुरू में 5 मई को शास्त्री नगर पुलिस स्टेशन, पटना में दर्ज किया गया था और बाद में 23.06.2024 को सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया गया था. आरोपियों के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए सीबीआई ने उन्नत फोरेंसिक तकनीकों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी, सीसीटीवी फुटेज, टॉवर लोकेशन और विश्लेषण आदि का उपयोग किया है. CBI अन्य आरोपियों/संदिग्धों के खिलाफ और मामले के अन्य पहलुओं पर आगे की जांच जारी रखे हुए है.







