ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोटा के अंदर कोटा पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से गरमाई बिहार की राजनीति……….

UB India News by UB India News
August 3, 2024
in खास खबर, पटना, बिहार
0
यह क्षण मेरे लिए पीड़ादायक ……..जदयू नेत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सामाजिक न्याय के अलग-अलग मुद्दों के साथ ही बिहार में जातीय जनगणना और आरक्षण का मामला हमेशा सुर्खियों में रहता है. इस पर राजनीति भी खूब होती रही है. गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने कोटा के अंदर कोटा को मंजूरी दे दी है तो बिहार में भी इसको लेकर गहमागहमी है और इस पर प्रतिक्रियाएं आनीं शुरू हो गई हैं. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के 7 न्यायाधीशों की पीठ ने कहा कि अब अनुसूचित जातियों का उप-वर्गीकरण अनुसूचित जाति श्रेणियों के भीतर अधिक पिछड़े लोगों के लिए अलग से कोटा प्रदान करने के लिए स्वीकार्य है. अब इसको लेकर बिहार में सियासत गर्म हो गई है.

बिहार में सियासी हलचल के बी राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया भी आने लगी है. खासकर जदयू की प्रतिक्रिया पर नजर टिकी हुई थी क्योंकि नीतीश सरकार भी 2007 में एक बड़ा फैसला करते हुए दलित से महादलित बना ऐसा कर चुकी है, जिसे लेकर तब खूब राजनीति हुई थी. अब सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले पर जदयू के वरिष्ठ दलित नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने फैसले पर कहा कि मैंने अभी पूरा फैसला नहीं देखा है, लेकिन जितनी जानकारी मुझे मिली है उसके मुताबिक फैसले पर कई सवाल खड़े हो सकते हैं.

RELATED POSTS

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

अशोक चौधरी कहते हैं कि हमने फैसला पूरी तरह से पढ़ा नहीं है, लेकिन इस फैसले में कुछ बातें हैं जिस पर सवाल खड़े हो सकते हैं. फैसले में कोटा के अंदर कोटा की बात कही गई है. हमारे नेता ने सालों पहले ही दिया था महादलित बना कर एक सेक्शन दलितों में जो काफी पीछे था, उसे सरकार की योजनाओं का लाभ कैसे मिले, उसे कोटा के अंदर कैसे प्रमोट करें, योजनाओं का लाभ पहले कैसे मिले इसका प्रावधान नीतीश जी ने किया था, जिसे आप कर सकते हैं. लेकिन सबसे बड़ी बात है कि संविधान में जो हमारी जातियां हैं उसे शेड्यूल में डाला गया है. बहुत सी जातियां किसी राज्य में छुआछूत में आते थे मगर कहीं नहीं थे. जिस राज्य में थे उस राज्य में तो उन्हें मिला, लेकिन जिस राज्य में नहीं थे वहां भी नहीं मिला.

अलग-अलग राज्यों की जातिगत स्थिति में अंतर
अशोक चौधरी ने कहा, अलग अलग राज्यों में अलग-अलग जाति है. किसी राज्य में SC है तो किसी राज्य में OBC है. अगर आप रिजर्वेशन के लिये कास्ट के कास्ट को देखिएगा तो विभिन्न राज्यों में अलग-अलग थे, इसीलिए एक राज्य में है और एक राज्य में नहीं है.  अशोक चौधरी जो सबसे बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि आईएएस-आईपीएस के जो बच्चे होते हैं, तो उनको अगर कोई चमार का बच्चा है और वह IAS हो  जाता है तो उसको माना जाता है कि यह चमार का बच्चा है कि नहीं है. क्या समाज उसको एक्सेप्ट करता है. लेकिन, व्यक्तिगत तौर पर एक दलित होने के नाते मेरी जो समझ है कि क्रीमी लेयर का प्रावधान संविधान के प्रावधानों में नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने जो व्याख्या की है उसको क्या संविधान का मूल जो स्वरूप था, उसके मुताबिक है नहीं है, यह सब बहुत बड़ी बहस का विषय है.

आरजेडी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर असमति जताई

वहीं, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव भी असहमति जताते हुए कहते हैं कि जो फैसला आया है, उससे बहुत हद तक सहमत नहीं हैं, क्योंकि संविधान सभा के बैठक के अनुसार ये नहीं है. पूना पैक्ट 1932 के अनुरूप भी नहीं है. जब तक इस देश में जातिगत आधारित गणना नहीं हो जाती है, कौन सी जाति कितनी है, ये जानकारी नहीं आ जाती है उसकी आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक हालात कैसे है. ऐसे में इस फैसले से कैसे सहमत हुआ जा सकता है. बहरहाल, नीतीश सरकार ने दस साल पहले एक बड़ा फैसला करते हुए दलित से महादलित बना ऐसा कर चुकी है जिसे लेकर तब खूब राजनीति हुई थी.

सीएम नीतीश कुमार ने दलितों में कोटा में कोटा बनाया

बता दें कि वर्ष 2007 में बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने दलितों में भी सबसे ज्यादा पिछड़ी जातियों के लिए ‘महादलित’ कैटेगरी बनाई थी. इनके लिए सरकारी योजनाएं लाई गईं. इसके बाद वर्ष 2010 में आवास, पढ़ाई के लिए लोन, स्कूली पोशाक देने की योजनाएं लाई गईं. आज बिहार में सभी दलित जातियों को महादलित की कैटेगरी में डाला जा चुका है. साल 2018 में पासवानों को भी महादलित का दर्जा दे दिया गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 5, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

Next Post
हिमाचल हो या उत्तराखंड के पहाड़, हर तरफ मचा हाहाकार………

हिमाचल हो या उत्तराखंड के पहाड़, हर तरफ मचा हाहाकार.........

इनकम टैक्‍स अब पांच साल पुराने मामलों को ही दोबारा खोला जा सकता है…….

इनकम टैक्‍स अब पांच साल पुराने मामलों को ही दोबारा खोला जा सकता है.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend