ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में स्ट्रेटजी बदल सकते हैं BJP-JDU !

UB India News by UB India News
July 17, 2024
in पटना, बिहार
0
बिहार में स्ट्रेटजी बदल सकते हैं BJP-JDU !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा बिहार में अपनी रणनीति बदलने जा रही है। नीतीश कुमार की पार्टी भी अपनी चाल बदल सकती है। भाजपा और जेडीयू की ओर से इसके संकेत भी मिलने लगे हैं। एनडीए की ये दोनों पार्टियां इसकी जरूरत भी महसूस कर रही हैं। इसके वाजिब कारण दोनों दलों के पास हैं। सवर्णों को सिर आंखों पर बिठाने वाले नीतीश कुमार को उनका साथ नहीं मिल रहा तो भाजपा को लव-कुश समीकरण के वोट नहीं मिल रहे। बिहार के शाहाबाद इलाके में भाजपा को कुशवाहा वोटरों का साथ नहीं मिलने से लोकसभा चुनाव में मात खानी पड़ी। उसी तरह सीमांचल में सवर्णों का साथ नहीं मिलने से जेडीयू को पूर्णिया संसदीय क्षेत्र के साथ रूपौली विधानसभा उपचुनाव में नुकसान उठाना पड़ा।

नीतीश ने सवर्णों को दी है तवज्जो
यह सब नीतीश कुमार के साथ तब हुआ, जब उन्होंने जेडीयू के शीर्ष पदों पर सवर्णों को बिठाया है। लोकसभा चुनाव के लिए ललन सिंह ने अपनी इच्छा से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद नहीं छोड़ा होता तो शायद वे उस पद पर बने रहते। नीतीश ने उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाने में भी मदद की। देवेश चंद्र ठाकुर को विधान परिषद से लोकसभा भेजा। संजय झा को जेडीयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। नीतीश ने सवर्ण प्रेम दिखाते हुए आनंद मोहन की रिहाई की राह बनाई और उनकी पत्नी को लोकसभा जाने का मौका दिया। इसके बावजूद पूर्णिया और रूपौली में राजपूत-ब्राह्मण के वोट जेडीयू उम्मीदवारों को नहीं मिले। जेडीयू उम्मीदवार संतोष कुशवाहा पूर्णिया में लोकसभा चुनाव हार गए। रूपौली में राजपूत बिरादरी से आने वाले निर्दलीय शंकर सिंह ने जेडीयू कैंडिडेट कलाधर मंडल को हरा दिया।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

भाजपा का कुशवाहा कार्ड भी फेल
भाजपा ने उस वक्त कुशवाहा समाज से आने वाले सम्राट चौधरी से बड़ी उम्मीदें पाल रखी थीं, जब नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ चले गए। भाजपा ने उन पर भरोसा कर उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया कि वे कुशवाहा समाज का वोट नीतीश से झटक पाएंगे। नीतीश के साथ आ जाने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को लोकसभा चुनाव में धमाल की उम्मीद थी। भाजपा ने इसी गणित के आधार पर बिहार की सभी 40 संसदीय सीटें जीतने का मंसूबा भी पाल लिया। पर, सम्राट चौधरी कोई करिश्मा नहीं दिखा पाए और भाजपा को पिछली बार की 17 सीटों के मुकाबले इस बार पांच सीटों के नुकसान के साथ 12 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।

सम्राट चौधरी भाजपा में इंपोर्टेड लीडर
भाजपा के सीनियर लीडर और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सम्राट चौधरी को पार्टी में आयातित नेता यूं ही नहीं करार दिया है। यह पार्टी के भीतर से आई प्रतिध्वनि है, जो उनकी जुबान से मुखरित हो गई। भाजपा में अब इस बात पर मंथन जोर-शोर से होने लगा है कि अपने कैडर को प्रोत्साहित करने के बजाय दूसरे दलों से आए नेताओं को किस हद तक तवज्जो देनी चाहिए। इस बार लोकसभा चुनाव में देश भर में भाजपा को आयातित नेताओं की वजह से नुकसान उठाना पड़ा है। भाजपा ने अपनी मजबूती के लिए दूसरे दलों से बड़े पैमाने पर नेताओं का आयात किया है। पिछले 10 साल में दूसरे दलों से आए नेताओं पर भरोसा कर भाजपा ने इस बार लोकसभा चुनाव में ऐसे 106 उम्मीदवारों को टिकट दिए थे। अकेले उत्तर प्रदेश में भाजपा ने दूसरे दलों से आए 23 लोगों को इस बार लोकसभा का टिकट दिया था। इनमें ज्यादातर हार गए। इसलिए अश्विनी चौबे की ऐसे नेताओं के प्रति धारणा को खारिज नहीं किया जा सकता।

सम्राट की अध्यक्ष पद से होगी छुट्टी?
भाजपा और जेडीयू के भीतर अब गंभीर मंथन शुरू हो गया है। एक व्यक्ति, एक पद को आधार बना कर भाजपा सबसे पहले सम्राट चौधरी की अध्यक्ष पद से छुट्टी कर सकती है। नीतीश कुमार के साथ आ जाने पर वैसे भी भाजपा को लव-कुश समीकरण के वोटों में अब सेंधमारी की जरूरत खत्म हो गई है। ठीक इसी तरह जेडीयू भी खुद में बदलाव कर ले तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। सूत्र बताते हैं कि नीतीश जल्द ही पार्टी के सवर्ण नेताओं की बैठक करने वाले हैं। बैठक में वे साफ-साफ कह सकते हैं कि आप लोगों को आगे बढ़ाने का लाभ जेडीयू को नहीं मिल रहा है। नीतीश पिछड़ी और अति पिछड़ी जातियों पर दांव खेल सकते हैं तो भाजपा सवर्णों पर ही अब अधिक भरोसा करेगी। हां, भाजपा एक सावधानी जरूर बरतेगी कि दूसरे दलों से आए नेताओं पर निर्भरता कम की जा सके।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
आज राज्यपाल का अभिभाषण से शुरू होगा बिहार विधानसभा का बजट सत्र

22 जुलाई से बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र

राजद ने दो नेताओं को किया बाहर ?

राजद ने दो नेताओं को किया बाहर ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend