ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में मुहर्रम के जुलूस के दौरान बवाल, उपद्रवियों ने दुकान में की लूटपाट

UB India News by UB India News
July 17, 2024
in TAZA KHABR
0
पटना में मुहर्रम के जुलूस के दौरान बवाल, उपद्रवियों ने दुकान में की लूटपाट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजधानी पटना के राजा बाजार इलाके में मुहर्रम के जुलूस के दौरान हंगामे की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ शरारती तत्वों ने मुहर्रम के जुलूस के दौरान शुभम किराना स्टोर नाम की एक दुकान में तोड़फोड़ और लूटपाट की। सिर्फ इतना ही नहीं, दुकानदार के विरोध करने पर उपद्रवियों ने लाठी डंडे से उसकी पिटाई भी की। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई और अब इसका फुटेज भी सामने आ गया है। जुलूस के दौरान हुए हंगामे और बवाल को देखते हुए पूरे इलाके में भारी सुरक्षाबल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

CCTV में कैद हुए आरोपी

CCTV फुटेज में मुहर्रम के जुलूस के दौरान पटना के राजा बाजार की मदरसा गली में हुआ बवाल साफ नजर आ रहा है। इस गली के एक किराना स्टोर में ताजिया के दौरान जिस तरह तोड़फोड़ और लूटपाट के मकसद से दुकान को निशाना बनाया गया, वह सब कुछ तस्वीरों में कैद हो गया। CCTV वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कि कैसे कुछ लोग लाठी डंडे से लगातार शुभम किराना स्टोर नाम की दुकान पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे है। उपद्रवियों के हमले में दुकान में रखा फ्रिज भी टूट गया और जब दुकान के मालिक ने उपद्रवियों को रोकना चाहा तो उन्होंने उनके ऊपर भी लाठी से हमला कर दिया।

RELATED POSTS

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

इलाके में तनाव का माहौल

बिहार की राजधानी पटना के राजा बाजार में देर रात हुई इस घटना के बाद तनाव का माहौल है। दुकानदार ने बताया कि कुछ युवक जबरन फ्रिज को लाठी से तोड़ने लगे जबकि उसकी किसी से पहले से किसी भी तरह की दुश्मनी नहीं थी। पीड़ित दुकानदार ने कहा, ‘हमलावरों ने कहा कि मुहर्रम का जुलूस आ रहा है, दुकान बंद कर दीजिए। मैंने शटर गिरा दिया लेकिन इसके बावजूद भी लोग पहुंचे और फ्रीज तोड़ने लगे।’ दुकानदार ने कहा कि जुलूस में शामिल 3-4 लोग ही तोड़फोड़ कर रहे थे। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

by UB India News
July 3, 2026
0

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो गई है। 4800 यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को कश्मीर पहुंचा गया है। यह...

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

by UB India News
July 3, 2026
0

सरकार के निर्देश पर ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप BAT BMS App को Google Play Store और Apple App...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

AI के भरोसे इंसाफ नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फर्जी कानूनी मिसालों के चलते NCLT-NCLAT के आदेश रद्द

by UB India News
July 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने एसेल इंफ्राप्रोजेक्ट्स दिवाला मामले में गुरुवार को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) और नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

Next Post
केजरीवाल के रास्ते पर कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार…….

कर्नाटक में 100 प्रतिशत रिजर्वेशन वाला बिल है क्या और क्यों है इतनी चर्चा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत में सुधार , आज मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए भाग

जीतन सहनी हत्या : सीएम ने डीजीपी को सख्त निर्देश दिया कि जल्द से जल्द मामले में कार्रवाई की जाए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend