अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर फायरिंग हुई है। उनके दाएं कान पर गोली लगी है, लेकिन वो सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दी जा चुकी है।
घटना भारतीय समय के मुताबिक रविवार सुबह 4 बजे की है। तब अमेरिका में शनिवार के शाम करीब 6.30 बज रहे थे। ट्रंप अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के बटलर शहर में चुनावी रैली कर रहे थे।
ट्रम्प मंच पर आए उन्होंने बोलना शुरू किया- ‘टेक अ लुक एट वॉट हैपंड’…और फायरिंग की आवाज आनी शुरू हुई। चीख-पुकार मचती है, ट्रम्प चौंकते हुए दायां हाथ कान पर रखते हैं और झुक जाते हैं।
इस बीच सुरक्षा गार्ड घेरा बना लेते हैं। ट्रम्प खड़े होते हैं, कान और खून से सने चेहरे के साथ दाईं मुट्ठी भींचते हुए कुछ कहने की कोशिश करते हैं। फिर गार्ड उन्हें घेरे में लेते हुए कार में लेकर निकल जाते हैं।
हमलावर की आई पहली तस्वीर
CNN सीक्रेट सर्विस के एक सूत्र के हवाले से बताया कि शूटर को भी सीक्रेट सर्विस ने मार गिराया. सूत्रों ने द न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि शनिवार को ट्रंप की हत्या का प्रयास करने वाले हमलावर की पहचान 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रूक्स के रूप में हुई है. हालांकि, कथित शूटर की तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई हैं, जिनमें गोलीबारी से कुछ क्षण पहले की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं तथा सीक्रेट सर्विस एजेंटों द्वारा गोली मारे जाने के बाद उसकी खून से लथपथ तस्वीर भी सामने आई है. शूटर कथित तौर पर रैली स्टेज के पास एक छत पर छिपा हुआ था. जैसे ही उसने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर गोलियां चलाईं, उसे सीक्रेट सर्विस के काउंटर स्नाइपर्स ने तुरंत मार गिराया.
गोलीबारी में रैली में मौजूद एक व्यक्ति की मौत हुई है। 2 गंभीर रूप से घायल हैं। पेंसिल्वेनिया पुलिस ने बताया कि ट्रम्प पर करीब 400 फीट दूर मौजूद इमारत की छत से फायरिंग की गई। AR-15 राइफल से 8 राउंड गोलियां चलाई गईं। पहले राउंड में 3 और दूसरे राउंड में 5 गोलियां चलीं। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध शूटर मारा गया है। उसकी उम्र 20 साल थी। अब तक हमले के मकसद की जानकारी नहीं है।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक ट्रम्प पर AR-15 एसॉल्ट राइफल से हमला हुआ है।अमेरिका में 18 साल के बाद कोई भी शख्स गन और राफइल खरीद सकता है।
रॉयटर्स के मुताबिक इस साल फरवरी में डोनाल्ड ट्रम्प ने गन लॉबी को सपोर्ट किया था। एक रैली के दौरान उन्होंने कहा था कि अगर वो राष्ट्रपति बनते हैं तो गन पर लगाए गए बाइडेन प्रशासन के बैन को हटा देंगे।
बेथेल पार्क, पेनसिल्वेनिया के थॉमस ने पिट्सबर्ग के ठीक बाहर बटलर में एक आउटडोर रैली में गोलियां चलाईं. सूत्रों ने बताया कि थॉमस को बटलर फार्म शो ग्राउंड में मंच से 130 गज से अधिक दूर एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की छत पर देखा गया था.
ट्रम्प की ही पार्टी से है हमलावर- FBI
अमेरिका की जांच एजेंसी FBI ने बताया है कि हमलावर थोमस मैथ्यू क्रूक्स के वोटर आई कार्ड से पता चला है कि वो ट्रम्प की ही रिपब्लिकन पार्टी से था। हालांकि, उसने बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े एक ग्रुप को 15 डॉलर यानी 1250 रुपए का चंदा भी दिया था।
पुलिस ने बताया कि ट्रम्प पर फायरिंग करने वाले का नाम मैथ्यू क्रुक्स है। 20 साल के क्रुक्स के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हैं। हालांकि अब तक अमेरिकी पुलिस या FBI ने इन फोटो-वीडियो की पुष्टि नहीं की है।
घटना के बाद पेंसिल्वेनिया पुलिस ने कहा कि उनकी टीम केस की जांच कर रही है। अभी तक हमलावर के मकसद की जानकारी नहीं मिल सकी है।
राष्ट्रपति बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रम्प से बात की
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घटना के करीब 4 घंटे बाद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की। एक वाइट हाउस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति बाइडेन ने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप, पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शपिरो और बटलर के मेयर बॉब डंडॉय से भी बात की है।
वाइट हाउस अधिकारियों ने यह भी बताया कि राष्ट्रपति आज ही वाशिंगटन डीसी लौट रहे हैं। वे रविवार सुबह वाइट हाउस में होमलैंड सिक्योरिटी और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी के अधिकारियों से ब्रीफिंग लेंगे।
ट्रम्प पर हमले की 7 तस्वीरें…

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट किया, ‘मेरे मित्र पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से बेहद चिंतित हूं। घटना की कड़ी निंदा करता हूं। राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवार, घायलों और अमेरिकी लोगों के साथ हैं।
ट्रम्प बोले- मैंने महसूस किया कि गोली मेरी त्वचा को पार कर रही है
ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में कहा, ‘मैं अमेरिका की सीक्रेट सर्विस और सभी लॉ एनफोर्समेंट अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने पेंसिल्वेनिया के बटलर में हुई गोलीबारी पर तेजी से एक्शन लिया। मैं रैली में मारे गए व्यक्ति के परिवार और गंभीर रूप से घायल हुए एक अन्य व्यक्ति के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। हमारे देश में ऐसी घटना होना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। अब तक शूटर के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है, हालांकि उसे मारा जा चुका है। मेरे दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगी थी। मुझे कान के पास सनसनी महसूस हुई, जिससे मुझे तुरंत एहसास हुआ कि कुछ गलत है। मैंने महसूस किया कि गोली मेरी त्वचा के पार निकल गई है। बहुत ज्यादा खून बह रहा था, तो मुझे तब एहसास हुआ कि क्या हो रहा है। भगवान अमेरिका की रक्षा करें!’