ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिगाड़ के डर से ईमान की बात कहने से पीछे नहीं हटेगा भारत, जंग पर मोदी ने रूस-इजरायल दोनों को सुना दिया

UB India News by UB India News
July 12, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
बिगाड़ के डर से ईमान की बात कहने से पीछे नहीं हटेगा भारत, जंग पर मोदी ने रूस-इजरायल दोनों को सुना दिया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत ने दुनिया को बुद्ध दिया, युद्ध नहीं… पीएम मोदी के ऑस्ट्रिया में ये शब्द थे. भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है. दुनिया भले ही युद्ध की आग में जलने को बेताब रहे, मगर भारत ने सबको शांति की राह दिखाई है. रूस-यूक्रेन के बीच ढाई साल से जंग जारी है. वहीं, इजरायल-हमास भी पिछले 9 महीने से युद्ध लड़ रहे हैं. इन दोनों युद्ध में दुनिया बहुत तबाही देख चुकी है. हजारों निर्दोष अपनी जान गंवा चुके हैं. लाखों बेघर हो गए हैं और न जाने कितनों की जिंदगी तहस-नहस हो चुकी है. फिर भी युद्ध की आग बुझती नहीं दिख रही है.

भारत को नहीं किसी की परवाह
दुनिया के कई देश जंग की आग को और भड़काने में लगे हैं. वहीं, कई शांति की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. रूस से अच्छी दोस्ती की वजह से भारत पर सवाल उठ रहे हैं कि ‘क्या बिगाड़ के डर से ईमान की बात न कहोगे’. मगर दुनिया को यह समझ जाना चाहिए कि जहां भी युद्ध और शांति में से किसी एक को चुनने की बारी आती है, भारत बेहिचक शांति को ही गले लगाता है. भारत वह देश नहीं जो किसी की नाराजगी के डर से सच न बोले.

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी ने इजरायल-रूस को सुनाया
इजरायल-हमास जंग और रूस-यूक्रेन युद्ध के मामले में भी पीएम मोदी ने दुनिया को बता दिया कि भारत बिगाड़ के डर से ईमान की बात कहने से पीछे नहीं हटेगा. इसका सबूत पीएम मोदी ने रूस दौरे के दौरान दे दिया. पीएम मोदी ने पुतिन के घर में साफ तौर पर कह दिया कि जंग में निर्दोषों की मौत भारत को किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है. पीएम मोदी ने रूस यात्रा के दौरान पुतिन से साफ शब्दों में कहा कि बम, बंदूकों और गोलियों के बीच शांति के प्रयास सफल नहीं होते. पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष का समाधान युद्धक्षेत्र में संभव नहीं है और बम, बंदूकों तथा गोलियों के बीच शांति वार्ता सफल नहीं होती.

भारत को शांति है प्रिय

जब बात विश्व शांति की आती है तो भारत दोस्ती की भी परवाह नहीं करता. भारत यह नहीं सोचता कि उसके सच बोलने से कोई नाराज हो जाएगा. यही वजह है कि भारत बगैर किसी बात की परवाह किए, रूस और इजरायल दोनों को शांति का पाठ पढ़ा रहा है. पीएम मोदी ने साफ तौर पर रूस की धरती से ही पुतिन को संदेश दे दिया कि बेगुनाह बच्चों की मौत हृदय-विदारक और बहुत पीड़ादायी है. उन्होंने यूक्रेन में बच्चों के एक अस्पताल पर रूसी हमले के संदर्भ में यह बात कही थी. वहीं, उन्होंने ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर से बातचीत में कहा कि चाहे गाजा हो या यूक्रेन, निर्दोष नागरिकों की मौत स्वीकार्य नहीं है. पीएम मोदी ने कहा, ‘युद्ध हो, संघर्ष हो या आतंकवादी हमले हों, अगर लोगों की जान जाती है तो मानवता में विश्वास करने वाला हर व्यक्ति दुखी होता है. उस पर भी यदि बेगुनाह बच्चों की हत्या हो, जब हम निर्दोष बच्चों को मरते हुए देखते हैं तो यह हृदय-विदारक और बहुत पीड़ादायी होता है.’

यह युद्ध का समय नहीं
ऑस्ट्रिया की धरती से पीएम मोदी ने इजरायल और रूस दोनों को एक साथ सुनाया है. पीएम मोदी ने साफ कहा है कि यह युद्ध का समय नहीं है. समस्याओं का समाधान युद्ध के मैदान से नहीं निकाला जा सकता है. भारत और रूस के बीच पक्की दोस्ती है, फिर भी जब बात युद्ध और शांति में से किसी एक को चुनने की रही तो भारत ने शांति को ही चुना. यही वजह है कि भारत ने रूस से कहा है कि वह युद्द के मैदान को छोड़े और बातचीत के जरिए मसले को हल करे. रूस और भारत के बीच कितनी पक्की दोस्ती है, यह अमेरिका भी अच्छे से जानता है. यही वजह है कि अमेरिका का भी मानना है कि केवल भारत ही रूस से कहकर युद्ध को खत्म करवा सकता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
NEET पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, 1563 स्टूडेंट्स को दोबारा देना होगा एग्जाम, काउंसलिंग पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

नीट परीक्षा को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में CBI ने केस की जांच रिपोर्ट सौंपी ,अब 18 जुलाई को होगी सुनवाई

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बड़ी खबर, पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया! c

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बड़ी खबर, पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया! c

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend