ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उन्नाव में हादशे की चीख-पुकार की गूंज बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर से लेकर चंपारण जिले तक सुनाई दी

UB India News by UB India News
July 11, 2024
in उत्तर बिहार, खास खबर, दुर्घटना
0
उन्नाव में हादशे की चीख-पुकार की गूंज बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर से लेकर चंपारण जिले तक सुनाई दी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गांव-घर से निकलकर कमाई करने दिल्ली चले थे. मन में था कि पैसे कमाएंगे, परिवार को भेजेंगे, फिर एक दिन आकर अपने सपनों का आशियाना बनाएंगे. मन में कई तरह के सपने संजोकर बस में सवार हुए थे. मगर कहां पता था कि यूपी के उन्नाव में ही उनके सपने दम तोड़ देंगे. यूपी के उन्नाव में बुधवार तड़के ऐसा सड़क हादसा हुआ कि चारों ओर चीख-पुकार मच गई. इस चीख-पुकार की गूंज बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर जिले से लेकर चंपारण जिले तक सुनाई दी. दरअसल, सीतामढ़ी से एक स्लीपर बस दिल्ली आ रही थी. मगर रास्ते में ही उन्नाव के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर वह बस हादसे का शिकार हो गई. तेज रफ्तार में चल रही बस अचानक दूध के टैंकर से जा टकराई और देखते ही देखते चारों ओर लाशें बिछ गईं.

बिहार के सीतामढ़ी से सवारियों को लेकर बस दिल्ली की ओर जा रही थी. इस बस में केवल लोग सवार नहीं थे. उनके सपने और उनकी उम्मीदें भी सवार थीं. मगर सब चकनाचूर हो गया. उन्नाव में आते-आते 18 लोगों की जिंदगी खत्म हो गई. डबल डेकर बस के दूध के टैंकर में टकराने की घटना इतनी भयावह थी कि 18 लोगों को बचाने का मौका भी नहीं मिला. उन्होंने बस में ही दम तोड़ दिया. इस बस हादसे में 19 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. हालांकि, उन सभी की हालत स्टेबल बताई जा रही है. बस में सवार 20 लोग सुरक्षित हैं और उन्हें दिल्ली भेज दिया गया है. कुल मिलाकर 39 लोग बच गए. बताया जा रहा है कि इस बस में ज्यादातर कामगार लोग सवार थे. अधिकांश लोग दिल्ली काम करने आ रहे थे.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

पीछे बैठने वाले लोग खुशकिस्मत थे
बस हादसे की तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर से उन्नाव बस हादसे की खौफनाक मंजर की झलक दिख रही है. बस ने सामने से दूध के टैंकर में टक्कर मारी थी. बस का सबसे अधिक सामने और दाहिने वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है. बस में सवार उन्हीं लोगों की मौत हुई है, जो आगे की सीटों पर बैठे थे. बस में पीछे वाली सीटों पर बैठने वाले लोग खुशकिस्मत थे. अगर वे बस में आगे होते तो आज मृतकों की जगह उनका नाम होता. बस की तस्वीर को देखकर समझा जा सकता है कि बस से आगे और दाहिने वाले हिस्से में बैठे लोगों में से ही 18 लोग काल के गाल में समाए हैं.

कितना खौफनाक था मंजर
बस के सामने वाले हिस्से का परखच्चा उड़ चुका है. जब हादसे के बाद आसपास के लोग बचाने दौड़े तो बस के अंदर का नजारा देख वे हैरान रह गए. बस की सीटों में शव फंसे थे. बस में लाशों के ढेर लग चुके थे. जगह-जगह खून के धब्बे थे. खून से लथपथ शवों पर नजर डालना मुश्किल हो रहा था. घायलों को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया. किसी तरह कुछ लोग खुद को बाहर निकालने में कामयाब हो पाए थे. यह टक्कर इतना भयानक था कि बिहार से आ रही बस दूध के टैंकर को बीच से चीरती हुई निकल गई. बस के बाहर तक खून के छींटे दिखाई दे रहे थे. इधर-उधर बिखरे पड़े चप्पल-जूते और सामान, इस बात की गवाही दे रहे थे कि हादसे का यह मंजर कितना खौफनाक था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
अमेरिका भी मान रहा मोदी-पुतिन की दोस्ती का लोहा, कहा- भारत ही रूस से कहकर रुकवा सकता है यूक्रेन जंग

अमेरिका भी मान रहा मोदी-पुतिन की दोस्ती का लोहा, कहा- भारत ही रूस से कहकर रुकवा सकता है यूक्रेन जंग

भारत में शरणार्थियों के रूप में विदेशियों को पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता है…..

सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं के हक में बड़ा सुनाया फैसला .............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend