ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हाथरस भगदड़ मामले में CM योगी को सौंपी गई SIT रिपोर्ट…बड़े खुलासे की उम्मीद

UB India News by UB India News
July 5, 2024
in TAZA KHABR
0
हाथरस भगदड़ मामले में CM योगी को सौंपी गई SIT रिपोर्ट…बड़े खुलासे की उम्मीद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एसआईटी रिपोर्ट सौंपी गई है.  मुख्यमंत्री के पांच कालीदास मार्ग पर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने उनसे मुलाकात की और भगदड़ मामले में जांच रिपोर्ट सौंपी. इसका मतलब यह है कि हाथरस में हुई इस दिल दहलाने वाली घटना की रिपोर्ट अब मुख्यमंत्री तक पहुंच चुकी है. माना जा रहा है 15 पन्नों वाली इस विस्तृत रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

एडीजी आगरा और अलीगढ़ कमिश्नर के नेतृत्व में एसआईटी की ये रिपोर्ट तैयार की गई है. 15 पेजों की इस विस्तृत रिपोर्ट में डीएम और एसपी समेत करीब 100 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं. एसआईटी की टीम ने पूरे हादसे की वजह और इतनी भीड़ को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर आयोजन से जुड़े लोगों और सेवादारों से भी बात की और तमाम जानकारी जुटाई है.

RELATED POSTS

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

हाथरस में सूरजपाल बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में 123 मौतें हो गईं, सूरजपाल बाबा फरार है, पुलिस उसके सेवादारों को अरेस्ट कर रही है। अब दो सवाल हैं।

1. क्या ये हादसा रोका जा सकता था?
2. क्या घायलों को बचाया जा सकता था?

इन सवालों का जवाब जानने के लिए दो चीजों की पड़ताल की। पहला आसपास के थानों में कितना स्टाफ है, जो भीड़ को कंट्रोल कर सकता था। दूसरा आसपास के अस्पतालों में कितने इंतजाम हैं, जिससे घायलों की जान बचाई जा सकती थी।

इस पड़ताल में समझ आया कि न हादसा रोका जा सकता था और न घायलों को बचाया जा सकता था। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रशासन बढ़ती भीड़ के खतरे समझ नहीं पाया। न भीड़ को संभालने के लिए पुलिसवाले थे और न घायलों को बचाने के लिए अस्पतालों में डॉक्टर और ऑक्सीजन।

2 जुलाई को इसी जगह सूरजपाल बाबा का सत्संग था। यहां मची भगदड़ में 123 लोगों की मौत हो गई।
2 जुलाई को इसी जगह सूरजपाल बाबा का सत्संग था। यहां मची भगदड़ में 123 लोगों की मौत हो गई।

अब समझिए लापरवाही की शुरुआत कहां से हुई

15 दिन सत्संग की तैयारी चली, 500 बसें पहुंचीं, लेकिन प्रशासन बेखबर
15 दिन पहले से तय था कि सिकंदराराऊ के फुलरई गांव में सूरजपाल बाबा का सत्संग होना है। आसपास के लोग बताते हैं कि 27 जून से ही मध्यप्रदेश, राजस्थान और दूसरे राज्यों से करीब 500 बसें आ गई थीं। लोग टेंट लगाकर या बसों के नीचे सो रहे थे, लेकिन प्रशासन इसे अनदेखा करता रहा।

सत्संग कराने वाली कमेटी को प्रशासन ने 80 हजार लोगों की परमिशन दी थी। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट ने जिला प्रशासन को अलर्ट किया कि सत्संग में अनुमान से ज्यादा भीड़ आ सकती है, लेकिन प्रशासन ने इस रिपोर्ट पर ध्यान ही नहीं दिया। 2 जुलाई को सत्संग में करीब ढाई लाख लोग पहुंच गए।

सिकंदराराऊ थाने के ठीक सामने सूरजपाल बाबा के सत्संग का बैनर लगा है। इसमें आयोजकों के नाम भी लिखे हैं, लेकिन FIR में सिर्फ देवप्रकाश मधुकर का नाम है।
सिकंदराराऊ थाने के ठीक सामने सूरजपाल बाबा के सत्संग का बैनर लगा है। इसमें आयोजकों के नाम भी लिखे हैं, लेकिन FIR में सिर्फ देवप्रकाश मधुकर का नाम है।

दूसरी लापरवाही: इतनी भीड़ को संभालने के लिए सिर्फ 40 पुलिसवाले
सत्संग में करीब ढाई लाख लोग थे। उन्हें संभालने के लिए सिर्फ 40 पुलिसवाले। यानी 6,250 लोगों पर सिर्फ एक पुलिसवाला। UP के चीफ सेक्रेटरी मनोज सिंह के मुताबिक, ऑर्गनाइजर को 80 हजार लोगों की अनुमति दी गई थी। अगर इतने ही लोग आते, तब भी एक पुलिसवाले पर 2 हजार लोगों को संभालने की जिम्मेदारी होती। पुलिस ने पूरी भीड़ बाबा के सेवादारों के जिम्मे छोड़ दी।

हाथरस की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, जिले में 11 थाने हैं। सत्संग वाली जगह सिकंदराराऊ थाने के तहत आती है। मौके पर इसी थाने की पुलिस मौजूद थी। यहां करीब 100 लोगों का स्टाफ है। बाकी थानों में एवरेज 80 से 110 पुलिसवाले हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

by UB India News
August 4, 2026
0

सावन की पहली सोमवारी पर इंद्रदेव भी मानो महादेव का जलाभिषेक करने धरती पर उतर पड़े। सुबह से रुक-रुककर वर्षा...

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

by UB India News
August 4, 2026
0

पटना में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भर गया है। आसमान में बादल...

पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर

पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर

by UB India News
August 4, 2026
0

पटना नगर निगम सहित पूरे बिहार के नगर निकाय के कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज पांचवा दिन है। इसका...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 3, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

Next Post
अडानी को क्लीन चिट…….

अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग के हमले के पीछे चीनी कनेक्शन

राजद का 28वां स्थापना दिवस आज, धूमधाम से मनाने की तैयारी

राजद का 28वां स्थापना दिवस आज, धूमधाम से मनाने की तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend