ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में आज से ‘अपना कानून’, जानें अब किस धारा के तहत दर्ज होगी FIR

UB India News by UB India News
July 2, 2024
in खास खबर, पटना, बिहार
0
बिहार में आज से ‘अपना कानून’, जानें अब किस धारा के तहत दर्ज होगी FIR
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार समेत पूरे देश में 1 जुलाई से तीन नए कानून लागू हो गए। ये कानून अपराध और सजा से जुड़े हैं। पुराने कानून की जगह अब BNS, BNSS और BSA लागू होंगे। इससे अपराधों की सजा में बदलाव होगा और पुलिस जांच भी जल्दी होगी। आइये जानते हैं कि तीन नए कानून क्या हैं और क्या बदलाव ला रहे हैं। भारतीय न्याय संहिता (BNS) पुराने IPC की जगह लेगा। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) CRPC की जगह लेगा। और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) पुराने भारतीय साक्ष्य अधिनियम (IEA) की जगह लेगा।

नए कानून से बहुत बदलाव

ये नए कानून बहुत से बदलाव ला रहे हैं, खासकर महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों के लिए। महिलाओं से छेड़छाड़, रेप जैसे मामलों में अब सख्त सजा का प्रावधान होगा। इसी तरह बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के लिए भी सख्त कानून बनाए गए हैं। अब पुलिस को महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों की जांच दो महीने के अंदर पूरी करनी होगी। पहले कई बार ऐसा होता था कि जांच में देरी होती थी जिससे पीड़ितों को न्याय मिलने में देर होती थी।

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

महिलाओं से जुड़े अपराध

  • IPC 354 की जगह BNS 74
  • IPC 354A की जगह BNS 75
  • IPC 354B की जगह BNS 76
  • IPC 354C की जगह BNS 77
  • IPC 354D की जगह BNS 78
  • IPC 509 की जगह BNS 79

चोरी से जुड़े अपराध

  • IPC 379 की जगह BNS 303(2)
  • IPC 411 की जगह BNS 317(2)
  • IPC 457 की जगह BNS 331(4)
  • IPC 380 की जगह BNS 305

अब जीरो एफआईआर

नए कानून में ‘जीरो एफआईआर’ का भी प्रावधान है। अगर किसी के साथ कोई अपराध होता है तो वह किसी भी थाने में FIR दर्ज करा सकता है, चाहे अपराध उस थाने की सीमा में हुआ हो या नहीं। इससे लोगों को FIR दर्ज कराने में आसानी होगी। नए कानून में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों को थाने जाने से छूट दी गई है। ऐसे मामलों में पुलिस खुद पीड़ित के घर जाकर बयान दर्ज करेगी।

लूट से जुड़े अपराध

  • IPC 392 की जगह BNS 309
  • IPC 393 की जगह BNS 309(5)
  • IPC 394 की जगह BNS 309(6)

हत्या और आत्महत्या से जुड़े अपराध

  • IPC 302 की जगह BNS 103
  • IPC 304(B) की जगह BNS 80(2)
  • IPC 306 की जगह BNS 108
  • IPC 307 की जगह BNS 109
  • IPC 304 की जगह BNS 105
  • IPC 308 की जगह BNS 110

धोखाधड़ी से जुड़े अपराध

  • IPC 419 की जगह BNS 319
  • IPC 419 की जगह BNS 319(2)
  • IPC 420 की जगह BNS 318(4)
  • IPC 466 की जगह BNS 337
  • IPC 467 की जगह BNS 338
  • IPC 468 की जगह BNS 336(3)
  • IPC 471 की जगह BNS 340(2)

इसके अलावा नए कानून में कुछ अपराधों के लिए सजा भी बढ़ाई गई है। जैसे कि किसी बच्चे की खरीद-फरोख्त करने पर अब उम्रकैद या मौत की सजा हो सकती है। इसी तरह नाबालिग से सामूहिक बलात्कार के मामले में भी मौत की सजा का प्रावधान किया गया है। नए कानून में IPC की 511 धाराओं को घटाकर 358 कर दिया गया है। जो धाराएं एक जैसी थीं उन्हें मिला दिया गया है। इससे कानून को समझना आसान होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
जापान ने प्रक्षेपित किया पृथ्वी निगरानी उपग्रह

जापान ने प्रक्षेपित किया पृथ्वी निगरानी उपग्रह

फ्रांस में पहले दौर के चुनावों में इमैनुएल मैक्रों की विदाई तय

फ्रांस में पहले दौर के चुनावों में इमैनुएल मैक्रों की विदाई तय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend