ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद के विशेष सत्र में आज छठा दिन , नीट समेत कई मुद्दों पर विपक्ष हंगामा , राहुल गांधी ने नीट मामले पर चर्चा की मांग की

UB India News by UB India News
July 2, 2024
in सांसद
0
संसद के शीतकालीन सत्र का आज है दूसरा दिन, आज भी हंगामे के आसार, महुआ मोइत्रा के खिलाफ आचार समिति की रिपोर्ट आज होगी पेश!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद सत्र का सोमवार (1 जुलाई) को छठा दिन है। सत्र की शुरुआत में स्पीकर ने विपक्ष के स्थगन का प्रस्ताव खारिज कर दिया, इस पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे पहले विभिन्न देशों के नेताओं के निधन पर शोक जताया गया। वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताई गई।

देश में नई सरकार के गठन के बाद संसद का विशेष सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक हो रहा है। सत्र में पहले लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण हुआ। इसके बाद संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ। हालांकि, इसके बाद नीट पेपर लीक के मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा दोनों में ही विपक्ष की ओर से भारी हंगामा किया गया। माना जा रहा है कि विपक्ष की ओर से नीट और ईडी की कार्रवाई के मुद्दे पर आज भी हंगामा हो सकता है।

RELATED POSTS

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

लोकसभा में NEET पर बहस की मांग पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- संसद की कार्यवाही कुछ नियमों और परंपराओं के आधार पर चलती है। मैं विपक्ष से अनुरोध करता हूं कि कोई भी चर्चा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के बाद ही की जानी चाहिए।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अभिभाषण तारीफ का पुल बांधने वाला था. उन्होंने कहा कि इसमें बुनियादी सुविधाओं को नजरअंदाज किया गया. खरगे ने कहा कि, राष्ट्रपति ने कहा कि हम साथ मिलकर काम करेंगे, लेकिन पिछले दस साल को देखेंगे तो पता लगेगा कि ये सिर्फ भाषण में ही है.

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने कहा- सदन के बाहर कुछ सांसद आरोप लगाते हैं कि स्पीकर माइक बंद कर देते हैं। माइक का नियंत्रण कुर्सी पर बैठने वाले के हाथ में नहीं होता है।

राहुल गांधी ने NEET पर एक दिन चर्चा की मांग की। उन्होंने कहा- यह लाखों छात्रों की समस्या है। इस पर स्पीकर ने कहा- राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर अभी आप भाग लें। इसके बीच न शून्यकाल होगा, न स्थगन प्रस्ताव होगा।

लोकसभा में इस समय संसदीय समितियों के गठन पर प्रस्ताव रखे जा रहे हैं। यह प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू रख रहे हैं।

नए कानूनों पर पुनर्विचार हो- राजीव शुक्ला

3 नए आपराधिक कानूनों पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, “विपक्ष की मांग है कि उसमें कई खंड ऐसे हैं जिन पर पुनर्विचार होना चाहिए लेकिन सरकार मान नहीं रही है और उसे लागू कर रही है।”

माइक का कंट्रोल मेरे हाथ में नहीं- ओम बिरला

लोकसभा में विपक्ष के विरोध के बीच स्पीकर ओम बिरला ने कहा, “सदन के बाहर कुछ सांसद आरोप लगाते हैं कि स्पीकर माइक बंद कर देते हैं। माइक का नियंत्रण कुर्सी पर बैठने वाले के हाथ में नहीं है।”

विपक्ष का वॉकआउट

हंगामे के बीच विपक्षी दलों के सांसदों ने निचले सदन लोकसभा से वॉकआउट कर दिया है।

इसी के साथ सदन में स्पीकर के चुनाव के बाद अब सत्ता पक्ष और विपक्ष डिप्टी स्पीकर के पद के लिए आमने-सामने आ गए हैं. विपक्ष ने भी डिप्टी स्पीकर के पद के लिए अपनी दावेदारी रखनी शुरू कर दी है. जिसे लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और ममता बनर्जी के बीच फोन पर बात होने की खबर है. सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अयोध्या से समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद को डिप्टी स्पीकर बनाने का प्रस्ताव रखा है. बता दें कि अवधेश प्रसाद दलित समुदाय से आते हैं. इससे पहले वह अयोध्या से विधायक थे.

गैर कांग्रेसी उम्मीदवार का रखा गया प्रस्ताव

बता दें कि लोकसभा में डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को मिलने की परंपरा रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि अवधेश प्रसाद बीजेपी के लिए एक मुश्लिक भरा प्रस्ताव हैं. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक गैर कांग्रेसी विपक्षी उम्मीदवार का नाम आगे रखा है. आमतौर पर सत्ता पक्ष के पास लोकसभा स्पीकर का पद होता है, जबकि विपक्ष को डिप्टी स्पीकर का पद दिया जाता है. हालांकि 1990 से लेकर 2014 तक डिप्टी स्पीकर का पद भी सत्ता पक्ष के पास रहा. जबकि 2019 से 2024 तक लोकसभा में डिप्टी स्पीकर का पद खाली रहा है.

अध्यक्ष के बराबर होती हैं डिप्टी स्पीकर की शक्तियां 

लोकसभा के उपसभापति के पास अध्यक्ष के बराबर ही विधायी शक्तियां होती हैं. इसके अलावा उपसभापति मृत्यु, बीमारी या किसी अन्य कारण से अध्यक्ष की अनुपस्थिति में प्रशासनिक शक्तियां भी संभालता है. इसके साथ ही एक जवाबदेह लोकतांत्रिक संसद चलाने के लिए सत्ता पक्ष के साथ ही किसी अन्य पार्टी से लोकसभा का उपाध्यक्ष चुनना संसदीय परंपरा रही है. लेकिन पिछले पांच साल से खाली पड़े इस पद को इस बार भी भरने के कोई संकेत नहीं मिले हैं कि 18वीं लोकसभा में भी यह पद भरा जाएगा या नहीं. गौरतलब है कि 17वीं लोकसभा में डिप्टी स्पीकर का पद खाली था. जो आजादी के बाद पहली बार हुआ था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

by UB India News
August 1, 2026
0

संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन के तौर-तरीकों को लेकर लोकसभा सचिवालय ने सख्त रुख अपना लिया है. सूत्रों के मुताबिक, राम...

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

by UB India News
July 31, 2026
0

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण काम होने हैं. लोकसभा में जहां सुप्रीम कोर्ट...

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल को पास कर दिया गया है. दरअसल दो दिन तक...

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान आज राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के...

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी है। लोकसभा में बुधवार को बिल पर बोलते हुए...

Next Post
चुनावी बॉन्ड का डेटा : राजनैतिक दलों को चंदा देने वाले टॉप 32 दानदाता

फंस गईं इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदने वाली 1300 कंपनियां!

अफगानिस्तान पर हुई UN की बैठक में शामिल हुआ भारत:तालिबान के नेता मौजूद रहे

अफगानिस्तान पर हुई UN की बैठक में शामिल हुआ भारत:तालिबान के नेता मौजूद रहे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend