पेपर लीक कांड मामले में सीबीआई की टीम ने जांच तेज कर दी है. सीबीआई की टीम बिहार-झारखंड से गिरफ्तार हुए आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है. नीट पेपर लीक मामले को लेकर सीबीआई की टीम शनिवार को बेउर जेल पहुंची थी, जहां अधिकारियों ने 13 आरोपियों से पूछताछ की थी. वहीं आज फिर सीबीआई के अधिकारी सवालों की नई लिस्ट लेकर बेउर जेल पहुंचेंगे. जानकारी के अनुसार सीबीआई के अधिकारी थोड़ी ही देर में बेउर जेल पहुंचने वाले हैं, ऐसे में बेउर जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.
नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआइ की टीम शनिवार को पटना के बेउर जेल पहुंची और पेपर लीक मामले में बंद 16 आरोपितों से गहन पूछताछ की। बेउर जेल में बंद आरोपितों से पूछताछ के लिए सीबीआइ ने विशेष न्यायालय से अनुमति ले ली थी। कोर्ट की अनुमति के बाद जांच टीम के सदस्य बेउर जेल पहुंचे। इसके बाद बारी-बारी से आरोपितों से पूछताछ शुरू की। इस दौरान आरोपितों के वकील भी मौजूद रहे।इस मामले में गिरफ्तार आरोपित मनीष प्रकाश, आशुतोष, चिंटू और मुकेश को भी सीबीआइ ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।दूसरी ओर, हजारीबाग से गिरफ्तार ओएसिस स्कूल के प्राचार्य एहसान उल हक, उप प्राचार्य इम्तियाज और पत्रकार जमालुद्दीन को शनिवार को सीबीआइ के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी हर्षवर्धन सिंह की अदालत में पेश किया गया।
नीट पेपर लीक मामले सीबीआई की टीम आज सभी आरोपियों पूछताछ करेगी. जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम बेउर जेल में बंद सभी आरोपियों से दस बजे के बाद पूछताछ शुरू होगी. पूछताछ के दौरान CBI के वकील के साथ-साथ बचाव पक्ष के वकील भी मौके पर मौजूद रहेंगे. इधर रिमांड पर लिए गए सात अभियुक्तों से CBI कार्यालय में टीम आज भी पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम चिंटू, मुकेश, मनीष प्रकाश, आशुतोष, ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज और जमालुद्दीन से अलग-अलग सवालों का जवाब खंगालने में जुटी है. जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम 2-2 अभियुक्तों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ कर रही है.
NEET पेपर लीक मामले में सवालों की नई लिस्ट तैयार
NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम ने पहले दिन बेउर जेल में 13 आरोपियों से पूछताछ की. इस दौरान सीबीआई की टीम ने आरोपियों से पेपर लीक मामले में अलग-अलग तारों को जोड़ते हुए कई सवाल पूछे. सीबीआई की टीम आज सवालों की नई लिस्ट के साथ आरोपियों के सामने होगी. बता दें, बेउर जेल में पूछताछ के लिए कोई टाइम फ्रेम नहीं निर्धारित किया गया है. कोर्ट की तरफ से सीबीआई को पूछताछ करने की पूरी छूट मिली है.







