ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी 3.0 बजट: महाराष्ट्र के तर्ज पर ही क्या युवाओं और मध्य वर्ग के लिए खुलेगा केंद्र का खजाना?

UB India News by UB India News
June 29, 2024
in TAZA KHABR, कारोबार
0
मिडिल क्लास को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, घर खरीदने के लिए सरकार लाएगी हाउसिंग स्कीम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मोदी सरकार 3.0 जल्द ही अपना पूर्ण बजट (Modi 3.0 Budget) पेश करने जा रही है. बजट से देश को बहुत उम्मीदें हैं. माना जा रहा है कि  केंद्र का बजट महाराष्ट्र की बजट की तरह की जनता की उम्मीदों का बजट होगा. सरकार अपने पूर्ण बजट में महाराष्ट्र की तरह ही कई लोकलुभावन घोषणाएं कर सकती है. जिस तरह से महाराष्ट्र सरकार ने अपने बजट (Maharashtra budget) में महिलाओं, युवाओं और किसान समेत हर तबके का ध्यान रखा है, उसी तरह से केंद्रीय बजट में भी हर एक तबके पर ध्यान दिया जा सकता है. पिछले दिनों राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में इस बात का जिक्र किया था कि मोदी सरकार जल्द तीसरे कार्यकाल का पूर्ण बजट पेश करेगी. इस बजट में कई ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे. जिसके कयास लगाए जा रहे हैं कि मोदी सरकार कई लोकलुभावने वादे कर सकती है.

बजट में महिलाओं के लिए खुलेगा केंद्र का खजाना?

केंद्र सरकार महाराष्ट्र की तर्ज पर महिलाओं के लिए अपना खजाना खोल सकती है. महिला केंद्रित कई योजनाओं पर सरकार का फोकस हो सकता है. दरअसल महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को पेश 2024-25 के बजट में महिलाओं के लिए खास ऐलान किए हैं.

RELATED POSTS

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

  • महिलाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन’ योजना.
  •  21 से 60 साल की उम्र की महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक भत्ता.
  • ‘मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना’ के तहत परिवारों को साल में तीन मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा.

उम्मीद है कि केंद्र के बजट में भी महिलाओं का खास ध्यान रखा जाएगा. इस योजना का मकसद महिलाओं का समग्र विकास और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है, जिसमें आर्थिक स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य तथा पोषण शामिल है. इसके लिए 46,000 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे जुलाई से लागू किया जाएगा.

 

Latest and Breaking News on NDTV

केंद्र के बजट में किसानों के लिए क्या होगा?

किसानों का मुद्दा देश में अक्सर छाया रहता है. अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों के लिए भी केंद्रीय बजट में महाराष्ट्र की तरह ही लोकलुभावने वादे किए जा सकते हैं. महाराष्ट्र के बजट में किसानों पर सरकार का खास फोकस रहा है.

  • राज्य के 46 लाख 6 हजार किसानों की बिजली माफ करने का ऐलान.
  • जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वालों के परिवार को 25 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद देने का ऐलान.
  • कपास और सोयाबीन की फसल के लिए किसानों को 5000 रुपये प्रति हेक्टेयर बोनस भी सरकार देगी.
  • दूध उत्पादक किसानों के लिए भी बजट में 5 रुपये प्रति लीटर बोनस का प्रावधान है.
  • 43 लाख किसानों को सौर कृषि पम्प भी दिया जाएगा, इसके लिए उनको मुफ्त बिजली भी मिलेगी.

युवाओं के लिए खुलेगा मोदी सरकार का खजाना?

मोदी सरकार 2.0 में युवाओं के विकास के लिए कई ऐलान किए थे. जिनमें स्किल इंडिया मिशन के तहत 1.4 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित करने का जिक्र किया था.  साथ ही युवाओं के लिए 22.5 लाख करोड़ रुपये के 43 करोड़ लोन लेने की भी बात कही थी. इसके अलावा, फंड ऑफ फंड्स, स्टार्ट अप इंडिया और स्टार्ट अप क्रेडिट गारंटी योजना का भी जिक्र किया था. उम्मीद है कि इस बजट में भी युवाओं का केंद्रीय बजट में पूरा ध्यान रखा जा सकता है. बात अगर महाराष्ट्र की करें तो अजित पवार ने भी युवाओं का खास ध्यान रखा है.युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए 10,000 रुपये मासिक भत्ता देने जैसे कदम उठाने की बात कही गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

महाराष्ट्र सरकार के बजट में मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में डीजल और पेट्रोल पर वैट 24 प्रतिशत से घटाकर 21 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा गया है.  इससे मुंबई क्षेत्र में डीजल करीब दो रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 65 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा. माना जा रहा है कि केंद्रीय बजट में भी ऐसा कोई तोहफा देश को दिया जा सकता है. टैक्स पेयर्स भी काफी उम्मीदों के साथ सरकार की तरफ देख रहे हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

by UB India News
July 3, 2026
0

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो गई है। 4800 यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को कश्मीर पहुंचा गया है। यह...

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

by UB India News
July 3, 2026
0

सरकार के निर्देश पर ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप BAT BMS App को Google Play Store और Apple App...

Next Post
7.2 तीव्रता का भूकंप आखिर कैसे झेल गया पेरू

7.2 तीव्रता का भूकंप आखिर कैसे झेल गया पेरू

देश में पहली बार राज्यपाल ने सीएम पर किया मानहानि का केस …

देश में पहली बार राज्यपाल ने सीएम पर किया मानहानि का केस ...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend