ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गाजा में मची तबाही के बाद बच्चों का है सबसे बुरा हाल , 68 बच्चों को इलाज के लिए मिस्र और अन्य देशों में भेजा गया

UB India News by UB India News
June 29, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
गाजा में मची तबाही के बाद बच्चों का है सबसे बुरा हाल , 68 बच्चों को इलाज के लिए मिस्र और अन्य देशों में भेजा गया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है। जंग की वजह से गाजा पूरी तरह तबाह हो गया है। लोगों को ना तो खाना मिल रहा है और ना ही पीने के लिए पानी। संयुक्त राष्ट्र की तरफ से पहुंचाई जाने वाली सहायता के बाद भी लोग बेहाल हैं। जंग की वजह से सबसे बुरा हाल महिलाओं और बच्चों का है। हालात ये हैं कि, इलाज के लिए अस्पताल अब बचे ही नहीं हैं। जंग के इस माहौल ने इजराइल ने अब बड़ा कम उठाया है। इजराइली अधिकारियों ने कहा है कि गाजा पट्टी का एकमात्र मार्ग मई में बंद किया गया था। लेकिन अब पहली बार 68 बीमार और घायल बच्चों को इलाज के लिए गाजा पट्टी से मिस्र जाने की अनुमति दी गई है।

अमेरिका, मिस्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने की पहल

फलस्तीनी नागरिक से जुड़े मामलों के लिए जिम्मेदार इजराइली सैन्य निकाय ‘कॉर्डिनेटर ऑफ गर्वनमेंट एक्टिविटिज इन द टेरेटरीज’ (सीओजीएटी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह काम अमेरिका, मिस्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के अधिकारियों के समन्वय से किया गया है। बच्चों और उनके साथियों को केरेम शालोम सीमा मार्ग से गाजा पट्टी से निकाला गया और मरीजों को उपचार के लिए मिस्र और अन्य देशों में भेजा गया है।

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

gaza hospital

लोगों को है इलाज की जरूरत 

लगभग नौ महीने से जारी इजराइल-हमास संघर्ष ने गाजा के स्वास्थ्य क्षेत्र को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। अधिकांश अस्पतालों को बंद करना पड़ा है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि ऐसे हजारों लोग हैं जिन्हें उपचार के लिए विदेश भेजे जाने की जरूरत है, जिनमें सैकड़ों ऐसे भी हैं जिन्हें तत्काल इलाज की जरूरत है।

गाजा के स्वास्थ्य क्षेत्र को सबसे ज्यादा नुकसान

लगभग नौ महीने से जारी इजराइल-हमास संघर्ष ने गाजा के स्वास्थ्य क्षेत्र को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है. यहां ज्यादातर अस्पतालों को बंद करना पड़ा है. स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि ऐसे हजारों लोग है जिन्हें उपचार के लिए विदेश भेजे जाने की जरूरत है, जिनमें सैकड़ों ऐसे हैं जिन्हें तत्काल इसकी जरूरत है.

हमास को खत्म करने का संकल्प

बता दें कि हमास और इजराइल लगभग नौ महीने से जंग लड़ रहे हैं. इस दौरान इजराइल का हमास को खत्म करने का संकल्प गाजा के लोगों पर भारी पड़ रहा है. गाजा में पैदा हुई मानवीय परिस्थितियों को लेकर दुनिया भर के देश आलोचना कर रहे हैं. वहीं, इजराइल अपने लक्ष्य पर अ़ड़ा हुआ है. उसका कहना है कि वह जल्द ही उत्तरी गाजा में हमास शासन को खत्म कर देगा.

गाजा में सरकार के साथ मिलकर काम

इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तजाची हानेग्बी ने कहा था कि हमास को खत्म करने से उन देशों के लिए अवसर खुलेंगे, जो गाजा में सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि गाजा में जो नया नेतृत्व होगा, उसमें इजराइल के अब्राहम समझौते के साझेदार, अमेरिका, यूरोपीय संघ और संयुक्त राष्ट्र शामिल होंगे. वहीं इजराइली सेना हमास के सदस्यों को ढूंढ-ढूंढ कर खत्म करेगी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 7, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
दिल्लीवालों को राहत के साथ-साथ आफत ,बारिश ने 88 सालों का तोड़ा रिकॉर्ड, IMD का अलर्ट है डराने वाला

दिल्लीवालों को राहत के साथ-साथ आफत ,बारिश ने 88 सालों का तोड़ा रिकॉर्ड, IMD का अलर्ट है डराने वाला

जियो का रिचार्ज 25% तक महंगा होने के बाद एयरटेल ने भी 21% तक किया महंगा, 179 का सबसे सस्ता प्लान 199 में मिलेगा

जियो का रिचार्ज 25% तक महंगा होने के बाद एयरटेल ने भी 21% तक किया महंगा, 179 का सबसे सस्ता प्लान 199 में मिलेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend