ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री रहेंगे या प्रदेश अध्यक्ष?

UB India News by UB India News
June 26, 2024
in पटना, बिहार
0
लोकसभा चुनाव की रैली में विधानसभा की बात, समझिए प्लान……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

2024 के लोकसभा का चुनाव समाप्त हो गया है और बिहार में 40 सीटों में से 30 पर एनडीए की जीत हुई है. लोकसभा चुनाव समाप्त और नतीजे आने के बाद बिहार बीजेपी अब अगले साल (2025) होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है. इस बीच खबर है कि बिहार बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी है.

बीजेपी में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत लागू है. ऐस में नजर अब सम्राट चौधरी पर है. फिलहाल सम्राट चौधरी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं और बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री भी हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में एनडीए को सरकार चलाने का जनादेश प्राप्त हुआ था. बाद में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के महागठबंधन में जाने के बाद बीजेपी सरकार से बाहर हो गई थी.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

पिछले साल मार्च में सम्राट चौधरी को मिली थी कमान

उस समय बीजेपी के सामने जेडीयू और आरजेडी से एक साथ लड़ने की चुनौती सामने आ गई थी. ऐसे में बीजेपी ने पिछले साल मार्च में सम्राट चौधरी के हाथ में प्रदेश के नेतृत्व की जिम्मेदारी देकर बड़े कुशवाहा समुदाय को खुश करने की कोशिश की. सम्राट चौधरी के जरिए बीजेपी की नजर कोइरी और कुर्मी वोट बैंक साधने की थी. इसी बीच, प्रदेश की सियासत का गणित बदला और नीतीश कुमार फिर से एनडीए के साथ आ गए. एनडीए की सरकार बनी और सम्राट चौधरी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया.

बता दें कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी संगठन में बदलाव कर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती थी, लेकिन चुनाव के बाद अब बड़े बदलाव की तैयारी है. देखा जाए तो आरजेडी जहां कुशवाहा समाज को साधने की कोशिश में जुटी है, वहीं बीजेपी अपने जातीय समीकरण को दुरुस्त करने को देख रही है.

कई नामों की है चर्चा

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी सभी पहलुओं पर विचार कर रही है. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बदलने पर भी विचार किया जा रहा है. ऐसे में कई नामों की चर्चा है. कहा जा रहा है कि बीजेपी सम्राट चौधरी को ही अध्यक्ष बनाए रख कर उपमुख्यमंत्री पद पर बदलाव कर सकती है. हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी है. सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में उम्मीद से बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिलने के बाद यह साफ है कि बीजेपी अगले साल होने वाले चुनाव के लिए कोई जोखिम नहीं लेना चाहती. ऐसे में प्रदेश बीजेपी का कोई नया अध्यक्ष मिले तो कोई हैरानी नहीं होगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
‘नीतीश फैक्टर’ ने चुनाव में खराब किया इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन?

क्या 29 जून को JDU की बैठक में लिए जाएंगे बड़े फैसले?

बिहार की सियासत में ‘पॉलिटिकल आईसीयू’ की चर्चा तेज……

बिहार की सियासत में 'पॉलिटिकल आईसीयू' की चर्चा तेज......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend