ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राहुल गांधी ने जब पीएम मोदी से मिलाया हाथ, गूंज उठा पूरा सदन

UB India News by UB India News
June 26, 2024
in TAZA KHABR
0
राहुल गांधी ने जब पीएम मोदी से मिलाया हाथ, गूंज उठा पूरा सदन

RELATED POSTS

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा सांसद ओम बिरला 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुन लिये गए हैं.  स्‍पीकर चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्‍पीकर ओम बिरला की सीट पर आए और उन्‍हें बधाई दी. ये परंपरा रही है कि सदन के नेता यानि प्रधानमंत्री और नेता विपक्ष, लोकसभा अध्‍यक्ष पद के लिए चुने गए सांसद को उनकी सीट से लेकर अध्‍यक्ष की कुर्सी तक लेकर जाते हैं. सांसद ओम बिरला को जब अध्‍यक्ष चुना गया, तो इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और नेता विपक्ष राहुल गांधी उनकी सीट तक गए.  इस दौरान पीएम मोदी और राहुल गांधी ने हाथ मिलाया. यह एक ऐतिहासिक पल था.

Latest and Breaking News on NDTV

 

पीएम मोदी और राहुल गांधी ने हाथ मिलाया और फिर लोकसभा के सांसद ओम बिरला को अध्‍यक्ष के आसन तक लेकर गए. यहां पहुंचने के बाद पीएम मोदी और राहुल गांधी ने फिर एक बार ओम बिरला को अध्‍यक्ष चुने जाने को लेकर बधाई दी और हाथ मिलाया.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा सांसद ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित करने के लिए प्रस्ताव पेश किया था. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओम बिरला के लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर कहा कि हमारा विश्वास है कि आप (ओम बिरला) आने वाले पांच साल तक हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

बुधवार को सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर सबसे पहले उन नवनिर्वाचित सांसदों का नाम शपथ लेने के लिए पुकारा गया, जिन्होंने अब तक संसद सदस्यता की शपथ नहीं ली है. इसके बाद सदन के प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने सदन को बताया कि लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर उन्हें 16 नोटिस मिले हैं. उन्होंने सबसे पहले प्रस्ताव पेश करने के लिए पीएम मोदी का नाम लिया. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में नए लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समर्थन किया.

Latest and Breaking News on NDTV

इसके बाद जेडीयू नेता एवं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष के लिए ओम बिरला का नाम प्रस्तावित किया, जिसका रालोद सांसद राजकुमार सांगवान ने समर्थन किया. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लोकसभा स्पीकर के लिए ओम बिरला का नाम प्रस्तावित किया, जिसका समर्थन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया.

Latest and Breaking News on NDTV

इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया. एनडीए में शामिल अन्य घटक दलों की तरफ से शिवसेना नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रतापराव गणपतराव जाधव, लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) के मुखिया एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जेडीएस नेता एवं केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी, टीडीपी नेता एवं केंद्रीय मंत्री के. राममोहन नायडू , अपना दल (एस) नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सहित कई अन्य नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए सदन में ओम बिरला का नाम प्रस्तावित किया और एनडीए के अन्य कई नेताओं ने इसका समर्थन किया.

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं विपक्षी गठबंधन की तरफ से शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद अरविंद सांवत ने लोकसभा अध्यक्ष के पद के लिए के. सुरेश के नाम का प्रस्ताव सदन में रखा, जिसका आरएसपी नेता एनके प्रेमचंद्रन ने समर्थन किया. विपक्षी दलों की तरफ से अन्य कई नेताओं ने भी के. सुरेश के नाम का प्रस्ताव सदन में रखा और कई सांसदों ने उनका समर्थन किया.

सदन के प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने ध्वनिमत से ओम बिरला के लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा कर दी. विपक्षी दलों की तरफ से मत विभाजन की मांग नहीं करने के कारण बिरला ध्वनिमत से ही अध्यक्ष चुन लिए गए.

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार में मानसून की बेरुखी के बीच मौसम विभाग ने राहत और चेतावनी दोनों जारी की है। बंगाल की खाड़ी...

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

by UB India News
July 6, 2026
0

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वॉट्सएप के विवादित यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए मेटा की समयसीमा को...

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर, पांच बार का चैंपियन ब्राजील बाहर

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर, पांच बार का चैंपियन ब्राजील बाहर

by UB India News
July 6, 2026
0

नॉर्वे ने 5 बार के चैंपियन ब्राज़ील को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. नॉर्वे ने पहली...

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

by UB India News
July 5, 2026
0

एंपरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित 29 औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना के लिए 37.95 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है।...

Next Post
आज से लागू हो रहा दूरसंचार विधेयक, तीन साल की जेल का है प्रावधान

आज से लागू हो रहा दूरसंचार विधेयक, तीन साल की जेल का है प्रावधान

पीएचईडी विभाग ने बिहार में 826 करोड़ के टेंडर को किया रद्द

पीएचईडी विभाग ने बिहार में 826 करोड़ के टेंडर को किया रद्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend